फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः इन 3 राशि वालों के बिजनेस पर पड़ेगा असर, जानिए फायदा होगा या नुकसान

Tue, 05 Dec 2017 09:03 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
ये सप्ताह सभी राशि वालों को व्यावसायिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। किसी को फायदा मिलेगा तो किसी की कुंडली में ग्रह - नक्षत्र नुकसान के योग बना रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः अधिकारियों को प्रभावित करने में रहेंगे सफल

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राशि से सातवें स्थान पर बृहस्पति के गतिमान होने से व्यावसायिक जातकों को लाभ मिलने योग हैं, साथ ही कार्यक्षेत्र में आप अपने उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सहकर्मियों द्वारा भी आपकी प्रशंसा की जा सकती है। बुध के नौवें घर में वक्री प्रभाव के चलते आपको अप्रत्याशित हानि का सामना करना पड़ सकता है। संपंति संबन्धी विवाद होने के योग हैं। निजी तौर पर आप इन सब से खुद को परेशान और निराश महसूस करेंगें। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः व्यवसाय बढ़ाने का मिलेगा मौका

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह सूर्य के सातवें स्थान पर गतिमान होने से आपको जीवन साथी के साथ आपसी मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, मगर इससे प्रेम में कोई कमी नही आएगी। व्यावसायिक तौर पर आपके लिए यह समय ठीक रहेगा। इसके साथ ही शुक्र के भी सातवें घर में गोचर करने से आपको व्यवसाय बढाने के अवसर मिल सकते हैं, मगर अभी इसका लाभ नही मिलेगा। इस हफ्ते आठवें घर में वक्री बुध के प्रभाव के चलते आपको संपति संबन्धी मामलों में नुकसान होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान भी बढ़ सकता हैं। इसके अलावा आपको अपनी अनदेखी के कारण वित्तीय घाटे का सामना करना पड़ सकता है।

म‌िथुन राश‌िः वित्तीय स्थिति में आ सकती है गिरावट

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आपकी राशि से छठे स्थान पर शुक्र के आने से यह सप्ताह आपकी सेहत के लिये सही नहीं कहा जा सकता। यदि स्वयं वाहन चलाकर किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो संभव हो तो यात्रा स्थगित कर दें अन्यथा बहुत ही सावधानी के साथ वाहन चलायें। वित्तीय स्थिति में भी गिरावट आ सकती है, इसलिए बचत करने की कोशिश करें। इस दौरान आपके विरोधियों की सख्यां बढ सकती है। इसके साथ साथ पांचवे घर में बृहस्पति के गोचर से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें आप परिवार सहित किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

कर्क राशिः प्रतिद्वंदी हो सकते हैं हावी

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि वालो को इस सप्ताह नया नाम और पहचान मिलने के योग हैं। साथ ही नौकरी में बदलाव के लिए यह अच्छा वक्त रहेगा, और नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। छठे घर में गोचरत वक्री बुध से आपके प्रतिद्वंदी सिर उठा सकते हैं। सेहत के मामले में भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। कुछ लोगों को आपसे जलन हो सकती है। आपकी राशि से चौथे स्थान में बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है, इसलिए ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अप्रत्याशित हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः नया वाहन या मकान खरीदने की संभावना

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपकी राशि से चौथे स्थान पर शुक्र और सूर्य के गतिमान होने से आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना और नीति बनाने में सफल रह सकते हैं, जिससे आपका नाम व रूतबा भी बढ़ सकता है। किसी की दी गई सलाह को नजरंदाज न करें, यह आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। इसके अलावा आपकी राशि से पांचवे घर में बुध के वक्री होकर गोचर करने से आपको संतान संबन्धी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही आपका मन भी विचलित रह सकता है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः बाधाओं के बावजूद काम में मिलेगी सफलता

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आपकी राशि से तीसरे घर में शुक्र और सूर्य के गतिमान होने से आपके उत्साह में कमी हो सकती है, मगर फिर भी आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। कार्यों में बाधाओं के बावजूद सफलता के योग है। चौथे घर में वक्री बुध के प्रभाव से आपको सुख सुविधाओं की कमी खल सकती है। इस समय खर्चों में भी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। घर में बच्चो के कारण तनाव कि स्थति उत्पन्न हो सकती है जिससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। 

तुला राश‌िः वित्तीय हानि का करना पड़ सकता है सामना

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस हफ्ते राशि स्वामी शुक्र के सूर्य के साथ दूसरे घर में गोचर करने से आपके लिए यह वक्त वित्तीय तौर पर अच्छा रह सकता है, इस समय आपके लिए  धन लाभ प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। नौकरीशुदा जातक कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। व्यवसायिक रुप से वक्त में सुधार आएगा व आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। बुध के आपकी राशि के तीसरे स्थान पर वक्री होने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके व्यावसायिक और निजी जीवन में कहीं भी आ सकती हैं। इसके साथ ही आपको वित्तीय हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः व्यावसायिक रुप से कार्यों में आएगी तेजी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं। इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है, मगर अंत में आप उसे हासिल करने में कामयाब होंगे। इसके साथ आपकी राशि में ही शुक्र के गोचर होने से आपको वित्तीय लाभ हो सकता है, हालांकि लक्ष्य हासिल करनें की गति धीमी रहने के आसार हैं। इस समय आप अपने व्यवसाय को स्थापित करने का जोखिम भी उठा सकते हैं।

धनु राश‌िः आत्‍मविश्वास की कमी महसूस करेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
शुक्र और सूर्य के आपकी राशि से बारहवें स्थान पर गोचर करने से आपके अपने जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं और साथ ही अविवाहित प्रेमीजनों के बीच भी दूरियां आ सकती है। सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है और आपके खर्चों में भी बढोतरी हो सकती है। इन सब के चलते आप खुद में आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगें, इसलिए खुद पर भरोसा करें और शांत चित से कार्य करें। 

मकर राश‌िः वित्तीय स्थिति बिगड़ने की संभावना

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह में संपति से लाभ होने के योग है। किसी पुराने किए कार्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। बुध के आपकी राशि से बारहवें भाव में वक्री होकर गोचर करने से आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है। अचानक आप अपने खर्चों में बढ़ोतरी महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राश‌िः नौकरी में पदोन्नति व वेतनवृद्धि के योग

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुम्भ राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा, जिसमें नौकरी में पदोन्नति व वेतनवृद्धि के योग हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहना भी हो सकती है। वित्तीय लाभ के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। साथ ही आपकी राशि से दसवें घर में शुक्र व सूर्य के गोचर करने से आपके लिए व्यावसायिक रुप से अच्छा वक्त रहने की उम्मीद की जा सकती है। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः व्यावसायिक स्तर पर मिलेगी चुनौतियां

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह में अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। इस समय आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति आपकी राशि से अष्टम भाव में विराजमान हैं, जिससे आपके लिये समय संघर्षशील हो सकता है। लेन-देन के मामले में सचेत रहें। आपकी राशि से दसवें स्थान में बुध के वक्री प्रभाव से आपको व्यावसायिक स्तर पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें