मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी)
इस साल मकर राशि के जातकों को सब्र का इम्तेहान देना होगा। कड़ी मेहनत करने का साल है और फल जरूर मिलेगा। पैसे से जुड़ी तंगी तो नहीं होगी, लेकिन अतिरिक्त धन कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। साल के आखिर में नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। काम का भार बढ़ा ही रहेगा। नौकरी में दबाव बन सकता है। जब तक कोई नया अवसर हाथ न लगे, किसी भी हाल में नौकरी न छोड़ें। परिजनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ बच्चों के करियर को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए साल शुभ रहेगा। जीवनसाथी की खोज समाप्त होगी। मानसिक तनाव, सिरदर्द, थकान आदि से जूझना पड़ सकता है। सड़क पर सावधान रहने की जरूरत है। मौसम जनित बीमारियों से बचकर रहने का प्रयास करें। काम का दबाव, मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। साल मिला-जुला रहेगा।
शुभ अंक – 11, शुभ रंग - गाढ़ा नीला