फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: आखिरी सप्ताह में ये 5 राशि वाले रहें ज्यादा सतर्क, हानि होने की संभावना

Mon, 28 Aug 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
अगस्त महीने के आखिरी कुछ दिन और सितम्बर महीने के शुरुआती दिन इन राशियों के लिए मिला जुला रहेगा। 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा जबकि बाकी राशियों के लिए परेशानियों से भरा रह सकता है।

पढ़ें- अगस्त के आखिरी चार दिनों में लगेगा विष योग, इन 5 राशियों पर पड़ेगा भारी
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌ि: पूरे सप्ताह वित्तिय स्थिति ठीक नहीं रहेगी

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries
आगामी सप्ताह आपके लिए बहुत ही उत्साहपूर्ण होने वाला है। आप अपनीआय में वृद्धि देखेंगे या यह भी संभव है कि किसी को दिया गया उधार वापस आएगा। व्यवसायिक  स्तर पर भी आपका अनुभव सुखद रहेगा और अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। सहयोगियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। हालाँकि आपको वित्तीय स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यर्थ खर्चों से बचें। आपके लिए सलाह है कि आप कहीं निवेश करें। इस पूरे सप्ताह आप अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

वृषः आर्थिक स्तर पर आप मजबूत रहेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आगामी सप्ताह आपके लिए काफी हलचल भरा रहेगा। हालाँकि आपका प्रेम जीवन बहुत ही सुखद और उत्साहपूर्ण रहेगा। आपमें से जो व्यक्ति अकेले है, उनकी किसी ख़ास से भेंट हो सकती हैं।व्यवसायिक स्तर पर आपकी उर्जा चरम पर रहेगी और आप अपनी कार्यशैली से एक स्थिर गति से आगे बढ़ते रहेंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी और भविष्य में आपके करियर पर इसका अच्छा प्रभाव रहेगा। दबाव होने के बावजूद भी आप अपने सभी निर्धारित कार्य समय रहते पूरे कर लेंगे। आर्थिक स्तर पर भी आप मज़बूत रहेंगे। सप्ताहांत तक आप अति-उत्साहित मूड में आजाएंगे और उस समय का आनंद लेंगे।

मिथुनः पदोन्नति के आसार भी बनते नज़र आ रहे है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
व्यवसायिक स्तर पर आगामी सप्ताह आपकी कार्य क्षमता और गुणवत्ता में वृद्धि लाएगा। आपका काम ही आपके व्यक्तित्व को प्रस्तुत करेगा। आपके सफल प्रयासों से ना केवल आपके सहयोगी बल्कि आपके वरिष्ठ अधिकारी भी प्रभावित होंगे। पदोन्नति के आसार भी बनते नज़र आ रहे है। आर्थिक स्तर पर आप बेहतरी की ओर बढ़ रहे है। व्यक्तिगत जीवन भी सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने प्रियजनों को समय दे पाएँगे। आपके साथी इस बात से संतुष्ट रहेंगे कि किस तरह आप अपने निजी और व्यवसायिक जीवन को संतुलित कर रहे है। आपके संबंधों में मिठास आएगी।
विज्ञापन

कर्कः जीवन के सभी स्तरों पर सुखद परिवर्तन देखेंगे

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा और आपका आत्मविश्वास भी बढेगा। आप अपने जीवन के लगभग सभी स्तरों पर सुखद परिवर्तन देखेंगे। कार्यस्थल में भी आपके सहयोगियों के साथ अच्छे सम्बन्ध रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर वे आपके सहयोग में रहेंगे। आप अपने आर्थिक स्तर पर भी आकस्मिक परिवर्तन देखने जो आपके हित में होंगे। इस समय को उपयोग में लाएं और अपना बजट निर्धारित करें। इस समय आप निवेश भी कर सकते हैं। हालाँकि सप्ताहांत तक आपकी राह में कुछ बाधा भी आ सकती है किन्तु आप सूझबूझ से इसका हल निकाल ही लेंगे। तनाव लेने से बचे और अपने सेहत का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

सिंहः आप चिडचिडे से हो सकते हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आने वाला सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल में आपका रवैया आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपकी आलोचना भी हो सकती है। ऑफिस में काम के दबाव से ना ऊबर पाने के कारण आप चिडचिडे से हो सकते हैं। बेकार के मुद्दों से खुद आहत होने से बचें और काम की ओर ध्यान लगाये। इस समय का उपयोग ऐसी समस्या से बाहर निकलने के समाधान खोजने में लगाये। आपके व्यस्त व्यवसायिक जीवन का सीधा प्रभाव आपके निजी जीवन पर भी पड़ेगा। अपने प्रियजनों से वैचारिक मतभेद होने के संकेत हैं। ऐसे में संयम से काम लें और अपना आपा ना खोएं। आप इन परिस्थितियों से बाहर निकलने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

कन्याः किस्मत अपने दरवाज़े खुलेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे भाग्य आप पर मेहरबान है। जो व्यक्ति अकेले है और अपने प्यार के इंतज़ार में है, जल्द ही किसी ख़ास से उनकी भेंट होंगी। संभव है कि यह व्यक्ति आपका कोई खास मित्र भी हो सकता है जिनके साथ अधिक समय व्यतीत करने से आप उनके प्रति अपनी भावनाओं को पहचाने। साथ ही जो व्यक्ति नए व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी किस्मत अपने दरवाज़े खोले बैठी है। सकारात्मक परिणाम की अपेक्षा कर सकते हैं। इस समय आपके शत्रु आपको चाहकर भी हानि नहीं पहुंचा सकते। किन्तु तब भी आपके लिए सलाह है कि आप सचेत रहें।

तुलाः सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल में आपके समक्ष कई रुकावटें आएंगी जिनका सामना करना आपके लिए कठिन होगा। किन्तु याद रखें उपाय आपको ही खोजना है। संयम से काम लेने पर आप इसका समाधान निकाल ही लेंगे। व्यवसायिक स्तर पर सफलता पाने हेतु आपको कड़े प्रयास करते रहने होंगे। किस व्यक्ति पर भरोसा करना है, इस बात पर भी ध्यान देना होगा। कुछ लोग आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास करते रहेंगे। कार्यस्थल में इस तनाव के चलते आप निजी जीवन में चिंतित रहेंगे। आपको अपने जीवन के इन दो अहम पहलुओं के बीच संतुलन बनाना सीखना होगा। सप्ताहांत तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा इसलिए तनाव लेने से बचे। अपने प्रियजनों के साथ भी सप्ताहांत में आप समय बिता सकेंगे।

वृश्चिकः अवसरों का लाभ उठाए

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आप किसी सुखद समाचार की अपेक्षा कर सकते है। कार्यस्थल में भी आप अपने प्रदर्शन से सबके बीच एक अलग ही छाप छोड़ देंगे।यूँ ही कार्य करते रहे। आपकी राह में आने वाले अवसरों का लाभ उठाए। गत दिनों आपने व्यवसायिक तौर पर जो कुछ भी कार्य करेंगे उनका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। आर्थिक रूप से भी आप इस सप्ताह सशक्त रहेंगे। ध्यान रहें कि ऑफिस का काम करने के लिए आप  अपनेस्वास्थ्य को नजर अंदाज ना करें। इस सप्ताह आप व्यस्तता के चलते अपने व्यक्तिगत जीवन की ओ रअधिक ध्या ननहीं दे पाएँगे। 

धनुः आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप में से कुछ व्यक्ति अपने पुराने ख़ास व्यक्ति से मिलेंगे। आपके प्रेम जीवन में तारो-ताजगी आएगी। घरेलु स्तर पर भी आप शांतिपूर्ण और सुखद रूप से रहेंगे। यदि आप परेशानी में है तो परिजनों और प्रियजनों का सहयोग आपको बराबर मिलता रहेगा। आपको बस उनके सामने अपनी परेशानी बताने की ज़रुरत है। हालाँकि व्यवसायिक स्तर पर आप सकारात्मकता महसूस करेंगे। व्यवसायी काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको उत्साह मिलेगा और आप इस समय का भरपूर आनंद ले सकेंगे। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी और बेहतर समय व्यतीत करेंगे। नए व्यवसायिक अवसर मिलेंगे, उन्हें हाथ से ना जाने दे और उनका लाभ उठाए।

मकरः सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
आने वाला सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में आप सक्रिय रूप से अपने सभी दायित्वों को पूरा कर सकेंगे। आरम्भ में आपको तनाव हो सकता है किन्तु आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेंगे। आप में इस समय गज़ब की उर्जा रहेगी और इसीलिए हर काम आपके लिए इस समय आसान-सा दिखाई देगा। निजी जीवन में भी आपके संबंधों में मिठास आएगी। काम में सफलता प्राप्त करने के पश्चात निजी जीवन में भी आप सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे।

कुंभः धन निवेश करने का विचार कर सकते है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप सफलता प्राप्त करेंगे और आपमें से अधिक व्यक्ति कड़े परिश्रम से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह भी संभव है कि आप अपने कुछ लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व ही पालें। आप इस समय नवीन विचारों के धनि रहेंगे और उचित योजना बनाकर उन्हें सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान आप में गज़ब का आत्मविश्वास बना रहेगा। आर्थिक रूप से भी आप आप सुखी रहेंगे और इस समय धन निवेश करने का विचार कर सकते है। पारिवारिक संपत्ति से धन लाभ होने के प्रबल आसार बनते दिखाई दे रहे है। निजी जीवन में ध्यान रखे कि आप अपने साथी को पर्याप्त समय दे रहे है।
विज्ञापन

मीनः व्यर्थ के खर्चों से खुद को बचाए रखें

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सप्ताह की शुरुआत व्यवसायिक जीवन में व्यस्तता से होगी। मौजूदा समय में आप अपने दायित्वों को पूरा करने में समय देंगे। इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में काफी समृद्धि बनी रहेगी और आपसी सम्बन्ध में मिठास बढेगी। आपके जीवन में चंद ही लोग जिन्हें हक है आपके साथ समय बिताने का। आपके साथी उन्हीं में से एक है। किन्तु चूँकि आप निजी और व्यवसायिक जीवन को संतुलित करना जानते है, आपके लिए कोई परेशानी नहीं होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर है किन्तु व्यर्थ खर्चों से खुद को बचाए रखें। हालाँकि कार्यस्थल में आपको आपके सम्मुख आर ही चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें