फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर महीने का अंतिम सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Mon, 21 Nov 2016 10:09 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
इस हफ्ते कई ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि बदलने वाली है। इससे नौकरी व्यवसाय में आपकी कैसी स्‍थ‌ित‌ि रहेगी। क्या इस हफ्ते आपको आर्थ‌िक परेशान‌ियों का सामना करना होगा या आपकी समस्या दूर हो जाएगी। जान‌िए पूरे हफ्ते का हाल अपनी राश‌ि से।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌िः सप्ताह लाभकारी लेक‌िन संभलकर करें खर्च 

2 of 13
मेष राश‌ि
इस सप्ताह की शुरुआत से ही आप पाएंगे कि यह समय आपके लिए कितना खुशनुमा है और आप जीवन के हर स्तर में वर्तमान समय का आनंद लेंगे। व्यवसायिक जीवन में आपको इस समय का उचित प्रयोग कर अपने वरिष्ठ अधिकार‌ियों के साथ बेहतर संबंध बनाने हेतु कार्य करने होंगे। इस दौरान आप कोई भी काम करें आपको मनवांछित लाभ मिलने के आसार हैं। यह समय व्यापारियों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस सप्ताह संबंधों में सुधार आने से आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी अच्छा प्रभाव रहने की उम्मीद है। खर्च थोड़ा सोच समझकर ही करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः मेहनत से म‌िलेगा लाभ 

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप अपनी उर्जा का सही उपयोग करके आप जीवन के सब स्तरों पर लाभ कमा सकते हैं। व्यवसायिक सौदों में निष्पक्ष रहें तो आपकी छवि बेहतर हो सकती है। विवाहित व्यक्ति इस सप्ताह के मध्य में बेहतर समय व्यतीत कर सकते हैं। सुख-समृद्धि बनाए रखने की बहुत ही सख्त आवश्यकता होगी। बेहतर संबंध के लिए आप पूरी सद्भावना से साथी की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। आप बहुत ही गहन विचार करते है और इस बात का आपको अहसास होगा कि आप हर स्थिति को अपने काबू में ले ले सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः आर्थ‌िक तंगी से राहत महसूस करेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली आने की उम्मीद की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से माली हालत को लेकर यदि आप तंगी झेल रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कुछ राहत मिल सकती है। कार्यस्थल में आप आपने काम को लेकर थोड़े विचलित रह सकते हैं इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता होगी। मुश्किल समय में परिवार का सहयोग मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। लम्बे समय से लटके हुए कार्य का निदान भी आप इस हफ्ते कर सकते हैं। आपमें से कुछ व्यक्ति अपने पुराने मित्रों से पुनः संपर्क कर सकते हैं। अपने जीवन से इस विकास को देखकर प्रसन रह सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी

5 of 13
कर्क राशि
आप एक नई राह पर चल सकते हैं जो पिछले कई हफ्तों से अपनाए जाने वाले रास्ते से काफी अलग हो सकती है। आप में से ज्यादातर लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। काम के मामले में सप्ताह के शुरूआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलर्स को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य के मामले में भी कुछ मामूली समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन चिंता ना करें सप्ताह के अंत तक सभी परेशानियां खत्म होने के आसार हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः नए काम से लाभ मिल सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके लिए एक बहुत ही अच्छा मौका लेकर आ सकता है लेकिन अगर आप इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं तो आपको यह समझने की आवश्यकता पड़ सकती हैं कि ऐसा क्या है या आपके प्रयास में ऐसी कौन सी कमी है जिससे आप अपने मनचाहे लक्ष्यों को अभी तक नहीं पा सके। वर्तमान समय में आपके द्वारा लिया गया कोई भी फैसला आपके भविष्य में प्रभाव डाल सकता है। इसलिए इस समय सोच विचार करें और अपने लक्ष्यों के प्रति सही दिशा की ओर बढ़ें। सप्ताहांत पर आपकी संचार क्षमता प्रभावित हो सकती है। नए काम से अत्यंत लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः खर्च पर नियंत्रण करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस सप्ताह आशंका है कि आप आकस्मिक ही कई समस्याओं से अपने आपको घिरा हुआ पाएं। किन्तु घबराएं नहीं, परिजनों की सहायता और सहयोग से आप इन परेशानियों से निपट सकते हैं। कार्यस्थल में सभी काम पूरा करने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने ही होंगे। कामकाज के दबाव से परेशान हो कर अपने स्वस्थ्य को नज़रंदाज़ ना करें और कम से कम हल्का फुल्का व्यायाम अवश्य करें। पैसों को लेकर थोड़ी मुश्किल हो सकती है इसलिये खर्च पर नियंत्रण करें।

तुला राश‌िः जीवन के हर पहलु में सुधार होने के आसार हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
इस हफ्ते आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आप पूरे सप्ताह जोश से भरे रहेंगे। आपका अच्छे मूड से आपके आसपास के लोग भी आपसे एक सकारात्मक ऊर्जा ले सकते हैं। जीवन के हर पहलु में सुधार होने के आसार हैं। यह सप्ताह आपके लिए व्यस्त और उत्साह से भरा रहने के आसार हैं। इस हफ्ते आपका ध्यान पूरी तरह से घर से जुड़े मामलों के प्रति केंद्रित रहने की संभावना है। बजट और परिवार से जुड़े मामलों के प्रति आपका नज़रिया व्यावहारिक रहने के आसार हैं।

धनु राश‌िः आपकी कई परेशान‌ियां दूर होती नजर आएगी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके लिये यह सप्ताह अच्छा सप्ताह साबित होने के आसार हैं। आपकी तकलीफें काफी कम होने के आसार हैं। आपको अपने निजी रिश्तों के बारे में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने प्रियजनों को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं पहुंचें इस बात का विशेष ध्यान रखें। आप अपने साथी की इच्छाओं को ज्यादा मान भी दें सकते हैं। आपकी समझदारी आपको इस सप्ताह परेशानियों से निपटने में बेहतर तरीके से मददगार हो सकती है।

धनु राश‌िः आपकी कई परेशान‌ियां दूर होती नजर आएगी

10 of 13
धनु राश‌ि
आपके लिये यह सप्ताह अच्छा सप्ताह साबित होने के आसार हैं। आपकी तकलीफें काफी कम होने के आसार हैं। आपको अपने निजी रिश्तों के बारे में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने प्रियजनों को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं पहुंचें इस बात का विशेष ध्यान रखें। आप अपने साथी की इच्छाओं को ज्यादा मान भी दें सकते हैं। आपकी समझदारी आपको इस सप्ताह परेशानियों से निपटने में बेहतर तरीके से मददगार हो सकती है।

मकर राश‌िः कार्यस्थल पर घरेलू परेशानियों को आड़े न आने दें

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखें, घर में किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है| सबके विचार आपस में मेल नहीं खा रहे हैं| इस सप्ताह इन सब विवादों से जितनी दूरी बनाएँ उतना बेहतर होगा। क्रोध पर काबू पाएं और आलोचनाओं को स्वीकार करना सीखे। पूरे सप्ताह आप भावुक एवं विचलित रह सकते हैं। आपकी मन:स्थिति का प्रभाव आपकी कार्यशैली पर भी पड़ सकता है जिससे कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। यह आपकी प्रतिष्ठा के लिये ठीक नहीं है इसलिये अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें व कार्यस्थल पर घरेलू परेशानियों को आड़े न आने दें।

कुंभ राश‌िः नई परियोजना में निवेश के लिये थोड़ा इंतजार करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप काम के बोझ के कारण तनाव से परेशान रह सकते हैं। आप अपने कार्य को पूरा करने और परिवार को समय देने के बीच परेशान रह सकते हैं। चाह कर भी दोनो के बीच संतुलन नही रख पाना आपके लिये चिंताजनक हो सकता है। लेकिन सप्ताहांत तक आपकी सारी परेशानियां अपने आप खत्म होने के आसार नजर आ सकते हैं जिससे आप राहत भी महसूस कर सकते हैं। अपने कैरियर से संबंधित किसी भी फैसले को लेने के लिए यह समय बिलकुल भी सही नही है आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। व्यवसायी जातक भी नई परियोजना में निवेश के लिये थोड़ा इंतजार करें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः जीवन में खुशियां आ सकती हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
इस सप्ताह आप स्वयं को शांत और सरल महसूस कर सकते हैं। चाहे स्थिति कितनी भी जटिल हो, आप अपनी व्यवहारकुशलता से उन्हें सहजता से पार पा सकते हैं। इस समय आपका रोमांटिक पहलू भी उफान मार बाहर आ सकता है। एक तनावपूर्ण मुद्दे के सुलझने से आप बेहतर महसूस कर सकते हैं जिससे आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। यह समय आपके लिये काफी शुभ है, अपनी आंतरिक इच्छाओं को पूरा करने की ओर आप कदम बढ़ा सकते हैं। इस सप्ताह आप खुद के साथ भी समय बिताने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें