इस सप्ताह सूर्य अपनी राशि बदल रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों से सकारात्मक ही रहेगा। सूर्य के प्रभाव से अधिकतर राशि वालों को सफलता के साथ लाभ भी मिलेगा। जानिए आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा ये सप्ताह।
विज्ञापन
मेष राशिः ग्रहों के परिवर्तन से सौभाग्यशाली रहेगा सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह काफी सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं। शुक्र का आपकी राशि में स्थित होना आपके प्रेमजीवन में मधुरता लाने की ओर ईशारा करता है साथ ही प्रेम पाने के इच्छुक जातकों की मुलाकात भी किसी खास से हो सकती है। सप्ताह के मध्य में 15 जून को सूर्य अपनी राशि परिवर्तीत कर मिथुन में चले जाएंगे। यह समय आपके पराक्रम में वृद्धि करने वाला रहने के आसार हैं। वहीं सप्ताहांत पर 18 जून को बुध अपनी राशि बदल कर सूर्य के साथ मिथुन राशि में गोचर करेंगें। यह समय आपके लिये और भी सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं। सप्ताहांत पर छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः खर्चीला रहेगा सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला रहने के आसार हैं। हालांकि आपके खर्च उपयोगी वस्तुओं के लिए ही बढ़ने की संभावना है। इस समय आपके लिए यात्रा के योग भी हैं, आप घूमने-फिरने के शौक पर भी पैसे लगा सकते हैं। आप इन यात्राओं का पूरा लुत्फ़ उठा सकते हैं। 15 जून को सूर्य अपनी वृष राशि से मिथुन में आ जाएंगें, यह समय आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी रहने के आसार हैं। सप्ताहांत पर 18 जून को बुध भी मिथुन राशि में सूर्य के साथ आ जायेंगें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में और भी सुधार आने की संभावना है। इस समय आपके लिये रुके हुआ धन प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन राशिः आसानी से हासिल कर लेंगे लक्ष्य
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताह की शुरुआत में कुछ निराशा महसूस हो सकती है। साथ ही इस समय आपका मन उदास रह सकता है। आपके आत्मविश्वास में भी कमी रहने के आसार हैं। 15 जून को सूर्य का मिथुन राशि में आना आपके लिये सौभाग्य का सूचक है। इस समय आपका आत्मबल बढ़ेगा। आपका कामकाजी जीवन गतिशील होगा। इसके पश्चात सप्ताहांत पर 18 जून को बुध का सूर्य के साथ आना आपके भाग्य में वृद्धि लाने वाला रह सकता है। कार्यस्थल पर आप अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकते हैं। आपके सराहनीय कार्य प्रदर्शन की बदौलत कार्यक्षेत्र में उन्नति की उम्मीद भी आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः ग्रह परिवर्तन से सेहत पर पड़ेगा असर
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताहा की शुरुआत काफी शुभ रहेगी। आपके लिए सलाह है कि महत्वपूर्ण कार्यों को लंबित न छोड़े और सप्ताह के पहले दो तीन दिन में ही निबटाने का प्रयास करें। इस समय निर्णय लेने में विलंब न करें। दरअसल 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में आ जायेंगें जो कि आपकी राशि से 12वां है। इस समय आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की भी आवश्यकता होगी। कामकाज के मामले में आपका आत्मविश्वास भी कमजोर रह सकता है। साथ ही आर्थिक रूप से अपना हाथ ढ़ीला न छोड़ें खर्च बढ़ने के आसार हैं। यह समय पितृ स्थान से भी आपके लिये थोड़ी चिंताएं बढ़ाने वाला रह सकता है। सप्ताहांत पर 18 जून को बुध का मिथुन राशि में सूर्य के साथ आना आपकी चिंताओं में और भी वृद्धि कर सकता है। कुल मिलाकर सप्ताह का शुरुआती हिस्सा आपके लिये बेहतर तो सप्ताह का अंतिम हिस्सा थोड़ा कमतर रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः पहले की मेहनत का मिलेगा फल
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। इस समय आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल भी मिल सकता है। 15 जून को सूर्य के मिथुन राशि में आने पर और भी शुभ योग बनेंगें। सरकारी क्षेत्र में नौकरी आदि के लिये प्रयास कर रहे हैं तो बेहतर अवसर आपको मिल सकता है। 18 जून को बुध भी सूर्य के साथ मिथुन राशि में गोचररत हो जायेंगें यह समय व्यापार आदि के लिये ऋण आदि प्राप्ति के प्रयासों में सफलता लाने वाला रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्याशाली रह सकता है। 15 जून को सूर्य के मिथुन राशि में आने के कारण आप कर्मक्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगें। इस समय आप अपने अंदर एक नया जोश, एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। सप्ताहांत पर 18 जून को बुध के परिवर्तन के साथ ही आपको वरिष्ठ अधिकारियों का भी अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। यह समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि लाने वाला रह सकता है। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो घर पर किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है।
तुला राशिः निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा सूर्य
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
यह सप्ताह थोड़ा संभलकर रहने की ओर ईशारा करता है। खासकर सप्ताहारंभ में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें व धैर्य से काम लें। मेहनत व लगन से अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहें। दरअसल सप्ताह की शुरुआत में सूर्य अष्टम भाव में हैं जो कि आपके निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं और जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। 15 जून को यानि सप्ताह के मध्य में सूर्य मिथुन राशि में गोचररत होंगे जो कि आपके भाग्य का स्थान है। इस समय आपको परिजनों, दोस्तों व अनुभवी व्यक्तियों से बेहतर सलाह मिल सकती है। 18 जून को बुध भी सूर्य के साथ भाग्य स्थान में आ जायेंगें इस समय आप अपनी बुद्धि से अपने विवेक से अच्छा निर्णय ले सकते हैं।
वृश्चिक राशिः मिला जुला रहेगा सप्ताह
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक जातकों के लिये यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। सप्ताह का शुरुआती समय आपके लिये शुभ कहा जा सकता है। इस समय वरिष्ठ अधिकारियों का आपको भरपूर सहयोग मिल सकता है। यदि आप वरिष्ठ अधिकारियों से किसी तरह की राय मशविरा लेना चाहते हैं तो सप्ताहारंभ का समय इसके लिये उचित है। 15 जून को सूर्य के मिथुन राशि में आ जाने से आपका स्वभाव संकोची हो सकता है। आप अपनी बात को कहने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं। साथ ही 18 जून को बुध का सूर्य के साथ आना आपके कार्यों में भी अड़चन पैदा कर सकता है। पिता पक्ष की ओर से भी आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। इस हफ्ते आपके लिये सलाह है कि सूर्य देव की उपासना करें आपको राहत मिल सकती है।
धनु राशिः विरोधियों को मात देने में कामयाब हो सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिए सुख व शांति देने वाला रहने के आसार हैं। सप्ताहारंभ में सूर्य व बुध राशि से छठे भाव में विराजमान हैं जो कि रोग व शत्रु का घर माना जाता है। इस समय आप प्रतिद्वंदियों को करारी मात देने में कामयाब हो सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से भी आपके मन को सुख शांति मिलने के आसार हैं। 15 जून को सूर्य का गोचर सातवें स्थान में हो रहा है व 18 जून को बुध भी उनके साथ आ जायेंगें यह समय आपके लिये थोड़ा संभल कर रहने के संकेत कर रहा है विशेषकर दांपत्य जीवन के मामले में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। प्रेमी युगलों के लिए भी यह समय प्यार में तकरार वाला रहने के आसार हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलने के आसार हैं। इस समय आपके करियर में उन्नति के भी योग बन रहे हैं।
मकर राशिः हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह शुभ बने रहने के आसार हैं। इस समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी जातकों के लिये तो समय और भी सौभाग्यशाली रह सकता है। कामकाजी जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को आसानी से पा सकते हैं। 15 जून को सूर्य राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में दाखिल होंगे जो कि आपकी राशि से छठे स्थान में है। इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। शत्रु आपसे इस समय भयभीत होंगे। साथ ही बृहस्पति की पंचम दृष्टि भी आपके लिये शुभ योग बना रही है। वहीं सप्ताहांत पर यानि 18 जून को बुध का सूर्य के साथ आना आपके लिये और भी सौभाग्य लाने वाला रहेगा। इस समय आप अपने जीवन चाहे वह व्यक्तिगत हो या व्यावसायिक का पूरा आनंद ले सकते हैं। प्यार से लेकर व्यापार तक में आपको सफलता मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। प्रयासरत रहें।
कुंभ राशिः घर का स्थान परिवर्तन होने के संकेत
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आने वाला रहने के आसार है। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन से आप संतुष्ट रह सकेत हैं। आपकी मेहनत इस समय अपना रंग ला सकती है जिसके परिणामस्वरुप आप पदोन्नति पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी आपका सुखद रहने के आसार हैं। हालांकि आप अपने घर का स्थान परिवर्तन करने का विचार भी कर सकते हैं। इसका कारण आपको किसी सुदूर क्षेत्र में बेहतर नौकरी मिलना भी हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सूर्य के मिथुन राशि में आने पर काम में तरक्की, मान-सम्मान में वृद्धि व संतान प्राप्ति के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। हालांकि इसी समय में आपको परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सप्ताहांत पर बुध का मिथुन के साथ आना आपके लिये धन प्राप्ति के योग भी बना रहा है।
इस सप्ताह आपको कोई खुश खबरी मिल सकती है। सप्ताहारंभ में सूर्य का कर्मभाव में होना व साथ में मंगल का सुख भाव में होना आपके लिये संपत्ति के योग बना रहा है। इस समय प्रोपर्टी के लेन-देन में आपको मुनाफा मिल सकता है। विशेषकर भूमि संबंधी मामलों में लाभ प्राप्ति के प्रबल योग आपके लिये बन रहे हैं। कोई नया व्यवसाय आप आरंभ कर सकते हैं। किसी नई परियोजना में निवेश करने का विचार भी बना सकते हैं। यदि वर्तमान कार्यस्थल से संतुष्ट नहीं हैं तो नई नौकरी की तलाश करने के लिये यह समय बहुत ही सटीक है। हालांकि कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन को सराहा जा सकता है व आपके काम को दर्ज़ किया जायेगा। इस समय आपके व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा।