Rahu Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है। तो सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। इस साल शनि ग्रह के अलावा कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसमें बृहस्पति और राहु-केतु का गोचर होगा। राहु-केतु करीब 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में प्रवेश करेंगे। राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। वक्री चाल से मतलब होता है उल्टी चाल। ज्योतिष में राहु ग्रह को एक छाया और मायावी ग्रह माना जाता है। साथ ही वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह का संबंध शेयर, यात्राएं, धार्मिक यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि से माना जाता है। राहु के इस राशि परिवर्तन का अगर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन राहु का मेष राशि में गोचर करने से चार ऐसी राशियां हैं जिन्हें धनलाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां