इस सप्ताह मेष राशि में बुध, वृष राशि में सूर्य और मीन राशि में शुक्र ग्रह होंगे, जिसका प्रभाव सिर्फ इन राशियों पर ना होकर बाकी राशियों पर भी पड़ेगा। जानें आपकी राशि पर इन ग्रहों का कैसा होगा असर, ये ग्रह आपके लिए होंगे शुभ या अशुभ। पढ़े साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन
मेष राशि: आध्यात्म की तरफ रूचि होगी
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
ये सप्ताह वित्तीय तौर पर आपके लिए शानदार रहने के आसार हैं। कुछ धन बचाकर अवश्य रखें। आप अपने मुख्य व्यवसाय के अतिरिक्त भी आय प्राप्ति के नये स्त्रोत निर्मित कर सकते हैं। बुध के मेष राशि में होने से आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि थोड़ी कम हो सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गतिविधियों में शामिल होने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। मीन राशि में गोचर कर रहे शुक्र के प्रभाव से आपका प्रेम जीवन उत्साहित और सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं। 31 मई को शुक्र मीन राशि से परिवर्तित होकर मेष में प्रवेश करेंगें यह समय आपके लिये बहुत ही सौभाग्यशाली है।
विज्ञापन
वृष राशि: सूर्य के प्रभाव से मिलेगा मेहनत का फल
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सूर्य इस समय आपकी ही राशि में मौजूद हैं जो मेहनत करने वालों को उनकी कड़ी मेहनत के पुरस्कृत कर सकते हैं। यदि आप इस समय अपनी ऊर्जा अपने करियर, किसी अतिरिक्त परियोजना या किसी साइड बिजनेस में लगाते हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। विश्राम के साथ-साथ ध्यान योग आदि क्रियाएं भी आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है। सप्ताहांत के बाद 31 मई को शुक्र राशि परिवर्तन कर मेष राशि में आ जाएंगें इस समय आपके लिये यात्रा के योग बन सकते हैं इसलिये पहले से योजना बनाकर पूरी तैयारी कर लें।
मिथुन राशि: भावनात्मक रूप में असुरक्षित महसूस करेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस हफ्ते आप अपनी ऊर्जा में एक स्थिरता महसूस कर सकते हैं। सप्ताह का अधिकांश समय आराम, अध्ययन और चीज़ों से बाहर निकलने के प्रयासों में व्यतीत होने के आसार हैं। भावनात्मक रूप से आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। बुध का मेष राशि में होना आपकी वित्तीय स्थिति में मजबूती के संकेत करता है, विशेषकर व्यावसायिक रूप से यह समय आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 31 मई को शुक्र मीन राशि से मेष में प्रवेश करेंगें इसका संकेत है कि आगामी समय आपके लिये बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
विज्ञापन
कर्क राशि: कहीं से मिलेगा धन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
व्यक्तिगत जीवन के तौर पर देखा जाए तो आप अपने दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने सहित मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यदि आप परेशान चल रहे हैं तो इस हफ्ते रूका हुआ धन, कर्ज की वापसी या फिर कार्यस्थल पर अपनी आय में वृद्धि से राहत की सांस ले सकते हैं। आप कुछ नई आदतें विकसित कर सकते हैं साथ ही अपनी परियोजनाओं से निपटने के भी कुशल और मज़ेदार तरीके खोज़ सकते। कर्क एक जलीय राशि मानी जाती है जो कर्क जातक जल से संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत हैं उनके लिये यह समय काफी लाभदायक रह सकता है। यदि आप जल संबंधि किसी शोध कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: वित्तीय तौर पर अच्छी रहेगी स्थिति
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह सप्ताह अच्छा रहने के संकेत हैं इसलिए आराम से बैठकर सोचें कि चीज़ें कैसी होनी चाहिए। हो सकता है व्यावसायिक रूप से आप किसी ऐसे पेशे से जुड़ें हों जिसमें आपकी रूचि न हो, इस समय आप इसमें परिवर्तन कर अपनी रूचिनुसार कार्य की शुरूआत करने का विचार बना सकते हैं। काम के साथ-साथ अपने खान-पान और विश्राम के लिये भी समय अवश्य निकालें लेकिन यह भी ध्यान रखें कि आपका आराम आपकी विलासी जीवन शैली आपकी सुस्ती का कारण न बने। अपने कामकाजी और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाकर चलें। वित्तीय तौर पर आपकी स्थिति अच्छी रहने के आसार हैं, लेकिन आपकी खर्च करने की प्रवृति आपकी बचत को प्रभावित कर सकती है जो कि आपके लिये ठीक नहीं कही जा सकती।
विज्ञापन
कन्या राशि: भौतिक नजरीये को बदलने की कोशिश करें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
ये स्वाभाविक रूप व्यावहारिक होते हैं और तार्किक रूप से ही चीज़ों को देखते हैं, लेकिन आपके सितारे कहते हैं कि इस सप्ताह आप खुद को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं। आर्थिक रूप से इस हफ्ते आपकी स्थिति बेहतर रहने के आसार हैं। कहीं न कहीं प्रेम जैसे भावनात्मक मूल्यों के प्रति भी आपका नज़रिया भौतिक हो सकता है जिससे बचने की आवश्यकता है। संभव हो तो खुद के लिए कुछ समय निकालें। बाह्य और आतंरिक रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी रचनात्मक जगह पर जाकर या किसी रचनात्मक कार्य को करने से भी आपको सुकून मिल सकता है।
तुला राशि: बड़े कार्य को करने में समय लगता है
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
किसी भी बड़े कार्य को करने में समय लगता है इसलिए आपको भी यह समझना चाहिए कि आपके जीवन में भी रातों रात कोई ऐसा बदलाव नहीं होने वाला जिससे आप अच्छा महसूस करें। हाल ही में प्यार और रिलेशनशिप के मामले में आप एक उदासीनता महसूस कर रहे होंगे, लेकिन इस हफ्ते आपके लिये अच्छी खब़र है। प्यार के मामले में आपको अपने साथी से बात भर करने की देर है, साथी से संवाद करें। रोमांस और रिश्तों में बेहतरी के बारे में आप काफी अच्छा सोचते हैं। इसलिए जो भी कमियां आपको लगती हैं उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि: व्यवसाय में बदलाव की योजना को टाल दें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह जोखिम लेकर कुछ नया करेंगे| एक नई और बेहतर नौकरी या कोई व्यवसायिक अवसर आपकी राह पर आ सकता है| कार्यस्थल में आपका वृश्चिक जातकों के लिए यह सप्ताह अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन की ओर ध्यान देने का है। कामकाज के लिहाज से किसी नए कार्य या नई भूमिका को तलाशने के लिए यह समय आपके लिए उपयुक्त कहा जा सकता है, लेकिन आपके लिए सलाह है कि अपने व्यवसाय में किसी बड़े बदलाव का विचार फिलहाल न करें। कार्यस्थल पर वातावरण आपके लिये शांत, मधुर और सहयोगी रहने के आसार है जिससे आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि कुछ जातक नई चुनौतियों की ताक में भी रह सकते हैं। यह समय आपके लिये नए-नए अवसर लेकर आ सकता है इसलिए इन्हें लपकने के लिये खुद को हमेशा तैयार रखें।
धनु राशि: थोड़े सुस्त रहेंगे इस सप्ताह
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस समय एक रोमांचक अनुभव के दौर से गुजर सकते हैं। आप इस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं कि कहीं आप अपनी वास्तविकता को भुला न दें। इस समय जो भी परिवर्तन आपके जीवन में हों उन्हें स्वीकार कर आप इनका आनंद भी ले सकते हैं। सामान्यत आप काफी ऊर्जावान रहते हैं, लेकिन इस समय आप थोड़े सुस्त रह सकते हैं जिससे आपके कार्यों की गति भी धीमी पड़ सकती है। हालांकि नए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने नए-नए अनुभवों को संजोने के लिहाज से यह समय बहुत अच्छा हो सकता है। कुछ समय के लिये इस धीमी रफ्तार का भी आनंद लें। सप्ताहांत के नज़दीक आते ही आप पुन: नई ऊर्जा और नये उत्साह से अपनी गति पकड़ सकते हैं।
मकर राशि: परिवार के साथ बिताएंगे समय
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आपका पारिवारिक जीवन में आपको काफी खुशियां मिल सकती है। काम में डूबे रहने की अपनी प्रवृति पर आपने नियंत्रण भले न किया हो, लेकिन इस समय अपने कुछ कार्यों को आप स्थगित अवश्य कर सकते हैं। इस समय आप अपने साथी, अपने बच्चों, अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने में खुश रहेंगें। अपने अवकाश का यह समय परिजनों, दोस्तों के साथ सैर-सपाटे में भी बिता सकते हैं। अभी तक आपने जो कड़ा श्रम किया है उसका आनंद ले। आपके लिये यह समय सुनहरा रहने के आसार हैं।
कुंभ राशि: ऊर्जा में होगा परिवर्तन
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
हाल ही में सूर्य वृषभ राशि में गोचररत हुए हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से आपमें भी ऊर्जा का परिवर्तन हुआ है, लेकिन अब तक तो आप इसके अनुसार ढ़ल भी चुके होंगे। इस समय आप महसूस करेंगें कि आपको अपने हर कार्य में परिजनों, मित्रों, सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपने घरेलू जीवन की ओर हो सकता है। उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक जातक जानकारों से विचार-विमर्श कर अपने विकल्पों का विस्तार कर सकते हैं। इस सप्ताह का समय आपके लिये कुल मिलाकर सौभाग्यशाली कहा जा सकता है यह समय आपके जीवन में नये अवसर लेकर आ सकता है इसलिये अपनी आंखे खुली रखें और इन अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं।
मेष में बुध, वृषभ में सूर्य और शुक्र आपकी राशि में होने से आप इन ग्रहों की दशा से पूर्णत: प्रभावित हो सकते हैं। इस समय आपकी ऊर्जा आपका उत्साह भी काफी अच्छा रहने के आसार हैं। कभी-कभी आप समय के बहाव के साथ चलने वालों का अनुसरण करते हैं,लेकिन इस समय आप एक नेतृत्वकारी भूमिका निभा सकते हैं। प्यार और करियर के मामले में तो आप विशेष रूप से सक्रियता दिखा सकते हैं। वित्तीय तौर पर भी आप अच्छी स्थिति में रहें इसकी उम्मीद कर सकते हैं आपके लिये सलाह है कि इस समय कुछ धन बचाने का प्रयास अवश्य करें जो मुश्किल समय में आपके काम आ सके। यह समय आपके लिये बहुत ही अच्छा है इसका आनंद लें।