साल 2017 को अलविदा कहने के लिए अभी कुछ दिन बाकी बचें और हम नए साल 2018 की तरफ बढ़ रहे हैं। नए साल में हर किसी को नई खुशियों का इंतजार और चाहत रहती है। नया साल 2018 की शुरुआत कन्या लग्न से हो रही है और चंद्रमा भाग्य स्थान में विराजमान है। ऐसे में नए साल में प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ
विज्ञापन
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
2 of 13
मेष राशि: प्यार, इश्क और मोहब्बत के मामले में यह वर्ष आपके लिए अनुकूल नहीं जान पड़ता है। जिनका प्रेम संबंध पहले से चल रहा है वह भी अपने रिश्ते को लेकर उलझन की स्थिति में रहेंगे। प्रेमी से कहासुनी भी हो सकती है। सलाह है कि चीजों को गंभीरता से समझकर कोई भी कदम उठाएं। जो लोग प्यार की तलाश में हैं उनका दिल जोरों से धड़केगा लेकिन अभी दिल को काबू में रखें तो बढ़िया रहेगा।
पढ़ें- राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल
विज्ञापन
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
3 of 13
वृष राशि
वृष राशिः इस राशि के व्यक्ति स्वभाव से ही रंगीले और रोमांटिक होते हैं जिनके सितारे इस साल और भी निखारने का काम करेंगे। इस समय जिनके प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहे हैं वह प्यार को एक मुकाम देने की योजना बना सकते हैं। मई और अगस्त का महीना प्यार के मामले में सुखद रहेगा। इन दिनों कुछ लोगों के दिल के तार किसी से जुड़ सकते हैं।
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि: इश्क, प्यार और मोहब्बत के मामले में यह वर्ष सुखद रहेगा। खासतौर पर अप्रैल मध्य से मई मध्य का समय आपके लिए अधिक अनुकूल जान पड़ता है। आपके लिए सलाह है कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। जिनके प्रेम संबंध पहले से चल रहे हैं उनके रिश्ते और भी मजबूत बनेंगे।
विज्ञापन
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि: इस वर्ष आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेंगे। संभव है कि दिल के हाथों बेबस होकर सामाजिक मर्यादा तोड़ते हुए प्यार में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। कुछ लोगों को अपने उम्र से अधिक के व्यक्ति की ओर लगाव हो सकता है। प्यार के मामले में आपके लिए सलाह है कि अगस्त के बाद कोई बड़ा फैसला लें।
विज्ञापन
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि: प्यार के मामले में यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। वर्ष के आरंभ में ही आपकी राशि में गुरू राहु का संयोग और इनकी दृष्टि पंचम स्थान पर होने से जिनके नए-नए रिश्ते बने हैं और जो किसे के साथ अपने प्यार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं वह उलझन में रहेंगे। अपने रिश्ते को लेकर अच्छे-बुरे ख्याल और संबंध टूटने का डर इन्हें सता सकता है। लेकिन अगस्त के बाद स्थिति ज्यादा साफ होगी।
विज्ञापन
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि: यह वर्ष आपके प्यार के लिए सुखद और आनंद दायक रहेगा। लेकिन आपके लिए जो बेहतर समय आ रहा है वह अगस्त के बाद है। इसलिए रिश्ते में अगर छोटे-मोटे मतभेद होते हैं तो उन्हें समझदारी से सुलझाएं। अगस्त के बाद आप अपने रिश्ते को नया मोड़ देने के बारे में भी सोच सकते हैं। प्यार के मामले इस साल कन्या राशि के व्यक्ति अधिक गंभीर रहेंगे।
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
8 of 13
तुला राशि
तुला राशि: प्यार के मामले में यह वर्ष आपके पक्ष में कम रहेगा। प्रेमी के साथ अनबन और मनमुटाव की आशंका है, संयम से काम लें। जिन्हें किसी साथी या प्यार की तलाश है उन्हें इस मामले में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे अगस्त के बाद स्थिति थोड़ी बदल सकती है। सलाह है कि प्यार के मामले में बड़ा फैसला जल्दबाजी में नहीं लें। विवाहित व्यक्तियों की यौन इच्छा प्रबल रह सकती है।
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशिः जीवन के दूसरे क्षेत्रों की तरह प्यार के मामले में भी यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष के पूर्वार्ध में छोटे-मोटे मतभेद और कहासुनी हो सकती है। लेकिन अगस्त के बाद गुरू की दृष्टि पंचम भाव पर होने के कारण प्यार मोहब्बत में आप रंग जाएंगे। इस दौरान संतान की इच्छा रखने वाले विवाहित व्यक्तियों की चाहत भी पूरी हो सकती है। प्रेमी की तलाश में जो लोग हैं उनकी तलाश पूरी होने की भी संभावना बन रही है।
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
10 of 13
धनु राशि
धनु राशिः यह वर्ष प्यार के मामले में बुरा नहीं है तो बहुत अनुकूल भी नहीं कहा जा सकता है। जिनके रिश्ते लंबे समय से चले आ रहे हैं उनके बीच संदेह पैदा हो सकता है जिसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। आपके प्रेम संबंध का पता परिवार में चलने पर पिता विरोध में खड़े हो सकते हैं। हालांकि अगस्त के बाद का समय आपके लिए थोड़ा अनुकूल हो जाएगा। अपने रिश्ते को समझदारी से आगे बढ़ाएं तो अगस्त के बाद स्थिति संभलती हुई दिखेगी।
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
11 of 13
मकर राशि
मकर राशिः साल का पहला भाग आपके प्रेम संबंध एवं पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अनुकूल नहीं दिख रहा है। इस दरम्यान आपके रिश्तों में थोड़ी तल्खी रहेगी। लेकिन साल के उत्तरार्द्ध में यानी अगस्त के बाद का समय कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। इस दौरान प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशिः प्यार के मामले में यह वर्ष आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। अगर दिल ही दिल में किसे प्यार करते हैं तो सही मौका देखकर इजहार कर सकते हैं, परिणाम आपके पक्ष में हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच संबंध में प्रगाढ़ता रहेगी। काम के दबाव के कारण कभी-कभी प्रेमी को पूरा समय नहीं दे पाएंगे जो बात आपको और आपके प्रेमी को खल सकती है।
जानिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा साल 2018
13 of 13
मीन राशि
मीन राशिः आपके लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। अगस्त माह से पहले प्यार का इजहार करने पर संभव है कि उत्तर आपकी चाहत के अनुरूप नहीं आए। सलाह है कि प्यार के मामले में संयम और धीरज से काम लें। प्रेमी के प्रति गंभीर रहें और अपनी विश्वसनीयता बनाए रखें। अगस्त के बाद का समय आपके पक्ष में हो सकता है।