फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2022:18 महीने बाद राहु का राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Sun, 20 Feb 2022 08:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rahu gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। वक्री चाल से मतलब होता है उल्टी चाल। - फोटो : अमर उजाला
Rahu gochar 2022 : इस साल शनि ग्रह के अलावा कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसमें बृहस्पति और राहु-केतु का गोचर होगा। राहु-केतु करीब 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में प्रवेश करेंगे। राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। वक्री चाल से मतलब होता है उल्टी चाल। राहु का मेष राशि में गोचर करने से चार राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है जबकि बाकी राशि वालों के लिए राहु-केतु का परिवर्तन परेशानियां ला सकता है।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिथुन
मिथुन राशि- राहु का आपकी राशि के 11वें भाग में गोचर होगा। राहु को राशि परिवर्तन आपके लिए धन लाभ के नजरिए से बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होंगे। वहीं जो जातक बिजनेस में हैं उनके लिए भी यह मुनाफा दिलाने वाला राशि परिवर्तन होगा। इनकम में इजाफा होने के संकेत हैं। कुल मिला कर देखा जाए तो राहु का राशि परिवर्तन बहुत मंगलकारी होने जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
राशि
कर्क राशि 
राहु का गोचर आपके लिए 10वें भाव में होने जा रहा है। 10वें भाव में गोचर से आपकी जीवन में सुख-सुविधा और ऐशोआराम की सुविधा में बढ़ोतरी होगी। इनका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा और तरक्की होने के संकेत हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान में वृद्धि की संभावना है। आपके लिए राहु का गोचर शुभ फल देने वाला साबित होगा।

4 of 5
राशि
तुला राशि
राहु का 18 महीनों बाद गोचर आपके लिए सातवें भाव में होने जा रहा है। इससे अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग भी बन रहा है। वहीं जो जातक व्यापार में हैं उनके लिए नई योजना पर अच्छा खासा मुनाफा और सफलता मिलने के संकेत है। परिवार में सुख और शांति कायम रहेगी। कुल मिलाकर राहु का गोचर शुभ संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
वृश्चिक राशि
आपकी राशि में राहु का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। लक्ष्मी मां आपके ऊपर मेहरबान रहेंगी। करियर के लिहाज से आपको कई अच्छे मौके प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें