फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः 16 जुलाई तक चंद्रमा इन 4 राशियों का करवाएगा बड़ा फायदा

Mon, 10 Jul 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस सप्ताह लगभग सभी राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन 4 राशियों को चंद्रमा बड़ा फायदा करवाएगा। यही नहीं कुंडली में चंद्र की ‌स्थिति के कारण ये राशि वाले शारिरीक और मानसिक रूप से भी स्वस्‍थ रहेंगे। जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
विज्ञापन

मेष राश‌िः काम के दबाव से न घबराएं

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राशि वालों के के लिये सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने के आसार हैं। हालांकि सप्ताहारंभ में ही आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त भी रह सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ पूरा करने के प्रयास करें। दरअसल इस समय यदि आप काम के दबाव से न घबराकर जी जान से काम करते हैं तो भविष्य में यह आपके लिये काफी लाभदायक रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके लाभ स्थान में रहेंगें, इससे आपको आंशिक रूप से धन लाभ हो सकता है। यदि आप लंबे समय से कहीं से लाभ प्राप्ति की अपेक्षा कर रहे हैं तो यह पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः लंबे समय से अटका काम होगा पूरा

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
सप्ताहारंभ में भाग्य का प्रबल साथ आपके लिये बने रहने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपका रूझान बढ़ सकता है। इस समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी बन रहे हैं जिससे आपको काफी खुशी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके कर्म भाव में विचरण करेंगें। यह समय अपने काम पर ध्यान देने का रहेगा वैसे भी इस समय आप पर काम को लेकर दबाव बने रहने की संभावना है। हालांकि अपनी बुद्धिमता से आप इस दबाव को जल्द ही दूर करने का सामर्थ्य भी रखते हैं। आपके लिये सलाह है कि यदि लंबे समय से कोई कार्य लटका हुआ है तो सप्ताह के मध्य में इसे पूरा करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः इस सप्ताह न करें धन निवेश

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चिंताजनक रहने के आसार हैं। विशेषकर भावनात्मक रूप से इस समय आप मानसिक तनाव को महसूस कर सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि इस समय जितना संभव हो सके अपने दिमाग से नकारात्मक विचारों को दूर रखें। जो जातक किसी नये कार्य को आरंभ करने का विचार कर रहे हैं या फिर किसी नई परियोजना में धन निवेश करने के इच्छुक हैं उनके लिये सलाह है कि सप्ताह के शुरुआती दिनों का समय इसके लिये उचित नहीं हैं। हां सप्ताह के मध्य में आप अपनी योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं क्योंकि इस समय चंद्रमा आपके भाग्य स्थान में विचरण करेंगें जो कि आपके मनोबल को बढ़ाने वाला होगा। 
विज्ञापन

कर्क राशिः शनि करेंगे परेशान

5 of 13
कर्क राशि
आपके  सप्ताह शुरुआत रोमांटिक रहने के आसार हैं। दरअसल सप्ताहारंभ में चंद्रमा आपके सप्तम भाव में विचरण करेंगें। यह समय साथी के साथ आपके आपसी संबंधों में मधुरता लाने वाला रहने के आसार हैं। इस समय आप स्वयं को पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध महसूस कर सकते हैं। हालांकि जो जातक शनि की दशा से पीड़ित हैं उनके लिये यह समय दांपत्य जीवन में कुछ पीड़ादायक भी हो सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके अष्टम भाव में विचरण करेंगें। यह समय आपके लिये थोड़ा सचेत रहने का है। विशेषकर नकारात्मक विचार एवं नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का भी निर्वाह करें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अपने गुस्से पर काबू रखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह की शुरुआत उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। इस समय अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। दरअसल आप सप्ताहारंभ में शारीरिक रूप से कुछ कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इस समय गुप्त शत्रुओं द्वारा भी आपकी प्रतिष्ठा को नुक्सान पंहुचाने के प्रयास किये जा सकते हैं। कुछ शत्रु इस प्रकार के भी हो सकते हैं जिनपर आप पूर्ण विश्वास करते हैं वह भी आपके कार्यों में बाधा बन सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें व संयम से काम लें। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक रूप से आपके लिये काफी अच्छा समय कहा जा सकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः मानसिक और शारिरीक रूप से रहेंगे परेशान

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आपके सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं कही जा सकती। प्यार के मामले में लगातार निराशा हाथ लगने वाले जातकों के लिये यह समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है और आपके जीवन में प्यार की बहार लौट सकती है। जिन प्रेमी युगलों के बीच थोड़ा बहुत मन मुटाव चल रहा है वे भी एक दूसरे के करीब आने का प्रयास कर सकते हैं। जो जातक किसी प्रतियोगी परीक्षा अथवा कामकाज के सिलसिले में साक्षात्कार में हिस्सा ले रहे हैं उनका प्रदर्शन अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में यह बात नहीं कही जा सकती इस समय आप मानसिक एवं शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं जिसका असर आपके कार्य प्रदर्शन पर भी हो सकता है। 

तुला राश‌िः कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहने के आसार हैं। कार्य एवं परिवार की ओर से भी किसी शुभ समाचार के मिलने का योग आपके लिए बन रहा है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्य करने में आपका मन लगेगा। सप्ताह के मध्य में आप अपने रोमांटिक जीवन का आनंद ले सकते हैं। साथी के साथ समय व्यतीत करने का विचार आप इस समय बना सकते हैं। विवाहित दंपति जातक जो संतान प्राप्ति के लिये प्रयासरत हैं उन्हें भी इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो जातक किसी साक्षात्कार या प्रवेश परीक्षा के लिये तैयारी कर रहे हैं उनके लिये भी यह समय सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं।

वृश्‍च‌िक राश‌िः पश्चाताप में बहेंगे आंसू

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आपके लिए ये सप्ताह सौभाग्यशाली रहेगा। विशेषकर कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रह सकता है जिससे आपके काम को आपके नाम को दर्ज़ किया जा सकता है। जिन कामों का आप कुछ समय पहले बोझ समझ रहे थे उन कामों को करने में भी इस समय आनंद की अनुभूति हो सकती है। भाग्य का तो भरपूर साथ इस समय मिलने के योग हैं ही। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके चौथे घर में विचरण करेंगें जोकि सुख-सुविधाओं वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र से भी सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि इस समय आप किसी कारणवश आत्मग्लानि में या पश्चाताप में आंसू बहा सकते हैं आपके लिए सलाह है कि इस स्थिति से बचें।

धनु राश‌िः आर्थिक रूप से रहेंगे चिंतित

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
सप्ताह की शुरुआत आर्थिक रूप से चिंता लेकर आ सकता है। इस समय आप महसूस कर सकते हैं कि आपकी बचत पर जैसे डाका पड़ रहा हो अर्थात आपके संचित और निवेश किये धन में कमी आने की प्रबल संभावनाएं हैं। आपके लिये सलाह है कि अपने बज़ट को गड़बड़ाने न दें। आपके मन में इस समय नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं इन विचारों से जितना हो सके बचने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पराक्रम भाव में विचरण करेगें जो कि आपके भविष्य के लिये अपने आपको साबित करने के अवसर उपलब्ध करवा सकते हैं। अपने आलस्य को दूर कर शरीर में स्फूर्ति का संचार करें जो कि आपके लिये हितकर रहेगा। 

मकर राश‌िः धन संबंधी लाभ मिलने की संभावना

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रवाह भी हावि हो सकता है। आपके लिये सलाह है कि इस समय ध्यान व योग क्रियाओं का सहारा लें राहत महसूस होगी। जितना हो सके विचार व घटनाओं के सकारात्मक नज़रिये से देखने का प्रयास करें। आत्मावलोकन करने पर चंद्रमा के प्रभाव से आप अपने दायित्वों को अच्छे से निभाने के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके धन भाव में विचरण करेंगें। इस समय आप अपनी पसंद की वस्तुओं, मनोरंजन, वस्त्रादि पर खर्च कर सकते हैं। धन संबंधि लाभ मिलने के संकेत भी इस समय मिल रहे हैं।

कुंभ राश‌िः खर्चीला रहेगा सप्ताह

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
सप्ताह की शुरुआत थोड़ा खर्चीला रहने के आसार हैं। सप्ताहारंभ में चंद्रमा 12वें घर में विचरण करेंगें, जिससे आपको अनैच्छिक वस्तुओं पर खर्च करना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं के लिये अगर निवेश करने के इच्छुक हैं तो शुरुआती दिनों में इससे बचें। एकांत और खूबसूरत जगहों पर घुमने का मन भी कर सकता है। यदि पहले से कोई योजना बनाने का विचार कर रहे हैं घूमने-फिरने के लिये यह आपके लिये उचित समय है हालांकि यात्रा के दौरान आपको थोड़ी सतर्कता भी रखने की आवश्यकता होगी दरअसल यात्रा के दौरान किसी प्रियवस्तु के खो जाने का संकेत भी हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके लग्न यानि पहले भाव में विचरण करेंगें जो कि शारीरिक और मानसिक थकावट दे सकते हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः फायदेमंद रहेगा सप्ताह

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सप्ताह की शुरुआत काफी लाभप्रद रह सकती है। इस समय आपको कार्यों व योजनाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके लिये सलाह है कि इस समय अपनी सफलताओं को दूसरों पर हावि न होने दें अन्यथा आपके लिये आने वाले दिनों में परेशानी खड़ी हो सकती है। रोमांटिक एवं पारिवारिक जीवन की बात करें तो सप्ताहारंभ में अपने साथी, दोस्तों या परिजनों की कमी आपको खल सकती है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके धन भाव में विचरण करेंगें। इस समय आपके लिये धनलाभ के संयोग बन रहे हैं। इस समय किसी शुभ कार्य हेतु धन निवेश भी कर सकते हैं। इस समय आपको छोटी मोटी व्यावसायिक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं जिनका भविष्य में लाभ भी आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें