अगस्त के इस सप्ताह में भले ही चंद्रमा पर ग्रहण लग रहा हो, लेकिन चंद्रमा कुछ राशियों का लाभ करवाएगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
विज्ञापन
मेष राशिः खर्च बढ़ने की संभावना
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशि वाले जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कर्मभाव में रहेंगें। कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्यों का भार आप पर रह सकता है। आपके सहकर्मियों द्वारा भी आपको पूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद कर सकते हैं इससे कार्य भी सहजता से करेंगें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगें जो कि आपके लाभ का घर भी है। गत दिनों किये गये शुभाशुभ कार्यों का परिणाम आपको इस समय मिल सकता है। सप्तम दृष्टि से चंद्रमा आपके पंचम भाव को भी देख रहे हैं संतान व संबंधों के मामले में यह समय चिंता देने वाला भी रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा 12वें घर में विचरण करेंगें जो कि आपके लिये खर्च बढ़ने के संकते भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः चंद्रमा करवाएगा लाभ
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृषभ राशि के जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा भाग्य स्थान में विचरण करेंगें जो कि आपके लिये भाग्यवर्धक समय को दर्शाते हैं। पराक्रम क्षेत्र में स्वराशि दृष्टि होने के कारण यह आपकी क्षमता व पराक्रम को भी प्रदर्शित करेंगे। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा कर्मभाव में विचरण करेंगें। केतु के साथ कर्म भाव में गोचर होने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में आलस्य रह सकता है काम करने से बचने का प्रयास करेंगें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा लाभ स्थान में होंगे जो कि आपके कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत कर रहे हैं।
मिथुन राशिः लाभदायक रहेगा सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताहारंभ में चंद्रमा अष्टम भाव में विचरण करेंगें, जो कि फिजूल की यात्राएं करवा सकता है। नकारात्मक सोच विचार बन सकते हैं। लाभ घर में चंद्रमा अपने घर को देख रहे हैं। आप केवल कर्म पर ध्यान दें। भविष्य में इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में विचरण करेंगें भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आपका समय उत्साह पूर्ण रहने के आसार हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा कर्म भाव में रहेंगें। परिवार कार्यक्षेत्र से संबंधित बड़े व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। इससे भी आप स्वयं को सम्मानित और उत्साहित महसूस करेंगें।
विज्ञापन
कर्क राशिः साथी से हो सकता है मनमुटाव
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क जातकों के लिय इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सप्तम भाव में गोचररत होंगे। इस समय पारिवारिक कलह, व स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन उदास रह सकता है। जीवनसाथी से भी मनमुटाव हो सकता है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगें। इस समय आप पर नकारात्मक विचार हावि हो सकते हैं। बेमन यात्राओं का योग भी आपके लिये है जिसमें आपको धन हानि भी हो सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशिः नकारात्मक विचार होगा हावी
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा छठे घर में विचरण करेंगें। रोग और शत्रु से पीड़ित होने की संभावनाएं इस समय आपके लिये प्रबल हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी वर्धक चीजों में धन व्यय होगा, जिससे मन उदास होगा। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा सप्तम घर में विचरण करेंगें जीवन साथी से अच्छा संबंध न होने के कारण चिंताएं बढ़ सकती हैं। कभी-कभी किसी गलत आरोप का सामना भी करना पड़ सकता है। सप्ताहांत में चंद्रमा अष्टम भाव में विचरण करेंगें। मानसिक अशांति और नकारात्मक विचारों का वातावरण अपने ईर्द गिर्द महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः शिक्षा के क्षेत्र में मिल सकता है शुभ समाचार
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि के जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत मे चंद्रमा पंचम घर में विचरण करेंगें। संतान और संबंधों व शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। पढ़ने लिखने या किसी खास के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा छठे घर में गोचररत होंगें जो कि रोग व शत्रु बाधा को दिखाता है। सतर्क रहें किसी प्रकार के झूठे आरोप-प्रत्यारोप का सामना भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर करेंगें।
तुला राशिः कार्यक्षेत्र में मिलेंगे शुभ समाचार
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशि के जातकों के लिये चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में चतुर्थ घर में विचरण करेंगें जो कि भौतिक सुख साधनों की वृद्धि के संकेत भी देते हैं। कार्यक्षेत्र से किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलने पर प्रसन्नता होगी। सप्ताह के मध्यम में चंद्रमा पंचम भाव में विचरण करेंगें। जिससे संतान, शिक्षा व संबंधो में तनाव उत्पन्न दिखाई देता है। भविष्य के लाभ के लिये मंथन करने का भी यह आपके लिये उपयुक्त समय है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा छठे घर में विचरण करेंगें जो कि रोग व शत्रु बाधाओं से आपके मन को चिंतित कर सकता है।
वृश्चिक राशिः पुराने रिश्ते सुधरेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा तीसरे घर में विचरण करेंगें जो कि आपके अंदर काम करने की क्षमता व पराक्रम को बढ़ावा देने वाला रहेगा। इस समय भाग्य से मिल रहे सहयोग के कारण स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगें। भाई बहनों से भी अपार सहयोग मिलेगा या उनके साथ समय व्यतीत करने के योग भी हैं। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा चतुर्थ भाव मे विचरण करेंगें। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंताए रह सकती हैं, भौतिक सुखों का भी अभाव रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में चंद्रमा पंचम घर में विचरण करेंगें। किसी बड़े व्यक्ति से मिलने पर हर्ष का आभाष होगा। पुराने खराब रिश्तों में मधुरता के संबंध बनेंगें।
धनु राशिः गलत कार्यों को करने से बचें
10 of 13
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिये शुरुआती दिनों में चंद्रमा धन भाव में विचरण करेंगें जो कि आपके संचित धन को निवेश कराने के लिये प्रेरित करेंगें। किसी पारिवारिक और बड़े व्यक्ति सहायता व सलाह से ही निवेश करें। नकारात्मक विचारों को अपने पास न फटकने दें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगें यह समय आपको कार्यक्षेत्र में कार्य के भार को भी दर्शाता है इस समय आपके उत्साह मे कमी आ सकती है। किसी प्रकार के गलत कार्य को न करें।
मकर राशिः लंबी दूरी की यात्रा के बन रहे है योग
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि के जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि में ही गोचर करेंगें। मित्र राशि का चंद्रमा होने के कारण मन में हर्ष और उल्लास बना रहेगा। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा धन भाव में विचरण करेंगें जो कि लंबी दूरी की यात्राओं के योग आपके लिये बना रहे हैं। आपके संचित धन को भौतिक आवश्यकताओं के लिये खर्च करने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा पराक्रमक भाव में गोचर करेंगें। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात या अपनी कार्यकुशलता से स्वयं को उत्साहित महसूस करेंगें। भाग्य का भरपूर साथ मिलने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशिः शत्रु से मिलेगा छुटकारा
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि के जातकों के लिये सप्ताहारंभ में चंद्रमा 12वें घर में विचरण करेंगें। लंबी या छोटी दूरी की यात्राओं को करने के योग भी बन रहे हैं। किसी शुभ कार्य में धन व्यय करने के योग भी हैं। लंबे समय से शत्रु से पीड़ीत व्यक्तियों के लिये शत्रु से छुटकारा पाने का उचित योग भी बन रहा है। सप्ताह के मध्यम में चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण करेंगें।
मीन राशि के जातकों के लिये सप्ताह के शुरुआती समय में चंद्रमा लाभ घर में विचरण करेंगें जो कि धन, शिक्षा और संबंधो के मामले में लाभकारी रहने के आसार हैं। छोटी दूरी की यात्राओं का योग भी बन रहा है जो कि भविष्य में आपके लिये लाभप्रद रह सकती हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें घर में विचरण करेंगें यात्रा के दौरान किसी प्रियवस्तु के खोने के योग हैं अपनी सतर्कता से ही इससे बचे रह सकते हैं।