अधिकतर राशियों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा, लेकिन कुछ राशियों को इस सप्ताह सिर्फ अपने करियर और लक्ष्य पर भी फोकस रखना होगा, नहीं तो सप्ताह के अंत तक उनके लिए परेशानियां बढ़ सकती है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
विज्ञापन
मेष राशिः धन की प्राप्ति होने के संकेत
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
ये सप्ताह काफी शानदार रहने के आसार है। वित्तीय तौर पर आपकी स्थिति बेहतर होगी। आपके भाग्य में इस हफ्ते धन प्राप्ति के संकेत हैं व्यवसाय में आपको लाभ मिलने के आसार हैं। इस समय आप पैसा कमाने के कुछ नये व रचनात्मक तरीके भी खोज सकते हैं। आप अपने कामकाजी व घरेलू जीवन में भी संतुलन बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिये इस हफ्ते यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इस समय आपके स्वभाव में आक्रामकता में कमी आयेगी व आप अधिक शांत और एकाग्र रह सकते हैं जो कि आपकी ख़ास ऊर्जा को प्रभावी रूप से उपयोग करने में सहायक भी है। प्रेम जीवन की अगर बात करें तो इस हफ्ते आप कफी रोमांटिक रहेंगें।
विज्ञापन
वृष राशिः करियर पर रहेगा फाेकस
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह मिला जुला रहने के आसार हैं। एक ओर यदि आपके व्यावसायिक जीवन को देखा जाये तो यह बहुत बढ़िया रहने के आसार हैं, लेकिन दूसरी ओर आपका व्यक्तिगत जीवन इस समय हाशिये पर हो सकता है। इस समय आपका पूरा फोकस केवल अपने करियर की ओर रहने के आसार हैं, लेकिन आपमें वह क्षमता भी है कि आप अपने कामकाजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन कायम कर सकें। हैं। आपकी वाणी में भी इस समय आकर्षण रहने के आसार है जिससे आप अपने दोस्तों व परिजनों में खास बन सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं और एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं तो तैयार रहें आपकी मुलाकात किसी बहुत ही खास से हो सकती है।
मिथुन राशिः खर्चे को लेकर सावधान रहें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
पिछले कुछ समय से आप पर सुस्ती का आलम छाया हुआ है जो कि इस हफ्ते भी छाया रह सकता है। हो सकता है आपका मन काम में न लगे। यहां तक कि लोगों से मिलना-जुलना भी आपको अखर सकता है और आप अध्ययन करते हुए या एकांत में कुछ समय खुद के साथ बिताना चाहें। आपके लिये शुभ संकेत यह है कि यदि आप किसी के साथ प्रेमसंबंध में हैं या फिर विवाहित हैं तो आपका साथी भी आपके साथ सुकून के ये लम्हें बिताने की चाह रख सकता है। अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहें विशेषकर त्वचा और अपने गले का ध्यान अवश्य रखें। खाने-पीने में सावधानी रखकर आप इससे बच सकते हैं। सप्ताहांत पर बढ़ने वाले खर्चे आपकी बेचैनी बढ़ा सकते हैं। इसलिये सोच-समझकर आवश्यक वस्तुओं पर ही खर्च करें।
विज्ञापन
कर्क राशिः अपनी उदासीनता को एक तरफ रख दें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
परिवार के सहयोग व साथ से ही आपका आत्मबल भी विकसित होता है। इस समय आप जो करना चाहते हैं उसके लिए आगे कदम बढ़ा सकते हैं। अपनी पारंपरिक उदासीनता को एक तरफ रखें, यह आपके लिए आक्रामक रूख अख्तियार करने का समय है। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। हो सकता है समाज व वातावरण के लिये भी कुछ सहयोग करना चाहें। आपका आचरण काफी संयमित, एकाग्र और शांत रहने के आसार हैं यदि आप नेतृत्व कर रहे हैं तो लोग आपसे जुड़ाव महसूस करेंगें।
विज्ञापन
सिंह राशिः व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ समय
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
कार्यक्षेत्र में भी आप ऐसी ही जगह कार्य करना पसंद करते हैं जहां से आप खुद को साबित कर सकें और अपनी एक नहीं छवि पेश कर सकें। आपकी यह जबरदस्त चाहत होती है कि हर कोई आपका सम्मान करें कम से आपकी तारीफ के पुल तो जरुर बंधे। विशेषकर कार्यस्थल पर तो आपकी यह चाहत पूरी होने की तीव्र इच्छा रहती है इसलिये आप कार्य कुछ इस अंदाज से करते हैं कि सबकी नज़रों में आ जायें। इस हफ्ते भी आप काफी महत्वाकांक्षी हो सकते हैं। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले और एक नई नौकरी, नया व्यवसाय आरंभ करने के इच्छुक जातकों के लिये यह सप्ताह विशेष रूप से सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः काम का बोझ होगा कम
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या जातक काफी व्यावहारिक होते हैं। आप उनमें से हैं जो विश्वास रखते हैं शब्दों से ज्यादा व्यक्ति का काम बोलता है। फिर भी इस हफ्ते आप खुद को सौभाग्यशाली मान सकते हैं अपनी अथक मेहनत का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास भी काफी मजबूत रहने के आसार हैं जिसे आप अपनी सकारात्मकता और रचनात्मकता के साथ किसी भी क्षेत्र में आज़मा सकते हैं। इस समय आप अपने साथी के साथ भी खुलकर बात कर सकते हैं जिससे आप दोनों का रिश्ता और भी मधुर और भी गहरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आप महसूस करेंगें कि काम का बोझ पहले से कुछ कम हुआ है जिससे आप थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं और अपने व्यक्तिगत जीवन की ओर भी ध्यान दे सकते हैं।
तुला राशिः वित्तीय लाभ मिलने की संभावना
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस हफ्ते आप हर वह चीज़ कर सकते हैं जिससे आपकी सेहत दुरुस्त रहे, आपके स्वास्थ्य को लाभ पंहुचे। यदि आप हाल के दिनों में आप अशांत, बेचैन रहे हैं और ध्यान केंद्रित करने में असहज रहे हैं तो इस बात पर ध्यान दें कि ऐसा कौनसा कार्य है जिसके करने से आप शांत रह सकते हैं। आप प्रकृति की हसीन वादियों में कुछ समय बिताना पसंद कर सकते हैं। कुछ ऐसा खरीद सकते हैं जिससे आपको सुकून मिले या फिर अपने साथी के साथ साझा किये गये सुख-दुख आपको राहत दे सकते हैं। इस हफ्ते आपको आश्चर्यात्मक ढंग से वित्तीय लाभ मिलने के भी आसार हैं, हो सकता है यह पदोन्नति के रूप में मिले या फिर कोई प्रोत्साहन पुरस्कार आपको प्राप्त हो।
वृश्चिक राशिः कार्य परिवर्तन के लिए शुभ समय
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस हफ्ते आपका अधिकांश समय अपने साथी के ईर्द-गिर्द रहते हुए, उसके ख्यालों में खोये हुए ही व्यतीत होने के आसार हैं। हालांकि इस समय आप अपने साथी से अपने लिये भी कुछ स्पेस चाहेंगें, साथ ही अपने साथी को भी पूरा स्पेस देंगें। इससे आपकी रिलेशनशिप में विश्वास का धागा तो मजबूत होगा ही साथ ही व्यक्तिगत विकास के लिए भी आपको इससे मदद मिलेगी। जो जातक वर्तमान में कार्य में परिवर्तन चाहते हैं उनके लिये यह समय बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। आपको नौकरी में परिवर्तन करने के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। अपने साथी की सेहत के प्रति सचेत रहें। ऐसे में उनकी पसंद-नापसंद का ध्यान रखें और आवश्यक हो तो उनकी देखभाल के लिये भी समय जरूर निकालें।
धनु राशिः लक्ष्य पर फोकस करें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह भी आपको संयम से काम लेने की जरुरत नहीं है। कई बार अधिक प्रयास करने पर जब उसके अनुरुप परिणाम न मिले तो हम निराश हो जाते हैं। जबकि ऐसे समय में निराश होकर बैठने की बजाय जरूरत अपने काम में, अपनी मेहनत में, अपने जज्बे में निरंतरता बनाये रखने की होती है। इस हफ्ते आपको भी परेशानियों के सामने झुकने की जरूरत नहीं, बल्कि लगातार अपने लक्ष्य पर फोकस बनाये रखें। विशेषकर यदि बात किसी नई परियोजना या नई रूचि की हो तो। यह समझने की जरूरत है कि कार्यों में देरी या थोड़ी बहुत परेशानियां काम ही हिस्सा हैं, जीवन का हिस्सा हैं इससे आप असफल नहीं होते। इसलिये लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ते रहें क्योंकि कई बार गति से ज्यादा निरंतरता महत्वपूर्ण होती है।
मकर राशिःकाम की गति धीमी होने के कारण होंगे निराश
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह शुभ परिणाम देने वाला रह सकता है। हालांकि स्वभाव से आप किसी प्रसिद्धि के भूखे नहीं हैं लेकिन आपके काम को दर्ज़ किया जाये इसके लिये आप मेहनत अवश्य करते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े मकर जातकों को नाम व प्रसिद्धि दोनों ही इस समय हाथ लग सकती हैं। मकर जातकों को संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। दरअसल परिवार की ओर से आपको काफी खुशियां मिल सकती हैं। परिजनों के प्रति आपका प्रेम और भी मधुर होने की संभावना है। आप अपने दांपत्य जीवन का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और भी प्रगाढ़ हो सकते हैं। हालांकि कार्यस्थल पर कार्यों की धीमी गति से आपको निराशा हो सकती है।
कुंभ राशिः काम में किसी तरह का टालमटोल ना करें
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
हमेशा अपने मन पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। इस हफ्ते आप ध्यान, योग आदि क्रियाओं के जरिये अपने मन को काबू में कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले एक बार अच्छे से सोच-विचार करें फिर आगे बढ़ें। हालांकि आपको किसी भी तरह से तनावग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। कामकाजी जीवन में ढीला रवैया न अपनायें यानि अपने काम में किसी तरह की टालमटोल न करें और निरंतरता में आगे बढ़ते रहें आपको अच्छा महसूस होगा। इस हफ्ते आप नये दोस्त भी बना सकते हैं। कुछ ऐसे खास दोस्त भी आपके सर्कल में हो सकते हैं जिनके साथ आप आपना सुख-दुख बांटना भी पसंद करें। अच्छे दोस्तों का साथ आपको प्रसन्नता दे सकता है इसलिये उनके साथ कहीं घुमने की योजना भी सप्ताहांत पर आप बना सकते हैं।
यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आप अपनी ऊर्जा में भी मिलाजुला प्रवाह महसूस कर सकते हैं यह प्रवाह असल में विरोधाभासी भी हो सकता है। एक ओर तो आप बहुत सक्रिय होना चाहेंगें और आपमें वह क्षमता भी होगी, लेकिन दूसरी ओर आप स्वयं को बहुत ही सुस्त और प्रेरणाहीन भी महसूस कर सकते हैं। इस समय आपके लिये बेहतर यही रहेगा कि ध्यान, व्यायाम से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रखने का प्रयास करें और जिस समय आप खुद को सक्रिय महसूस करें उस समय ज्यादा से ज्यादा काम निबटाने का प्रयास करें।