फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: इन राशि वालों की कुंडली में बन रहा है धन प्राप्ति का योग

Mon, 25 Sep 2017 06:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। जहां 1 राशि वालों पर इस सप्ताह धन बरसेगा, वहीं कुछ लोग अपना नया व्यवसाय शुरू करने की तैयारी करेंगे। जानिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः मान सम्मान में होगी वृद्धि

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में अष्टम भाव में शनि व चंद्रमा की युति से विषयोग का निर्माण हो रहा है। हो सकता है इस समय आपका मन किसी प्रकार के भय से आशंकित रहे। छोटी-मोटी चोट लगने के योग भी आपके लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में बन सकते हैं। हालांकि जैसे ही चंद्रमा शनि की परिधि से बाहर होंगे और भाग्य स्थान में आ जाएंगे, समय आपके लिये मान सम्मान की वृद्धि करने वाला रहेगा। लगभग इसी समय यानि सप्ताह के मध्य में 27 सितंबर को बुध भी राशि परिवर्तन कर छठे स्थान में सूर्य के साथ बुधादित्य योग निर्मित करेंगें। यह समय आपके कामकाजी जीवन में बढ़ोतरी लाने वाला रहने के आसार हैं। अपने प्रतिद्वदियों पर आप इस समय हावि हो सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः दांपत्य जीवन में रहें संभलकर

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में शनि के साथ रहेंगे। सप्तम भाव में विषयोग होने से शुरुआती दो दिन दांपत्य जीवन में आपको संभलकर रहने के संकेत दे रहे हैं। इस समय कोई ऐसी बात अपने साथी से न कहें जिससे उसकी भावनाएं आहत हों। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा अष्टम स्थान में गोचर करेंगे, लेकिन इसी समय आपकी राशि से पांचवें स्थान में बुध सूर्य के साथ गोचररत होंगे, जो कि आपके लिये बहुत ही शुभ संकेत कर रहा है। 

म‌िथुन राश‌िः सलाह करके ही लें कोई निर्णय

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
सप्ताह के आरंभ में रोग व शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें, दरअसल चंद्रमा इस समय शनि के साथ होंगे। हालांकि यह समस्या कुछ ही समय के लिये बनेगी और सप्ताह के मध्य में जैसे चंद्रमा आगे बढ़ेंगे आपके रूके हुए कार्य भी आगे बढ़ने लग सकते हैं। इसी समय सुख भाव में बुध व सूर्य की युति से आपके लिये कार्योन्नति के संकेत कर रही है। इस समय रूके हुए धन की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। छोटे भाई-बहनों से भी आपको सहयोग मिलने के आसार हैं। सप्ताहांत में अष्टम चंद्रमा आपके मन को थोड़ा आशंकित कर सकते हैं। इस समय अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो अपने किसी खास से या फिर घर के बड़े बुजर्ग व अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श करना लाभकारी रह सकता है।
विज्ञापन

कर्क राशिः शत्रु पर रहेंगे हावी

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा जो कि आपके राशि स्वामी भी हैं। आपकी राशि से पंचम भाव में शनि के साथ गोचररत होंगे। सप्ताह के शुरुआती दिन प्रेमी जातकों के लिये शुभ नहीं कहे जा सकते अपने साथी को लेकर मन आशंकित रहेगा। बेहतर रहेगा यदि आप अपने साथी पर भरोसा बनाए रखें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा छठे भाव में गोचर करेंगे। यह समय शत्रु पर हावी होने का रहेगा। साथ ही सेहत भी ठीक रहने के आसार हैं लेकिन आपका मन कहीं न कहीं आशंकित हो सकता है। हालांकि पराक्रम भाव में बुधादित्य योग भी इस समय बनेगा जो कि आपके कामकाजी जीवन के लिये काफी लाभदायक रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः धन प्राप्ति का बनेगा योग

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सिंह जातकों के लिये सप्ताहारंभ में चंद्रमा सुख भाव में शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं आपकी सुख सुविधाओं में कुछ समय के लिये कटौती हो सकती है, लेकिन सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का पंचम में आना व धन भाव में बुधादित्य योग का निर्माण करना आपके लिये धन प्राप्ति के योग बनायेगा। पारिवारिक जीवन के लिये समय सामान्य बने रहने के आसार हैं। बुध के प्रभाव से इस हफ्ते आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः इस सप्ताह मिलेगा मान सम्मान

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपकी राशि से पराक्रम स्थान में चंद्रमा शनि के साथ गोचर करेंगे। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के मध्य में राशि स्वामी बुध का आपकी ही राशि में सूर्य के साथ गोचर करना आपके लिये बहुत लाभकारी योग बना रहा है। लंबे समय से आपको जिस मान-सम्मान की अपेक्षा थी, वह इस समय आपको मिल सकता है। दूरस्थ क्षेत्र की यात्रा करने के योग भी बन रहे हैं।

तुला राश‌िः निवेश करने से बचें

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छे परिणाम लेकर आए इसकी उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में धन भाव में चंद्रमा व शनि के एक साथ गोचररत होने से धंधा थोड़ा मंदा रहने के आसार हैं। इन दिनों में निवेश करने से बचने का प्रयास करें। किसी नई परियोजना में निवेश यदि करना भी चाहते हैं तो अच्छे से विचार-विमर्श के पश्चात ही किसी निर्णय पर पंहुचे। सप्ताह के मध्य में व्यय भाव में बुध का परिवर्तन हो रहा है जहां वह सूर्य के साथ गोचर करेंगे। इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः व्यवसाय के लिए शुभ रहेगा समय

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
सप्ताह की शुरुआत मे चंद्रमा आपकी ही राशि में शनि के साथ गोचर करेंगे, व्यवसायी जातकों के लिये यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि इन दिनों में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। सप्ताह के मध्य में लाभ क्षेत्र में बुधादित्य योग का होना व धन भाव में चंद्रमा का गोचर करना आपके लिये धन प्राप्ति के योग निर्मित कर रहा है। इस समय आप अपने खर्चों में कटौती कर भविष्य के लिये संचित धन में वृद्धि का प्रयास भी कर सकते हैं। 

धनु राश‌िः मन में आएंगे नए-नए विचार

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर सप्ताह की शुरुआत में 12वें भाव में रहेगा। इस समय चंद्रमा शनि के साथ गोचर करेंगे। यह समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी का समय रहेगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। इस समय आपके जहन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। रचनात्मक कार्य करने वाले जातको के लिये यह समय बहुत ही सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं। इन्हीं दिनों में आपकी राशि से दसवें स्थान में बुध सूर्य के साथ गोचर करेंगे। यह समय आपके लिये कार्यक्षेत्र में उन्नति का समय रहेगा। 

मकर राश‌िः दुर्घटना के बन रहे‌ हैं योग

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये मिलेजुले परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। सप्ताहारंभ में लाभ स्थान में शनि के साथ चंद्रमा का गोचर करना आपके लाभ में कमी के संकेत कर रहा है। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी दो चार होना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के व्यय घर में आने से आपके खर्चों में तो बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसी समय भाग्य स्थान में बुधादित्य योग का होना आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। 

कुंभ राश‌िः प्रियजनों से मिल सकता है सहयोग

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से कर्म भाव में शनि के साथ विषयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस समय किसी भी नये कार्य की शुरुआत न ही करें तो बेहतर रहेगा। यदि कोई काम बनने की कगार पर खड़ा है तो इस समय उसमें विलंब होता नज़र आ सकता है, लेकिन सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा के लाभ स्थान में आने से रुका हुआ कार्य बनने के आसार बनने लगेंगे। इसी समय में अष्टम भाव में बुध व सूर्य भी गोचर करेंगें। प्रियजनों का पूरा सहयोग आपको मिलने के आसार हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः अपनी मेहनत पर रखें भरोसा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन जातकों के लिये सप्ताह के आपकी राशि से भाग्य स्थान में शनि के साथ विषयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में आपको हो सकता है भाग्य का साथ न मिले इसलिये अपनी मेहनत पर ही भरोसा रखें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा जहां आपके कर्म स्थान में होंगे तो वहीं बुध का परिवर्नत आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। कामकाजी जीवन के लिये यह समय सामान्य बने रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें