राहु करेंगे राशि परिवर्तन
- फोटो : rahu
कब करेंगे राहु गोचर
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 30 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को राहु मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। राहु ग्रह हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। यदि राहु जातक की कुंडली में अशुभ स्थान पर विराजमान हों तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानी हो सकती है। जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु उच्च का होता है, वह व्यक्ति जो बात ठान ले उसे करके ही रहता है। जिन जातकों की कुंडली में राहु होता है वो गलत काम करने से नहीं डरता।