फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले 2 महीनों में बुध बदल देगा इन राशि वालों का भाग्य

Wed, 19 Jul 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
21 जुलाई 2017 की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर बुध ग्रह सिंह राशि में अपनी चाल को बदलेंगे। इससे पहले बुध कर्क राशि में गोचर थे और सिंह राशि में यह पूरे दो महीने तक रहेंगे। इस राशि परिवर्तन के बाद बुध ग्रह का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, किसकी किस्मत चमकेगी और किसे मिलेगा भाग्य का सहारा। आइए जानते हैं 12 राशियों का  राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
मेष - इस राशि के जातको को बुध के सिंह राशि में गोचर होने से आपका मन शांत रहेगा। किसी खास व्यक्ति की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है वहीं सेहत के लिहाज से यह महीना काफी तनाव भरा रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष- यदि आपकी राशि वृष राशि है तो बुध की इस चाल से आपकी लकी साबित होने जा रहे हैं। यह परिवर्तन आपके भाग्य को पलट कर रख देगा आपको मान-सम्मान के साथ धन लाभ भी कराएगा।

4 of 13
मिथुन - इस राशि के जातको के लिए ऑफिस और घर परिवार में आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। लेकिन इस दौरान आपका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क- बुध ग्रह का गोचर आपके के लिए नई नौकरी की संभावना को बढ़ा देगा। साथ ही नौकरी के दौरान विदेश यात्रा  का भी योग बन सकता है लेकिन इस दौरान अपने खर्चे पर काबू रखें।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन से कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर संतान की तरफ से लेकर कुछ तनाव रह सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या - कन्या राशि वालो के लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा कुछ कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आपका काफी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। 

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
तुला- बुध का सिंह राशि में परिवर्तन से अगर किसी को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा तो वह तुला राशि वालों को। इन  राशि के जातको के सारे रुके हुए काम आने वाले दो महीनों में पूरे होंगे।

9 of 13
वृश्चिक - इस राशि के व्यक्तियों के लिए यह गोचर परेशानियां ला सकता है इस दौरान कार्यस्थल और घर में दिक्कत का सामना करना पड सकता है। सेहत के नजरिए से भी आपको इस ग्रह का गोचर आपके के लिए ठीक नहीं होगा ।

10 of 13
धनु- इस गोचर के चलते धनु राशि के जातको को कई खुशखबरी एक साथ मिलने की पूरी संभावना है चाहे वह नौकरी से संबंधित हो या फिर व्यापार से। साथ ही ऐसी संभावना बन रही है कि आपका कोई लंबी यात्रा कर सकते है।

11 of 13
मकर- इस राशि के जातको को प्रेम के मामले में बुध का चाल काफी लकी साबित होने वाले है, चाहे वह पति-पत्नी हो या फिर प्रेमी-प्रेमिका के बीच का संबंध हो। इस परिवर्तन से कोई नया घर खरीदने का योग भी बन रहा है।

12 of 13
कुंभ- यह गोचर कुंभ राशि के जातको के लिए कोई नया काम शुरु करने के सही समय है। इस दौरान किये गए नए कार्य बहुत शुभ माने जाते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर मानसिक रुप से सही नहीं होगा। इस महीने आपकी फिजूलखर्ची बढ़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें