युवराज सिंह के जीवन में हमेशा ही उथल-पुथल रहा है। यह अचानक कभी सितारों की तरह जगमगाने लगते हैं तो कभी अधेरे में डूब जाते हैं आखिर इसकी वजह क्या है। क्या इंग्लैंड के खिलाफ अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारी खेलने के बाद फिर से युवराज गुमनामी के अंधेरे में चले जाएंगे या एक बार फिर इनकी कामयाबी का दौर आगे बढ़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आने वाला दिन युवराज सिंह के लिए।
विज्ञापन
क्या फिर से चमकेगा युवराज का बल्ला और किस्मत, जानिए क्या होने वाला है आगे
2 of 5
युवराज सिंह के 10 रिकार्ड
- फोटो : File Photo
सबसे पहले तो हम बात करते हैं इनके जीवन की सबसे बेहरतनी पारी की जो इन्होंने 19 जनवरी को खेला। इसमें युवराज ने 150 रन बनाकर सभी दर्शकों को हैरान और रोमांचित कर डाला। इस आतिशी पारी की वजह सूर्य है जिनकी दशा 13 जनवरी से 20 जनवरी तक थी। सूर्य इनकी कुंडली में बहुत ही सूर्य स्थिति में है जो कर्म भाव को प्रभावित किए हुए है।
विज्ञापन
क्या फिर से चमकेगा युवराज का बल्ला और किस्मत, जानिए क्या होने वाला है आगे
3 of 5
युवराज सिंह
लेकिन युवराज सिंह इन दिन शनि की महादशा में चल रहे हैं। शनि बार-बार इनके सामने चुनौतियां लेकर आता रहेगा और इन्हें अपनी ताकत और हैसलों के दम पर चुनौतियों का सामना करना होगा। वैसे इनकी कुंडली में ग्रहण योग भी बना हुआ है जिसकी वजह से इन्हें पारिवारिक जीवन के सुखों में कमी का सामना करना पड़ा है और करियर में भी उतार-चढ़ाव देखना पड़ा है।
क्या फिर से चमकेगा युवराज का बल्ला और किस्मत, जानिए क्या होने वाला है आगे
4 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : PTI
शनि मंगल के संयोग के कारण इन्हें गंभीर रोग का सामना करना पड़ा लेकिन शनि के प्रभाव से जीवन पर आए संकट को पार भी कर गए। वैसे इन्हें जोखिम और दुर्घटनाओं के प्रति सावधान रहना होगा। अब जरा आगे इनके करियर की बात करें तो इनकी कुंडली में जीवन के पहले भाग से दूसरा भाग अधिक प्रकाशित दिखता है जो आगे इनके बेहतर प्रदर्शन कौ चमकते करियर को दिखाता है।
क्या फिर से चमकेगा युवराज का बल्ला और किस्मत, जानिए क्या होने वाला है आगे
5 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : SELF
आने वाले विश्व कप के दौरान युवराज केतु की दशा में रहेंगे। केतु इनकी कुंडली में उच्च का है जो इन्हें मान-सम्मान और ख्याति दिला सकता है। ऐसे में देखा जाए तो आने वाले दिन युवराज के लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं।