मई माह का यह पहला सप्ताह कुछ राशि वालों की जिंदगी में लेकर आएगा सुखद बदलाव और कुछ को बदलना होगा अपना व्यवहार, जानें यह सप्ताह कैसा होगा आपके लिए
विज्ञापन
मेष राशि: व्यवहार को बदलने की जरूरत
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार में अधिक परिवर्तन करने की जरूरत है ताकि आप रास्ते में आ रही मुश्किल स्थितियों का सामना कर पाएं। आपका प्रयास सबके द्वारा सराहा जाएगा। खासकर आपके परिवार के द्वारा। बुध आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए एक राह प्रदान करेगा। जिसके कारण घर का माहौल भी बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन
वृष राशि: आरामदायक रहेगा सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सूर्य के मेष राशि में होने से यह सप्ताह आपके लिए काफी आरामदायक रहने के आसार हैं। परिजनों के भरपूर सहयोग से आप एक सुखद और सुरक्षित अहसास को महसूस कर सकते हैं। शुक्र इस समय मीन राशि में हैं जो आपको शारीरिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस समय आप आपनी आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी देख सकते हैं। अच्छी नौकरी, अच्छा खान-पाना सब कुछ अच्छा-अच्छा कुल मिलाकर आप एक उच्चस्तरीय जीवन का आनंद ले सकते हैं।
मिथुन राशि: करियर में बढ़ेंगे आगे
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगें और रचनात्मक विचार भी आपके दिमाग में आते रहेंगें। अपने प्रेम जीवन में आप और भी अधिक मुखर और उत्साही रह सकते हैं। यदि आप अभी तक अविवाहित और अकेले हैं तो इस समय आपको किसी खास का साथ मिल सकता है। बुध का मेष राशि में होना इस बात का सूचक है कि आपकी मुलाकात किसी प्रसिद्ध या प्रभावशाली शख्सियत से हो सकती है। शुक्र का मीन राशि में होना आपको अपने करियर में अगले पायदान के लिए कदम बढ़ाने की ओर संकेत कर रहा है।
विज्ञापन
कर्क राशि: कोशिशों में परिवर्तन करें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सूर्य मेष राशि में होने से इस सप्ताह आपके व्यवहार में दो चीज़ें साफ तौर पर दिखाई दे सकती हैं पहली यह कि आप अपने कार्यों को संचालित करें, दूसरी यह कि नेतृत्वकारी भूमिका वहन करते हुए अपनी प्रतिभा के अनुसार सफलता का मार्ग सुनिश्चित करें। मेष राशि में ही बुध के रहने से आपको अपने स्वभाव में, अपने प्रयासों में परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। आर्थिक रूप से देखा जाए तो शुक्र का मीन राशि में होना आपके लिए शुभ समय का सूचक कहा जा सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आपने आभास किया होगा कि इस समय आप चाहे जो भी फैसलें ले रहे हैं वह सही साबित हो रहे हैं। हो सकता है कि आपका रूझान इस समय आध्यात्म की ओर भी हो, इस समय आपको विश्वसनीय मार्गदर्शक भी मिल रहे हैं जिनके मार्गदर्शन में आप अपनी क्षमताओं को अच्छे से समझ भी पा रहे हैं। जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं। शुक्र का मीन में होना आपको चतुर व ऊर्जावान भी बनाता है। हालांकि हो यह भी सकता है कि आप अपने आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस करें।
विज्ञापन
कन्या राशि: खुद को असरक्षित महसूस करेंगे
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आप स्वयं को विचलित व असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। ध्यान केंद्रित करने में भी आपको परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर नकारात्मकता से घिरे हैं तो अपने दफ्तर में और यदि अपने संबंधों को लेकर समस्याएं आ रही हैं तो अपने घर में सुखद अहसास देने वाले रंगों का इस्तेमाल सजावट के तौर पर करें। यदि आप अपने वातावरण को नहीं बदल सकते हैं तो निश्चित रूप से आपको स्वयं में बदलाव करने पड़ सकते हैं। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आप अपनी पूरी ताकत झौंक दें। जो जातक अविवाहित हैं और एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है।
तुला राशि: निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं को देखें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
सप्ताह का समय तो आपके लिए बहुत ही सौभाग्यशाली है, लेकिन यह भी सच है कि इस समय आप किसी असमंजस की स्थिति में पड़े हों। हालांकि आपकी यही स्थिति आपको सिक्के के दोनों पहलुओं का आकलन करने में सक्षम और बेहतर निर्णय लेने में भी सहायक हो सकती है। कुछ समय के लिए अवकाश लेकर कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएं। इसके पश्चात आप देखेंगे कि आप का स्वास्थ्य भी बेहतर हो रहा है। जो झगड़े बढ़ रहे थे वे भी शांत हो चुके हैं और व्यावसायिक रूप से भी आप प्रगति के पथ पर हैं। यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और पिछले कुछ समय से अपने साथी की उपेक्षा करते आ रहे हैं तो यह समय अपने साथी के प्रति प्यार को जताने का है।
वृश्चिक राशि: गलत लोगों से हो सकती है दोस्ती
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। हो सकता है आपको नई नौकरी मिले या फिर आप परिणय सूत्र में बंधे या किसी खास से आपकी मुलाकात हो। हालांकि इस समय आपकी कुछ क्षणिक दोस्तियां भी हो सकती हैं, इस दौरान सावधानी जरूर रखें। आपके भविष्य के लिए ऐसी दोस्ती हो सकती है जो सही साबित न हो। जो जातक पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहें हैं वे भी अपने स्वास्थ्य में बेहतरी की उम्मीद कर सकते हैं। व्यवसायी वृश्चिक जातक भी कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धी की बजाय एक सौहार्दपूर्ण सुखद वातावरण का अनुभव कर सकते हैं।
धनु राशि: लोगों की जुबां पर रहेगा आपका नाम
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आप काफी प्रसिद्धि पा सकते हैं। सूर्य के मेष राशि में रहने से घर हो या दफ्तर आपका नाम लोगों की जुबां पर हो सकता है। प्यार के मामले में आप अपने साथी के साथ काफी बातें करना चाहेंगें हो सकता उन्हें एक डेट पर भी ले जाना चाहें। घर का माहौल भी सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं। आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहेंगें, जो कि आप बड़ी मुश्किल से ही निकाल पाते हैं। आपके पैर कुछ नया करने को मचल रहे हैं और आप यह भली भांति जानते भी हैं कि वे क्या चाहते हैं।
मकर राशि: जीवन में होंगे अच्छे परिवर्तन
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ सुखद परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बहुत ही फंसे हुए काम को भी आप इस समय निकाल सकते हैं। इस सौभाग्याशाली समय में आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर बदलावों को देख सकते हैं। यदि आप अपने घर का सपना संजोए हुए हैं और उसे पाने के लिए पाई-पाई जोड़ कर इकट्ठा आपने की है तो इस हफ्ते आपको अपना मनपसंद घर मिलने के बेहतर अवसर सुलभ हो सकते हैं। यदि आप पहले ही अपने सपने को साकार कर चुके हैं तो आप महसूस करेंगें कि पड़ोसी जो थोड़ी बहुत अनबन करते थे वह अपने आप ही शांत हो गए हैं। कार्यस्थल या व्यवसाय में भी प्रतिद्वंदी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बन सकते हैं। कोई पुराना शत्रु भी बीती बातों को भूलाकर दोस्ती का हाथ आपकी ओर बढ़ा सकता है।
कुंभ राशि: इस सप्ताह होंगे सक्रिय
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यदि आप मजबूत इरादों के साथ टिके रहते हैं तो इस हफ्ते आपको कोई नहीं रोक सकता और इस सप्ताह ऐसे अवसर आपको मिल सकते हैं जहां आपको दृढ़निश्चयी होना पड़े। यदि आप पिछले कुछ हफ्तों से सुस्त रहे हैं तो इस समय आप सक्रिय रहेंगें। जो जातक अभी तक उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय तक नहीं गए हैं वे इस बारे में विचार कर सकते हैं और जो जातक पहले से ही अध्ययनरत हैं वे किसी अल्पकालिक उपयोगी कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं या फिर किसी नई चीज़ को करने में उन्हें संतुष्टि मिल सकती है। आप पेंटिंग, लेखन या फिर अन्य रचनात्मक चीज़ों के लिए भी समय निकाल सकते हैं। कुल मिलाकर इस समय आप अपने दिमाग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहेंगें।
इस सप्ताह आप समय के बहाव के साथ चलना पसंद करेंगें, लेकिन यह भी सोचें कि क्या यह वही बदलाव है जिसकी कल्पना आपने की थी? आप खुद को थका हुआ महसूस कर रहे हैं या फिर ऊर्जावान या फिर महत्वाकांशी? हो सकता है इस तरह से सोचना आपके लिए नई बात हो। आर्थिक तौर पर देखा जाए तो इस समय आपकी स्थिति काफी बेहतर है जिससे आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही अपने आपको सुरक्षित भी महसूस कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं और किसी के साथ लंबे समय से आपकी सिर्फ दोस्ती है तो आपकी दोस्ती प्यार में बदलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इस सप्ताह आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं है आप जो भी पाना चाहते हैं पा सकते हैं।