पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। 5 राशि वालों के लिए 29 अक्टूबर तक का समय लाभदायक रहेगा। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
ये भी पढ़ें- कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है इन राशि वालों को, जाने अपना राशिफल
विज्ञापन
मेष राशिः अधिकारियों से सावधान रहने की जरूरत
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
शुक्र ग्रह का कन्या राशि पर प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन सबके कारण मानसिक तनाव रहने के आसार भी हैं। अपने कटु शब्दों से किसी प्रियजन का दिल दुखा सकते हैं। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से धार्मिक कार्यों की ओर आपके रुझान में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। हालांकि कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों से सावधान रहने की आवश्यकता भी रहेगी, इसके लिए अपना लेखा-जोखा तैयार रखें।
विज्ञापन
वृष राशिः वित्तीय स्थिति बेहतर रहने की संभावना
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा घर में खुशियां आएंगी। फिर भी आपको कुछ समस्याओं से सावधान रहने की जरुरत है। तुला में सूर्य के प्रभाव के कारण सेहत संबंधी परेशानियां रहेंगी। आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, मगर फिर भी आप उन पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में बाधाओं के कारण विकास की गति धीमी रहने के आसार हैं। तुला राशि में बुद्ध के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और नई उर्जा का संचरण रहेगा। वित्तीय स्थिति की बात करें तो आपकी स्थिति बेहतर रहने के आसार हैं।
मिथुन राशिः वित्तीय लाभ होने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव के कारण मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे वित्तीय लाभ होगा और मान सम्मान बढेगा। अपने कुशल व्यक्तित्व से आप सबको प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यापार में हानि होने की संभावना है, जिसके कारण योजनाएं विफल भी हो सकती हैं। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से खर्च बढ़ सकते हैं। खासकर यात्रा संबंधी खर्चों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
कर्क राशिः पैतृक संपति से लाभ की संभावना
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव से कुछ अपरिहार्य कारणों से आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है और व्यवसाय में अप्रत्याशित धन हानि के योग भी बन सकते हैं। साथ ही तुला में बुद्ध के प्रभाव से आपको पैतृक संपति से लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा आपको अपना व्यवसाय बढ़ाने की चिंता रहेगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः आय में बढ़ोतरी की उम्मीद
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वित्तीय स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है और इसमें सुधार लाने के लिए नई योजना और नीतियां बना सकते हैं। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से आप उर्जावान रहेंगे। परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं और खुशियों के क्षण बिता सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टी से भी समय में सुधार आएगा । नौकरी में पदोन्नति और आय वृद्धी की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः ज्यादा से ज्यादा निवेश करें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि में शुक्र के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों को इस सप्ताह मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इस वक्त आपको बुरी संगत से सावधान रहने की आवश्यकता है साथ ही सेहत के प्रति भी सचेत रहें। अगर आप बचत नहीं कर सकते तो ज्यादा से ज्यादा निवेश करें, क्योंकि अपने भविष्य के लिए योजना बनाने के लिए ये अच्छा वक्त है। अपने शब्दों पर काबू रखने की जरूरत है।
तुला राशिः एकाग्रता में कमी आएगी
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
कन्या राशि में शुक्र के प्रभाव के कारण तुला राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कर्जा भी लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण आपके आत्मविश्वास और एकाग्रता में कमी रहेगी, हानि होने का भय सताएगा और वित्तीय लेनदेन में घाटा भी हो सकता है। इन सब के समाधान के लिए सूर्य की पूजा करें। बुजुर्गों और अनुभवी लोगों से सलाह लें।
वृश्चिक राशिः अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह खर्चें बढने के आसार हैं। इस दौरान आप कोई भी संचय नही कर पाएंगे, मगर निवेश के बारे में सोच सकते हैं। जिंदगी में बाधाएं आएंगी, इसलिए मन को शांत रखें। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से वित्तीय हानि के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी और सही फैसले लेने में परेशानियां आ सकती हैं। अनुभवी लोगों से सलाह लें और विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आ सकती हैं। तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। घर में खुशियां आएंगी और रोमांटिक माहौल बनेगा। आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे।
धनु राशिः शुभ कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यावसायिक तौर पर अच्छा रहेगा और वित्तीय लाभ बढ़ने के संकेत हैं। साथ ही कार्यभार भी बढ़ सकता है। इस सप्ताह आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नाम व प्रसिद्धि भी इस हफ्ते आप पा सकते हैं। तुला में बुद्ध के प्रभाव से आप शुभ कार्य पूरे करने में सफल होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अपने हुनर से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव के कारण निजी जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशिः भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और कार्य पर ध्यान केन्द्रित करें। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण आपको व्यावसायिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतियोगिता के लिए तैयार रहे और अपने आत्मविश्वास को मजबूत करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इसलिए काम के मामले में हड़बड़ी न मचाएं।
कुंभ राशिः पदोन्नति की संभावना
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
व्यावसायिक तौर पर भी वक्त अच्छा रहेगा, पदोन्नति की संभावना हैं। मगर साथ ही सचेत रहने की भी जरूरत है। दिए गए प्रोजेक्ट्स में कामयाबी मिलेगी, शिक्षा के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल होंगी। निवेश करने के लिए अच्छा वक्त है। कन्या राशि में शुक्र के प्रभाव से जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
मीन राशि वालों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अपने व्यावसायिक कार्यों में ध्यान देने की जरूरत है। तुला में बुद्ध के प्रभाव से आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। कानूनी रुप से विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक परेशानियों से आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। निजी जीवन सामान्य रहेगा, मगर इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।