वृश्चिक राशि
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक बेहद ऊर्जावान रहेंगे और प्रत्येक कार्य में आगे बढ़ कर हिस्सा लेंगे। आपके नेतृत्व गुणों में वृद्धि होगी और आपका आचरण धार्मिक प्रवृत्ति का रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा हालांकि इस सप्ताह उनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, इसलिए भाई-बहनों का विशेष ध्यान रखें। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। आमदनी स्थिर रहेगी लेकिन खर्च बढ़ेंगे, इसलिए फिजूलखर्ची बिल्कुल न करें। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सरकारी आवास की प्राप्ति होगी। आपके बच्चे शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह मेहनत करनी होगी।