इस सप्ताह ग्रहों के प्रभाव के कारण 3 राशियों के लिए काफी खर्चीला रहेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, होगा धन का नुकसान या कही से मिलेगा लाभ।
विज्ञापन
मेष राशिः खर्चीला रहेगा सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रह सकती है। इस समय आप व्यर्थ के कार्यों में अपना धन खर्च कर सकते हैं।सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में रहेगा। इस समय में आपको धन व्यय तो करना पड़ सकता है, लेकिन वह किसी महत्वपूर्ण या आवश्यक कार्य में ही हो इसकी उम्मीद कर सकते हैं। चंद्रमा की अष्टम दृष्टि होने से मन में नकारात्मक विचार भी इस समय आ सकते हैं। सप्ताहांत आपके लिये काफी सकारात्मक व्यतीत होने की संभावनाएं हैं। इस समय कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा। आपको अपना पराक्रम दिखाने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
वृष राशिः खर्च बढ़ने की संभावना
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने के आसार हैं। आरंभिक दो दिनों में आपके लिए लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबे समय से यदि आपने किसी परियोजना में निवेश करने के इच्छुक हैं तो यह समय आपके लिये एकदम उचित है। अष्टम दृष्टि से चंद्रमा शत्रु भाव में होने से आपको अपने प्रतिद्वंदियों को पहचाने का मौका भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें रहेगें। इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। विशेषकर कुछ घरेलु जरूरतों को पूरा करने के लिये आपको खर्च करना पड़ा सकता है। वहीं लग्न में चंद्रमा रहने से आपका मन ऊर्जा से भरा रहने की संभावनाएं भी हैं।
मिथुन राशिः नए पद और प्रतिष्ठा का योग
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताहारंभ लाभप्रद रहने के आसार हैं। लंबे समय से कार्यों में चल रही अड़चनों के दूर होने की संभावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में नए पद व प्रतिष्ठा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि यह भी संभावनाएं हैं कि नई जिम्मेदारी के लिए आपको गृहक्षेत्र से दूर भी रहना पड़े। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा वृष राशि में होने से आपके लिए यह समय खर्च बढ़ाने वाला रह सकता है। कम दूरी की यात्राएं भी आपको इस समय करनी पड़ सकती हैं। कुछ अधूरे काम इस सप्ताह में ही निबटा लें संभावना है कि आने वाले समय में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सप्ताहांत में चंद्रमा आपकी राशि में बना रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः लाभकारी रहेगा सप्ताह
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह का शुरुआती समय काफी शुभ रहने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित शुभ समाचार मिलने के योग भी बन रहे हैं। पितृसुख का भी प्रबल योग बन रहा है। सुख क्षेत्र में चंद्रमा की दृष्टि होने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के आसार भी हैं। 12वें घर में सूर्य मंगल होने से धन का निवेश काफी समझदारी से करेंगें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके लिए लाभकारी रहने के आसार हैं। पुराने समय से दिया हुआ धन वापस आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः मन मुताबिक मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सप्ताह के आरंभिक दो दिन बहुत ही सौभाग्यशाली कहे जा सकते हैं। भाग्य स्थान में चंद्रमा का होना, लाभेश बुध का होना आपके लिये भाग्य का पूर्ण साथ मिलने व अनपेक्षित लाभ प्राप्ति के योग भी बना रहे हैं। पंचम स्थान में शनि के होने से व्यक्तिगत जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर प्रेम प्रसंग या संतान पक्ष से संबंधी चिंताए आपकी बढ़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में शनि का परिवर्तन होने से आपकी चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके मन के मुताबिक कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सप्ताह के अंत में लाभेश चंद्रमा और मंगल की युति होने से समय तो आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं, लेकिन इसके लिये आपको अपनी वाणी में संयम रखने की अति आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः अचानक हो सकती है धन की हानि
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रहने के आसार हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप कुछ मामलों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विशेषकर स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। इस समय आपके मन मे नकारात्मक विचारों का संचार भी हो सकता है। अचानक धन हानि भी हो सकती है।सप्ताह के मध्य में भाग्य घर का चंद्रमा आपके लिये भाग्य वृद्धि के संयोग बना रहा है। इस समय अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहने के आसार हैं।
तुला राशिः बहस से बचने की कोशिश करें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि सप्ताह के पहले दो दिन अपने साथी के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, विवाहित जातक भी अपने जीवनसाथी से बहस न करें। इस समय चापलूसी करने वालों से जरा बचकर रहें। दरअसल जैसे ही सप्ताह का कुछ समय बीतेगा विशेषकर सप्ताह के मध्य में अष्टम चंद्रमा होने से आपका रूझान नकारात्मक सोच, व दुर्व्यस्नों की ओर भी बढ़ सकता है जितना हो सके इन व्यसनों से बचकर रहें। व्यर्थ की चीजों में धन व्यय होने के योग भी बन रहे हैं। पंचम केतु होने के कारण यदि संभव हो तो इस समय साक्षात्कार आदि में भाग न लें और यदि भाग लेना आवश्यक हो तो आपको काफी सतर्कता से उसका सामना करने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशिः विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं कही जा सकती। विशेषकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय विरााधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपके मन में भी किसी के प्रति बदला लेने की भावना है तो इस समय अपनी भावनाओं का दबाकर रखना आपके लिये बेहतर रहेगा। वहीं चंद्रमा की 12वीं दृष्टि है इसलिये यदि किसी परियोजना में निवेश करने के इच्छुक हैं तो इसमें भी आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है। सप्ताह का समय आगे बढ़ने के साथ ही आप अपने जीवन में सुधार महसूस करेंगें विशेषकर व्यक्तिगत जीवन में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।
धनु राशिः बेकार के खर्च से बचें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपका बौद्धिक कौशल काफी अच्छा रह सकता है। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने के लिए यह समय आपके लिये बहुत ही उचित है। वहीं यदि इस समय कोई परीक्षा या साक्षात्कार के लिये भी आपको जाना है तो उसमें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रहने के आसार हैं प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहने के आसार हैं। शत्रुओं से भी इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि कोई मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस हफ्ते उसकी सुनवाई है तो माहौल आपके पक्ष में होने के आसार हैं। आर्थिक तौर पर आपके लिए सलाह है कि व्यर्थ के खर्च से इस समय बचकर रहें।
मकर राशिः मेहनत का फल मिलने की संभावना
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम लाने वाला रहे के आसार हैं। सप्ताह के आरंभ में आप काफी प्रसन्न रह सकते हैं। इस समय आपको अपनी मेहनत का फल मिलने के आसार हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में आप पर नई जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है। आपको कार्य के इस बोझ से घबराने या इससे पिछा छुड़ाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अपनी पराक्रम क्षमता से उसे पूर्ण करने का प्रयास करें। यदि पिछले दिनों से आप अपने लिये कोई वाहन या घर खरीदने का विचार बना रहे हैं तो इस समय आपके प्रयास सकारात्मक रूप से सफलता दिलाने वाले रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम स्थान में विराजमान रहेंगे। जो कि आपके रोमांटिक जीवन के लिये काफी शुभ कहे जा सकते हैं।
कुंभ राशिः खुद को साबित करने का मिलेगा मौका
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
सप्ताह के पहले दो दिन कार्यक्षेत्र में अपने आपको साबित करने का बड़ा योग बन रहा है। शुक्र युति होने के कारण आपके इस पराक्रम का आने वाले समय में आपको पुरस्कार मिल सकता है। भाग्य घर में चंद्रमा की दृष्टि होने से आपको भाग्य का परिपूर्ण सहयोग मिल सकता है। इस समय परिजनों के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई बहनों की ओर से कोई सुखद समाचार भी आपको मिलने के आसार हैं।
सप्ताह के शुरुआत आर्थिक तौर पर काफी सुखद रह सकती है। शुरुआती दो दिनों में धन लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन भी आपको इस समय प्राप्त हो सकता है। यात्राओं के योग भी बन रहे हैं लेकिन आपके लिये सलाह है कि यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें। किसी नये कार्य को शुरु करने जा रहे हैं तो उसके बारे में भली भांति जानकर ही यात्रा करें सफलता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्यक्षेत्र में नई भूमिका मिल सकती है।