फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zodiac Signs: ज्येष्ठ माह में बन रहे खास ज्योतिषीय योग, इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत

Tue, 13 May 2025 01:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Luck Zodiac Signs: ज्येष्ठ माह 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति, सूर्य, राहु-केतु और शुक्र जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करेगी, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की, धन लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
1 of 4
Lucky Zodiac Signs - फोटो : adobe
Lucky Rashiyan Of Jyeshtha Month: ज्येष्ठ का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इनमें ज्ञान और शुभ फल देने वाले गुरु बृहस्पति, आत्मा के प्रतीक सूर्य और रहस्यमयी प्रभाव डालने वाले राहु और केतु शामिल हैं। इसके अलावा, सुख-संपत्ति के कारक शुक्र देव भी इस माह शुक्ल पक्ष में मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
Cat Birth: घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म लेना शुभ माना जाता है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
इस दौरान चंद्रमा, जो मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है, अपनी स्थिति नियमित अंतराल पर बदलता रहेगा, जिससे कुछ राशियों के जीवन में खास बदलाव आ सकते हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार इन ग्रहों की चाल सभी राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगी। कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की, धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता हो सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए यह महीना खास रहने वाला है।
Budh Gochar in June: जून में बुध ग्रह करेंगे चन्द्र की राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
विज्ञापन

2 of 4
Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
ज्येष्ठ महीने में वृषभ राशि के जातकों के लिए समय मिलाजुला रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर सकारात्मकता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते हैं। जो लोग नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन की सोच रहे हैं, उनके लिए यह महीना अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है, खासकर गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचें। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। इस माह भगवान विष्णु की पूजा और जल में तुलसी डालकर अर्पण करना लाभकारी रहेगा। निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करें।
विज्ञापन

3 of 4
Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
ज्येष्ठ महीने की शुरुआत तुला राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है। इस राशि के जातकों को इस समय कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। शनिदेव की विशेष कृपा के साथ-साथ चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा भी आपके जीवन में बदलाव लाएगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, और करियर या बिजनेस में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन रही है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशी का माहौल बनेगा। नकारात्मकता दूर होगी और आप कुछ नया शुरू करने या निवेश करने का मन बना सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी ज्येष्ठ माह अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। इस समय आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों में तेजी आएगी और भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं, खासकर किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात इसके संकेत दे सकती है। पारिवारिक प्रेम-संबंध मजबूत होंगे, विशेषकर बड़े भाई और बहन से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। कोई मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है। सुख-शांति बनाए रखने के लिए इस माह जल दान करें और राहगीरों को शरबत पिलाएं। करियर में उन्नति के लिए रोज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उनके मंत्रों का जाप करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें