ये सप्ताह 5 राशियों के लिए आसान नहीं होगा। सप्ताह के पहले दिन से ही इनका इम्तिहान शुरू हो जाएगा। जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह।
विज्ञापन
मेष राशिः रोमांचकारी रहेगा ये सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहने के आसार हैं। इस सप्ताह आप बहुत ही उत्साहित, रोमांचकारी रह सकते हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। छोटे-छोटे शुभ कार्य भी आपके जीवन में हो सकते हैं। 29 जून को शुक्र आपकी राशि से परिवर्तित होकर वृष राशि में चले जाएंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन के पश्चात भी आपका समय अनुकूल रहने के आसार हैं। यह समय आपके पराक्रम में वृद्धि लाने वाला रहने के आसार हैं। आपके मन में इस समय सुख प्राप्ति की इच्छा बहुत ही प्रबल रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः खर्चों में होगी बढ़ाेतरी
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
ये सप्ताह आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला हैं। इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आप कुछ धन भविष्य के लिये सुरक्षित रखने का विचार बना रहे हैं तो हो सकता है ऐसा करना आपके लिये बहुत ही मुश्किल हो, लेकिन 29 जून के पश्चात शुक्र मेष राशि से परिवर्तित होकर आपकी ही राशि में आ जायेंगें। यहीं से आपको सकारात्मक परिणाम मिलने आरंभ हो सकते हैं। इस समय धन प्राप्ति के योग भी आपके लिये बनेंगें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर कहा जा सकता है।
मिथुन राशिः अच्छा रहेगा आपका आत्मविश्वास
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। सप्ताह के पूर्वाध में आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहने के आसार हैं। आप अपनी बात को अच्छे से रखने में सक्षम रहेंगें। व्यावसायिक और व्यक्तिगत दोनों ही मामलों में इस आत्मविश्वास का लाभ आपको मिल सकता है। यदि अपने उच्चाधिकारियों को किसी नई परियोजना के बारे में विश्वास में लेना है तो उनसे बात करने का यह सही समय है साथ ही जो जातक अपने किसी खास दोस्त से अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं तो वे भी अपनी भावनाएं उनके सामने खुलकर रख सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रह सकता है। कार्योन्नति के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। हालांकि सप्ताह के उतरार्ध में विशेषकर 29 जून को शुक्र परिवर्तन के पश्चात आपके खर्च बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः शुरुआत में हावी रहेगी नकारात्मकता
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह की शुरुआत में आपकी प्रवृति नकारात्मक रह सकती है। हो सकता है आप पर इस समय काम का दबाव अधिक हो साथ ही आपकी कार्यक्षमता में भी सुस्ती महसूस कर सकते हैं। काम का दबाव और विचारों की नकारात्मकता से आपका आत्मबल भी कमजोर रहने के आसार हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता आपको कतई नहीं है क्योंकि 29 जून को शुक्र का परिवर्तन आपके लिये खुशहाली लाने की ओर ईशारा करता है। यदि पिछले कुछ समय से आप स्वयं का घर, स्वयं की गाड़ी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशिः कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह सप्ताह बहुत ही सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। आप इस हफ्ते आत्मविश्वास से भरे रह सकते हैं। इसी आत्मविश्वास से आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होने के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिये तो समय और भी शुभ रहने के आसार हैं। आपके लिए सलाह है कि सप्ताहारंभ में खूब मेहनत करें, क्योंकि इस समय आप जो मेहनत करेंगें उसी अनुसार 29 जून के पश्चात शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको लाभ मिलेगा। शुक्र की कृपा से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः रिश्तों के लिए सचेत रहें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पदोन्नति के योग भी आपके लिये बन सकते हैं। व्यवसाय में भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से आपको अपने संबंधों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। साथी से आपके मतभेद बढ़ने के आसार हैं। कोई भी ऐसी बात अपने साथी से न करें जिससे उनकी भावना को ठेस पंहुचे। बेवजह बहस में पड़ना भी आपके रिश्ते के लिये हितकर नहीं है। हालांकि 29 जून को होने वाले शुक्र के राशि परिवर्तन के पश्चात का समय आपके लिये सकारात्मक रहेगा।
तुला राशिः सेहत पर खतरा
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने के आसार हैं। सप्ताहारंभ में आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप पिछले कुछ समय से घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह की शुरुआत में यात्रा के योग आपके लिये बन रहे हैं। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी घूमने जा सकते हैं, विदेश यात्रा के इच्छुक जातकों के लिये भी समय सही रहने के आसार हैं। सप्ताह का पूर्वाध परिजनों के साथ काफी सुखमय व्यतीत होने के आसार हैं, लेकिन जैसे ही शुक्र का राशि परिवर्तन होगा जो कि 29 जून को हो रहा है। शुक्र इस समय मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में आ जायेंगें। इस समय आपको अपने साथी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता हो सकती है।
वृश्चिक राशिः संघर्ष से होगी सप्ताह की शुरुआत
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। सप्ताहारंभ में आपको स्वयं के साथ संघर्षरत रहना पड़ सकता है। इस समय आप अपने आत्मबल में कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी के चलते आप निर्णय लेने में भी हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में 29 जून की शाम को शुक्र का परिवर्तन हो रहा है। इसके पश्चात आपके दांपत्य जीवन में सुखद परिवर्तन हो सकते हैं।
धनु राशिः कामकाज के मामले में शानदार रहेगा सप्ताह
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपके लिए इस सप्ताह बहुत ही सौभाग्यशाली योग बन रहे हैं। विशेषकर कामकाज के मामले में आपके लिये यह समय शानदार रहने के आसार हैं। आपका आत्मविश्वास में वृद्धि होने के आसार हैं। दरअसल इस समय सूर्य, मंगल और बुध एक साथ रहेंगे, जिस कारण आपके लिये समय बहुत सही है। हालांकि सप्ताह के बीच में 29 जून को शुक्र मेष राशि से वृषभ में आ जाएंगें। यह समय व्यक्तिगत संबंधों के प्रति थोड़ा सचेत रहने का है। अपनी वाणी पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें और कोई ऐसा शब्द अपने होठों पर न लायें जिससे आपके साथी की भावनाएं आहत हों।
मकर राशिः अचानक होगी संपत्ति की प्राप्ति
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह का समय मकर जातकों के लिये सुखदायक रहने के आसार हैं। इस समय आपमें गज़ब का आत्मविश्वास, गज़ब की ऊर्जा हो सकती हैं, आपके जोश व उत्साह से प्रतिद्वंदियों को भी आप परास्त कर सकते हैं। अचानक से संपत्ति प्राप्ति के योग भी आपके लिये बन सकते हैं। यदि न्यायायलय में कोई मामला लंबित चल रहा है तो इस हफ्ते माहौल आपके पक्ष में बन सकता है। सप्ताह के मध्य में शुक्र अपनी राशि बदल लेंगें। 29 जून को शुक्र दरअसल मेष राशि से परिवर्तित होकर वृषभ में गोचररत होंगे। यह समय आपके लिये संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी देने वाला रह सकता है।
कुंभ राशिः आसानी से करेंगे हर एक काम
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आप अपने आत्मबल में वृद्धि महसूस कर सकते हैं जिससे कार्य करने में भी आपको आसानी रहेगी। विद्यार्थियों के लिये अध्ययन करने के लिहाज से समय अनुकूल है। पढ़ने लिखने में आपकी रूचि बढ़ सकती है। जो जातक सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी पाने के लिये प्रयासरत हैं या किसी परीक्षा का परिणाम अपेक्षित है तो इस समय परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में 29 जून को शुक्र का परिवर्तन होना आपके लिये सुखद रहेगा। इस समय आपको घर का सुख प्राप्त हो सकता है। रोमांटिक जीवन का आनंद आप ले सकते हैं।
कामकाजी जीवन के लिए इस सप्ताह का समय आपके लिये बहुत ही सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति की उम्मीद आप कर सकते हैं। कमाई के नये साधन भी आप तलाश सकते हैं। इस समय आपमें गज़ब की ऊर्जा रहेगी।इस समय आपकी सेहत भी अच्छी रहने के आसार हैं। 29 जून को होने वाला शुक्र का परिवर्तन भी आपके लिए शुभ समय के संकेत कर रहा है। छोटे भाई बहनों के प्रति भी आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर सकते हैं जिससे आपकी प्रति उनका प्रेम बढ़ने के आसार हैं।