फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते साल का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन हो रहा है देखिए आपके लिए कितना फायदेमंद है

Tue, 09 Aug 2016 02:47 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राश‌िः भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते हैं
इस सप्ताह आपके समक्ष कई ऐसी परिस्थितियाँ आएंगी जिनसे आप भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते है। किसी के साथ ग़लतफहमी पैदा होने या उनका सामना करने की सोच ही आपको विचलित कर सकती है। यहाँ तक कि कार्यस्थल पर भी काम में ध्यान लगाने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। हालांकि इस तरह की दिक्कतें आपको सिर्फ कुछ समय के लिए ही परेशान करेंगी इसके आसार हैं अपनी सोच को काबू कर, चीज़ों को स्वीकार करें तो यह समस्याएँ खुद-ब-खुद दूर हो सकती हैं। आपके लिये सलाह है कि सुबह शाम थोड़ा बहुत समय चित को एकाग्र करने पर भी लगायें इससे आप अच्छा महसूस करेंगें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत से ज्‍यादा लाभ म‌िलेगा

2 of 12
वृष राश‌ि
इस सप्ताह आपको अपार खुशियां मिलें इसकी उम्मीद है। अपने आसपास होने वाले घटनाक्रमों से भी आप संतुष्ट रह सकते हैं। प्रेमी जातक अपने जीवन में एक नया उत्साह, एक नया रोमांच महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अपने कड़े परिश्रम के फलस्वरुप पदोन्नति मिल सकती है आपकी सफलता अन्य साथियों को भी प्रेरित कर सकती है। व्यवसायी जातक निवेश के लिये जिस बेहतर समय के इंतजार में थे यह वही समय है। नई परियोजनाओं को क्रियान्वित करने का प्रयास करें आपके काम के विस्तार के लिहाज से भी यह उत्तम समय है। हालाँकि आपको इस दौरान अपने खर्चों पर लगाम कसने की ज़रूरत है। विवाहित जातक एक अच्छे दांपत्य जीवन का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

खर्च के मामले अपना हाथ थोड़ा टाइट रखें तो बेहतर है

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह की शुरुआत में चंद व्यक्तिगत और व्यावसायिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। हालाँकि आप इन समस्याओं का हल निकालने का हरसंभव प्रयास करेंगे, लेकिन आपके व्यावसायिक जीवन में कुछ-ना-कुछ परेशानियां आपकी उन्नति की राह में रोड़े बन कर आ सकती हैं। आपके प्रयासों को प्रोत्साहन न मिलने से हो सकता है आपके स्वभाव में भी थोड़ा चिड़चिड़ापन आये, स्वयं को प्रेरित कर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। तय समयावधि में अपने सभी काम पूरे कर सप्ताहांत पर अपने परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम समय व्यतीत करने का मौका भी आपको मिल सकता है। खर्च के मामले अपना हाथ थोड़ा टाइट रखें तो बेहतर है।

कर्क राश‌िः नया काम शुरु करने के ल‌िए सप्ताह अनुकूल नहीं

4 of 12
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आपको अपने व्यक्तित्व में कुछ खास परिवर्तन की आवश्यकता हैं। हो सकता है आपके करीबी इस बदलाव को आपमें देखना चाहते हों। यदि पिछले कुछ समय से आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधो में आपको कुछ व्यावहारिक दिक्कतों से झूझना पड़ रहा है तो इस बारे में जरुर सोचें। आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता है। उम्मीद है सप्ताहांत पर आपको इस परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलें। करियर और व्यवसाय के मामले में आपको अपने लंबित कार्यों पर ध्यान देने की जरुरत है। किसी नई परियोजना के बारे में यदि विचार बना रहे हैं तो फिलहाल उचित समय नहीं है इसके लिये थोड़ा इंतजार करें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में सुधार होगा

5 of 12
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
यदि पिछले कुछ समय से आपके निजी जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो इस सप्ताह आपको उनसे राहत मिलेगी और आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने की और अग्रसर होंगे। रोमांटिक जीवन के लिहाज से तो यह समय आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपकी मुलाकात अपने खास से हो सकती है। विवाहित जातकों का अपने जीवन साथी पर विश्वास और भी गहरा होगा। आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति पहले से बेहतर रहने के आसार हैं। इस समय भविष्य के लिये कुछ बचत करने का विचार कर सकते हैं। व्यवसायी जातकों के लिये इस समय सोच-समझकर किया गया निवेश फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: अधूरे काम बनेंगे

6 of 12
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
यदि पिछले कुछ समय से किन्ही कारणों से आपका कोई काम रुका हुआ है तो प्रयासरत रहें उसके पूरा होने का आसर हैं। आपके लिये यह समय ऐसा है कि आप जीवन के हर क्षेत्र में एक राहत और तसल्ली का अनुभव करें। घर से लेकर दफ्तर तक आपसे अपेक्षाएं रखने वाले आपसे संतुष्ट रहें इसकी उम्मीद भी की जा सकती है। हालांकि आपको अपनी प्राथमिकताओं और विचारों को व्यवस्थित करने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है और इसके लिये आप थोड़े एकांत और समय की जरुरत भी महसूस करें। यदि पिछले कुछ समय में संबंधों में गलतफहमियां पैदा हुई हैं तो सारी दूर हो सकती हैं और मधुर संबंधों का आनंद आप उठा सकते हैं।
विज्ञापन

तुला राश‌िः अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं

7 of 12
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह आपको कुछ अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। हो सकता है आपको कार्यस्थल पर नये दायित्वों के साथ अपेक्षित या लंबित पदोन्नति मिले, या फिर यह भी हो सकता है कि घर में किसी नये मेहमान का स्वागत करने का अवसर भी आपको मिले जो आपके घर को खुशियों से भर दे। व्यवसायी जातकों के लिये यह समय व्यस्तता भरा हो सकता है। काम के दबाव के चलते हो सकता है आपके लिये परिजनों के लिये पर्याप्त समय निकाल पाना मुश्किल हो। जितना संभव हो सके अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाये रखने की कोशिश करें। सप्ताहांत पर अपने खास के साथ आनंदित पल बिताने का भरपूर अवसर आपको मिल सकता है।

वृश्च‌िक राश‌िः तनाव और थकान महसूस करेंगे

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिये व्यस्तताओं भरा हो सकता है। काम के दबाव से आप थकान और तनाव भी महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहने की हिदायत दी जाती है। हालांकि आपको कड़ी मेहनत से घबराना नहीं चाहिये क्योंकि यही समय आपके भविष्य के लिये सुनहरे अवसरों का रास्ता भी तैयार करेगा। व्यस्त जीवन में अपने किसी खास दोस्त का साथ आपमें ऊर्जा भर सकता है। आर्थिक रुप से आपका हाथ भले थोड़ा तंग हो सकता है लेकिन इसका समाधान भी आपको आसानी से मिल सकता है। सप्ताहांत पर अपने प्रियजनों के साथ बिताया समय आपको तो खुशी देगा ही साथ ही आपके चाहने वाले भी इससे खुश हो सकते हैं।

धनु राश‌िः रुका पैसा म‌िल सकता है प्रयास करें

9 of 12
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपके लिए एक खास सलाह है कि आप कुछ भी करें, कोई भी फैसला लें सोच-समझ कर और किसी से परामर्श करने के बाद ही लें। क्योंकि संभव है कि इस सप्ताह आप जल्दबाजी में गलत फैसलें ले सकते है। छोटी-छोटी बातों में अपना आपा खो दें इसके भी आसार है, जितना हो सके इन्हें नज़रंदाज़ करें जो कि आपके लिये बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। साथी की सलाह आपके लिये सहायक हो सकती है। संपत्त‌ि संबंधी लेन-देन आपके लिये लाभकारी हो सकता है। यदि आपकी संपत्ती का पैसा कहीं रुका हुआ है तो प्रयास करें उसके मिलने के आसार हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं बशर्ते थोड़ा संभल कर चलें।

मकर राश‌िः नौकरी और व्यवसाय के मामले में सावधानी बरतें

10 of 12
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
घर हो या दफ्तर इस सप्ताह आप किसी भी तरह के विवाद या बहसबाजी से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। नौकरी और व्यवसाय के मामले में सावधानी बरतें और किसी पर आश्रित होने या फिर किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास करने से बचें। पूरी संभावना है कि आपका कोई करीबी ही आपको मात देने पर तुला हो। भावुक होकर या फिर आवेश में आकर कोई भी फैसलां न करें बल्कि शांत रहते हुए हर पहलु की अच्छे से जांच-पड़ताल कर अपने निर्णय पर दृढ़ता से डटे रहें। इस समय आपको दूसरों की आलोचना से भी आहत होने की बजाय प्रेरित होने की आवश्यकता है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से आपके संबंध प्रागढ़ होने की उम्मीद की जा सकती है।

 

कुंभ राश‌िः नौकरी और व्यवसाय के मामले में सावधानी बरतें

11 of 12
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आपके व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से यह समय बहुत ही भाग्यशाली है। काम का कोई खास दबाव इस सप्ताह पर शायद न रहे जिससे परिवार या अपने चाहने वालों के साथ एक अच्छा समय बिताने का अवसर आपको मिल सकता है। किसी छोटी-मोटी पर यात्रा पर जाने की योजना भी आप बना सकते हैं। लंबे समय के बाद अपने किसी खास दोस्त से मुलाकात आपके जीवन में ढ़ेर सारी खुशनुमा यादों का स्वागत कर सकती हैं। वहीं इसकी भी संभवानाएं हैं कि कोई पुराना दर्द भी उभर कर आ जाये इसलिये आपके लिये सलाह है कि सकारात्मक सोच और आशावादी नजरिये के साथ अच्छे अनुभवों को याद रखें और बुरी यादों को बिसार दें। आर्थिक रुप से स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः इस सप्ताह आपकी जेब हल्की होने के आसार हैं

12 of 12
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ बहुत ही महत्त्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। काम के सम्बन्ध में आपको कुछ जरूरी व्यवसायिक फैसलें लेने पड़ सकते हैं। आपका यह फैसला अच्छे और बुरे दोनों ही परिणाम आपके लिये लेकर आ सकता है। इसलिए जो भी फैसला करें उसे पूरे विचार-विमर्श के बाद ही करें। इस सप्ताह आपकी जेब भी हल्की होने के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। हो सकता है किसी करीबी की मदद भी आपको करनी पड़े। कुलमिलाकर इस सप्ताह आप कशमकश में रहें इसकी संभावना है लेकिन सप्ताहांत पर आप सोच सकते हैं जो हुआ अच्छा हुआ और जो होगा वह भी अच्छा ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें