ये सप्ताह सभी राशि वालों को व्यावसायिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। किसी को फायदा मिलेगा तो किसी की कुंडली में ग्रह - नक्षत्र नुकसान के योग बना रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
विज्ञापन
मेष राशिः व्यावसायिक जीवन में संभलकर चलें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में सूर्य के आपकी राशि से नौवें घर में गतिमान होने से आपके भाग्य में बदलाव आ सकते हैं। धार्मिक कर्मकांडों के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है। इस समय आपको अपने व्यावसायिक जीवन में संभल कर चलने की आवश्यकता रहेगी। किसी अप्रत्याशित हानि का सामना करना पड़ सकता है। संपंति संबन्धी विवाद होने के योग हैं। निजी तौर पर आप इन सब से खुद को परेशान और निराश महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में शुक्र के अष्टम स्थान से नवम भाव में गोचररत होंगे, जिससे आपको भाग्य का साथ मिलना चाहिए, लेकिन शुक्र भी हाल ही में अस्त हुए हैं जिससे हो सकता है आपको अपेक्षित परिणाम न मिलें।
विज्ञापन
वृष राशिः व्यावसायिक जीवन पर ध्यान केन्द्रित करें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपकी राशि से आठवें स्थान पर सूर्य के गोचर करने से आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं और साथ ही आपकी वित्तीय स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। अपने व्यावसायिक जीवन पर ध्यान केन्द्रित करने की कोशिश करें। साथ ही सप्तम भाव में गोचररत वक्री बुध आपको संपति संबंधी मामलों में अच्छा लाभ होने के योग बनाते हैं, लेकिन अस्त होने के कारण हो सकता है कोई सहायता न कर पायें। हालांकि अस्त शनि के चलते आपको लाभ अवश्य मिल सकता है।
मिथुन राशिः सावधानी से करें कोई भी काम
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
हाल ही में राशि स्वामी बुध आपकी राशि से छठे भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं, लेकिन अस्त होने के कारण कोई खास प्रभाव बुध नहीं छोड़ पा रहे हैं। यह समय आपके लिए थोड़ा सचेत रहकर चलने के संकेत कर रहा है। निर्णय लेने में भी आपको परेशानी आ सकती है। शुक्र सप्ताह के आरंभ में राशि स्वामी बुध के साथ ही गोचररत होंगे, लेकिन वह भी हाल ही में अस्त हुए हैं लेकिन सप्ताह के मध्य में शुक्र राशि परिवर्तन कर सप्तम भाव में सूर्य व शनि के साथ आ जाएंगें। शुक्र व शनि दोनों ही सूर्य के साथ होने से अस्त रहेंगे, हालांकि सूर्य धीमी गति से ही सही लेकिन आपके कामकाजी जीवन में प्रगति आने के संकेत कर रहे हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः व्यावसायिक रूप से सुकून का होगा एहसास
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आप कोई नया व्यवसाय कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। छठे घर में सूर्य के प्रभाव के चलते आपके विरोधियों की ताकत कम होगी और आपको व्यावसायिक रूप से सुकून का एहसास होगा। साथ ही बुध के वक्री होकर आपकी राशि से पांचवे घर में गोचर करने से आपको मानसिक असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है, व्यावसायिक स्तर पर आपको हानि का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी योजना बनाने से पहले अच्छे से विचार कर लें। शुक्र के पांचवे से छठे घर में गोचर करने से आपके विरोधियों की संख्या बढ सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशिः लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में कोई नया वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। आपकी राशि के स्वामी सूर्य के पांचवे भाव में गोचर करने से आप दिए गये लक्ष्यों और कार्यों को पूरा करने में सफल रह सकते हैं। बुध के चौथे घर में वक्री होकर आने से आपको संपति संबन्धी लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान आप नए दोस्त बना सकते हैं और उनके साथ अच्छा वक्त व्यतीत कर सकते हैं। पांचवे घर में आकर शुक्र अस्त हो रहे हैं, फिर भी इसके प्रभाव से आपका मान सम्मान बढ सकता है और आप अपने कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करने में सफल रह सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः वित्तीस स्थिति डगमगा सकती है
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
बुध वक्री होकर आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचररत हैं, जिसके प्रभाव से आपके सगे संबन्धियों द्वारा आपसी मतभेद पैदा करने की कोशिश की जा सकती है, आपको सहनशीलता से काम लेना होगा। निजी तौर पर आप खुद को थका हुआ और आलसी महसूस कर सकते हैं। साथ ही दूसरे घर में बृहस्पति के गतिमान होने से आपकी वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है और खर्चों में बढोतरी हो सकती है। घर में बच्चों के कारण तनाव कि स्थति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
तुला राशिः बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की लें सलाह
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह आपकी राशि में बृहस्पति के गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा, परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर पर भी आपको पहचान मिलने के आसार हैं। आपकी राशि के तीसरे घर में सूर्य के गतिमान होने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। आप खुद को भरपूर ऊर्जावान महसूस करेंगे, मगर बड़े फैसले लेने में कन्फ्यूज रहेंगे। इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें।
वृश्चिक राशिः अपने सहकर्मियों से रहें सचेत
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपकी राशि में शुक्र के गोचर करने से आपको वित्तीय लाभ हो सकता है। लक्ष्य हासिल करने की गति धीमी रहेगी और साथ ही आप अपने व्यवसाय को स्थापित करने का जोखिम भी उठा सकते हैं। हाल ही के दिनों में बुध वक्री होकर आपकी राशि में गोचररत हो रहे हैं, जिसके प्रभाव से आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही अपने सहकर्मियों से सचेत रहने की जरुरत है, क्योंकि उनके मन में आपके प्रति ईर्षा के भाव पैदा हो सकते हैं। इसलिए ठंडे दिमाग से काम करने की कोशिश करें।
धनु राशिः शांति से बनाए भविष्य की योजना
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपकी राशि से बाहरवें घर में बुध वक्री होकर गोचर कर रहा है, जिसके प्रभाव के चलते आपके खर्चों में बढोतरी हो सकती है, आप पर किसी कर्जे का भार भी पड़ सकता है। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने से पहले दिमाग को शांत करें। यदि किसी मांगलिक कार्य का आयोजन करना चाहते हैं तो अभी शुभ समय नहीं है इसके लिये आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपनी जीवनशैली से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
मकर राशिः कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि से ग्यारहवें घर में शुक्र के गतिमान होने से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं, जिसमें आप सही समय पर लक्ष्यों की प्राप्ति करेंगें। साथ ही आपको वित्तीय लाभ भी मिल सकता है। नई नौकरी या व्यवसाय के अवसर मिल सकते हैं। सेहत संबन्धी परेशानियां भी आपको झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के अंतिम दिनो में शुक्र के भी ग्याहरवें से बाहरवें स्थान में प्रवेश करेंगे, जो कि इस समय अस्त हैं। इस समय आपके लिए कुछ भी खरीदने या बेचने के लिए समय शुभ नहीं है।
कुंभ राशिः व्यवसाय को बढ़ाना फायदेमेंद
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए व्यावसायिक रुप से अच्छा वक्त रहेगा, आप कोई नया काम भी शुरु कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातक किसी अच्छे बदलाव के लिए नए अवसर तलाश कर सकते हैं। आपको मेहनत का फल मिल सकता है और वित्तीय स्थिति में सुधार के योग भी हैं। आपकी राशि से दसवें भाव में बुध वक्री होकर गोचर कर रहे हैं जिसके चलते ऑफिस में कार्यभार बढ सकता है, मगर फिर भी आप लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। ग्याहरवें स्थान पर ही सूर्य के गोचर करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सहभागी का साथ मिलेगा। व्यवसाय को बढाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
इस सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए अच्छे वक्त के योग हैं। संपति संबंधी लाभ हो सकते हैं और कोई छोटी मोटी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। साथ ही कानूनी केस में आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। इन दिनों बुध वक्री गोचररत होकर आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके प्रभाव से आपको निजी जीवन में अप्रत्याशित असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई संपति संबंधी विवाद भी हो सकता है। जिनके चलते आपका मन विचलित रहेगा और आप खुद को थका हारा महसूस करेंगे।