फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Transit 2020: साल 2020 में बदल जाएगी राहु की चाल, ये 5 राशि वाले रहें सावधान

Wed, 13 Nov 2019 05:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
राहु का राशि परिवर्तन
साल 2020 में राहु का राशि परिवर्तन एक बड़ी ज्योतिषीय घटना है। राहु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। राहु के अशुभ प्रभाव के कारण जातकों को कई तरह के मानसिक और शारीरिक कष्टों को सहना पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 14

साल 2020 में राहु का गोचर
राहु वर्ष 2020 की शुरुआत से लेकर 23 सितंबर 2020 को सुबह 8:20 बजे तक मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। इसके बाद यह वृषभ राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर राहु के इस गोचर का प्रभाव।

विज्ञापन

3 of 14
राशि

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। इसके प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। 

4 of 14
राशि
वृष
गोचर के प्रभाव से आपका आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में भी कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। बोलते समय सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

5 of 14
मिथुन
मिथुन
इस वर्ष आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी अंजान चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है।
विज्ञापन

6 of 14
राशि
कर्क 
इस साल आपके विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। लेकिन आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 14
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। इसके प्रभाव से आपकी आमदनी में इजाफा होगा। 

8 of 14
राशि
कन्या
इस साल आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ सकते हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

9 of 14
राशि
तुला
इस वर्ष आपको भाग्य की बजाय अपनी मेहनत पर ही भरोसा करना होगा। क्योंकि राहु की पैनी दृष्टि आपके किस्मत के सितारों को कमजोर करेगी।

10 of 14
राशि
वृश्चिक
यदि आप किसी शोध के कार्य में लगे हैं तो राहु का गोचर आपको उसमें सफलता दिलाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

11 of 14
राशि
धनु
पार्टनरशिप में कार्य करना बहुत अधिक फायदे का सौदा नहीं होगा। यह गोचर लाइफ पार्टनर से मतभेद का कारण भी बन सकता है।

12 of 14
राशि
मकर
राहु के गोचर से आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष आपके शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। आपको उनके कुचक्र से बचना होगा।

13 of 14
राशि
कुंभ
इस वर्ष आपकी संतान को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप छात्र हैं तो उच्च शिक्षा में आपको दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

14 of 14
राशि
मीन
इस साल आपकी माता जी को शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके सुखों में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें