फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: रात के किस पहर में देखा गया सपना होता है सच ? जानें समय और जीवन पर इसका प्रभाव

Tue, 09 Jun 2026 03:30 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना कोई न कोई संकेत लेकर आता है, जो भविष्य में मिलने वाले अवसरों और चुनौतियों की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
1 of 5
Swapna Shastra - फोटो : अमर उजाला AI
Swapna Shastra: हम सभी नींद में तरह-तरह के सपने देखते हैं। कुछ सपने मन को प्रसन्न कर देते हैं, तो कुछ हमें लंबे समय तक सोचने पर मजबूर कर देते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि, हर सपना कोई न कोई संकेत लेकर आता है, जो भविष्य में मिलने वाले अवसरों, चुनौतियों या जीवन में होने वाले महत्वपूर्ण बदलावों की ओर इशारा कर सकता है। वहीं, सपनों के सच होने का समय भी उनके देखे जाने के पहर पर निर्भर माना जाता है। आइए जानते हैं कि रात के किस पहर में देखा गया सपना कब फल देता है और उसका जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।
Vastu Tips: दुख और परेशानियों को न्योता देती हैं घर में रखी ये 3 चीजें, आज ही करें बाहर
Vastu Tips: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते समय रखें इन नियमों का ध्यान, मिलेंगे शनि और राहु-केतु के शुभ प्रभाव
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Swapna Shastra - फोटो : Freepik.com
पहला पहर -रात 7 बजे से 10 बजे तक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात के पहले पहर में देखे गए सपनों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है, लेकिन इनके फलित होने में काफी समय लग सकता है। ऐसे सपने अक्सर लंबे समय बाद सच होते हैं और इनके परिणाम धीरे-धीरे सामने आते हैं। इसलिए इस समय देखे गए सपनों को भविष्य के दूरगामी संकेतों से जोड़कर देखा जाता है।
Astrology: 30 की उम्र के बाद चमकता है इन चार राशि वालों का भाग्य, मिलता है मेहनत का पूरा फल
विज्ञापन

3 of 5
Swapna Shastra - फोटो : Adobe stock
दूसरा पहर - रात 10 बजे से 1 बजे तक
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस समय देखे गए सपनों को भी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि, ऐसे सपने कुछ महीनों के भीतर फल दे सकते हैं। इनके प्रभाव का अनुभव व्यक्ति को धीरे-धीरे होने लगता है और जीवन में आने वाले बदलावों के संकेत भी मिलने लगते हैं।
Swapna Shastra: सपने में खुद को मरा हुआ देखना शुभ है या अशुभ ? जानें 5 बड़े संकेत

4 of 5
Swapna Shastra - फोटो : Adobe stock
तीसरा पहर - रात 1 बजे से 3 बजे तक
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तीसरे पहर में देखे गए सपनों के सच होने की संभावना अधिक मानी जाती है। कहा जाता है कि इस समय दिखाई देने वाले सपने जल्दी फल दे सकते हैं। 
Kantak Dhaiya: सिंह राशि पर शनि की कंटक ढैय्या का प्रकोप, 2027 तक रहें अलर्ट वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swapna Shastra - फोटो : Freepik.com
चौथा पहर - सुबह 3 बजे से 6 बजे तक
हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली समय माना गया है। मान्यता है कि, इस दौरान देखे गए सपने सबसे जल्दी फलित हो सकते हैं और व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। 
मिथुन समेत 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, भद्र और बुधादित्य राजयोग से बनेंगे सफलता के योग
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें