ये सप्ताह सभी राशि वालों को व्यावसायिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। किसी को फायदा मिलेगा तो किसी की कुंडली में ग्रह - नक्षत्र नुकसान के योग बना रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
विज्ञापन
मेष राशिः सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही आपकी मर्यादा पर भी ठेस पहुंच सकती है। इस सप्ताह के आरंभ में बुध उल्टी चाल चलते हुए नवम भाव से अष्टम में प्रवेश करेंगे। बुध वक्री तो हैं लेकिन अस्त भी चल रहे हैं। इसलिए कोई खास प्रभाव बुध के इस परिवर्तन का आपके साप्ताहिक भविष्यफल पर नहीं पड़ेगा। हालांकि अन्य ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस समय आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अप्रत्याशित हानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः संपति संबंधी मामलों में मिलेगा लाभ
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह राशि स्वामी शुक्र के आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर करने से आपके पारिवारिक संबंधों में सौहार्द बनेगा। साथ ही आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं, मगर वर्तमान में उससे कोई लाभ नही होगा। व्यावसायिक तौर पर आपके लिए यह समय ठीक रहेगा। इस हफ्ते के आरंभ में वक्री बुध आठवें स्थान से परिवर्तित होकर सातवें घर में प्रवेश करेंगें, लेकिन अस्त होने के कारण आप पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। संपति संबंधी मामलों में इस समय आप अच्छा लाभ पा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान भी बढ सकता हैं।
मिथुन राशिः विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के आरंभ में ही राशि स्वामी बुध वक्री होकर गोचर करते हुए सप्तम भाव से छठे घर में आएंगे, लेकिन बुध की इस वक्री चाल का कोई खास प्रभाव नहीं रहने के आसार हैं, क्योंकि सूर्य के निकट रहने के चलते बुध अस्त यानि निष्प्रभावी गोचर कर रहे हैं। सूर्य के छठे घर में गोचर करने से आपके करियर को सही दिशा मिलेगी, साथ ही आपकी निजी जिंदगी अच्छी गुजरेगी और प्रेम संबन्धों में निखार आने के योग हैं। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रतिष्ठा दांव पर लगने की संभावना
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशि वालों के लिये इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में नया नाम और पहचान मिलने के योग हैं। साथ ही नौकरी में बदलाव के लिए यह अच्छा वक्त रहेगा, नौकरी बदलने का निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहने के आसार हैं। सप्ताह के आरंभ में ही वक्री बुध छठे स्थान से पांचवे भाव में आएंगे, लेकिन अस्त होने से यह आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। आपकी तरक्की से कुछ लोग आपसे जलेंगे, मगर आपको उन पर ध्यान देने की जरुरत नही हैं। आपकी राशि से चौथे घर में बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है, इसलिए ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अप्रत्याशित हानि का सामना करना पड़ सकता है और व्यवसाय में व्यावधान का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशिः दूसरों की सलाह करेगी मदद
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह नाम व शौहरत बढने के योग बन रहे हैं। इसके साथ- साथ सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना या नीति बनाने में सफल रह सकते हैं। कोई आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। आपका मन शांत और स्थिर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही वक्री होकर गोचर कर रहे बुध आपकी राशि से चौथे घर में प्रवेश करेंगे। हालांकि यह समय आपके लिये सामान्य बने रहने के आसार हैं, क्योंकि बुध अस्त होने के कारण कोई विशेष प्रभाव नहीं छोड़ पाएंगे। हालांकि इस समय ऑफिस में योजनाएं बनाने में दिक्कत हो सकती है, जिसके लिए दूसरों की सलाह आपके काम आ सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशिः भाग्य का मिलेगा साथ
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह के आरंभ में ही राशि स्वामी बुध जो वक्री होकर धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, आपकी राशि से तीसरे स्थान यानि वृश्चिक राशि में आ जाएंगे। बुध के अस्त होने से आप पर कोई खास प्रभाव इसका नहीं पड़ने वाला। हालांकि कहा जा सकता है कि इस हफ्ते आपको घर के बड़े बुजुर्गों का साथ व सहयोग मिल सकता है। तीसरे घर में ही शुक्र के गोचर के चलते आपके उत्साह में कमी हो सकती है, मगर फिर भी आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। कार्यों में बाधाओं के बावजूद सफलता के योग है।
तुला राशिः वित्तीय स्थिति मजबूत होने के योग
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन वित्तीय रुप से अच्छे रह सकते हैं, जिसमें आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक स्तर पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सप्ताह के मध्यांत के बाद सूर्य का गोचर आपकी राशि से तीसरे स्थान में होगा। इस समय आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। आप खुद को भरपूर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। हालांकि बड़े एवं महत्वपूर्ण निर्णय लेने के मामले में स्थिति असमंजस वाली रह सकती है।
वृश्चिक राशिः व्यवसाय बढ़ाने के लिए शुभ समय
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके प्रभाव के चलते आप व्यावसायिक रूप से कार्यों में तेजी महसूस करेंगे। इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सताएगी। मगर अंत में आप उसे हासिल करने में कामयाब होंगे। साथ ही व्यवसाय को बढ़ाने के लिए भी यह वक्त शुभ हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही वक्री बुध आपकी राशि में प्रवेश करेंगे।
धनु राशिः खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपकी राशि में बुध के लगातार गोचर करने से भाग्य का जो साथ आपको अभी तक मिल रहा था, जो ख्याति आप अपने मित्रों व सगे संबंधियों के बीच प्राप्त कर रहे थे। उसमें कमी आ सकती है, क्योंकि बुध वक्री होकर गोचर कर रहे हैं और सप्ताह की शुरुआत में ही वे आपकी राशि से व्यय भाव में चले जाएंगे। बुध आपके खर्चों में बढ़ोतरी कर सकते हैं लेकिन हो सकता है बुध के अस्त होने से आपके खर्चें टल जाएं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में सूर्य के आपकी राशि में बारहवें स्थान पर गोचर करने से आपके अपने जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं और साथ ही अविवाहित प्रेमीजनों के बीच भी दूरियां आ सकती है।
मकर राशिः कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में संपति से लाभ होने के योग हैं। किसी पुराने किए कार्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अपने साथी के साथ ईमानदार रहें, बाकि प्रेम संबंध मधुर रहेगें। वृश्चिक राशि में शुक्र के गतिमान होने से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं, जिसमें आप सही समय पर लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे, साथ ही आपको वित्तीय लाभ भी हो सकता है।
कुंभ राशिः पदोन्नति के योग
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
सामाजिक स्तर पर लोगों द्वारा आपकी प्रसंशा व सराहना हो सकती है। इस हफ्ते सूर्य के दसवें घर में प्रभाव के चलते सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपके लिए नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। वित्तीय लाभ के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी व निजी जीवन सुखमय गुजरने के आसार हैं।
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग हैं। निजी संबन्धों में मधुरता आएगी। इस वक्त आपके विरोधी भी आपसे प्रभावित होकर आपके मित्र बन सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही बुध वक्री होकर कर्मक्षेत्र से भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन अस्त होने के चलते आपके भाग्य में किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिर भी आप व्यावसायिक स्तर पर कामयाबी हासिल कर सकते हैं।