फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे के अवसर पर बना शुभ संयोग, चमकेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत

Mon, 10 Oct 2016 11:15 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
इस हफ्ते क‌िस्मत चमकाने के दो अवसर आ रहे हैं 11 नवंबर को व‌िजयादशमी है और 15 नवंबर को कोजागरा। ऐसे में ग्रहों के शुभ योग का लाभ उठाकर क‌िस राश‌ि के व्यक्त‌ि अपनी क‌िस्मत चमका सकते हैं जान‌िए अपनी राश‌ि से।
विज्ञापन

मेष राश‌िः अचानक काम का दबाव बढ़ेगा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपका स्वभाव काफी अच्छा रहने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से यदि आप किसी कार्य को सफल बनाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का फल भी निश्चित रुप से मिल सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर अचानक काम का दबाव बढने से थोड़े बहुत तनाव से भी आप गुजर सकते हैं लेकिन व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाये रखने की आपकी कला यहां आपके बहुत काम आ सकती है। इसी की बदौलत अपने व्यस्त समय में से भी आप अपने परिवार के लिये समय निकालने में कामयाब हो सकते हैं जिससे आपके घर मे खुशियों का माहौल रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आपके खर्चे बढ़ेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। हो सकता है आपके इस स्वभाव का मुख्य कारण आपके निजी संबंधों में चल रही परेशानियां हों | ऐसे में अपने संबंधों को बेहतर करने के लिये आपको अपने क्रोध पर काबू रखने व शब्दों का सही चयन करके ही अपनी बात रखने की आवश्यकता है| व्यक्तिगत जीवन में आपको भले ही कोई रास्ता न सूझ रहा हो लेकिन इस सप्ताह आपके किसी दोस्त को आपकी सलाह की आवश्यकता जरुर पड़ सकती है। आर्थिक तौर पर देखा जाये तो यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला भी आपके लिये रहने के आसार हैं।  इस दौरान आपके खर्चे आपकी आय से कहीं अधिक हो सकते हैं इसलिए अपने बजट पर नियंत्रण रखें।

म‌िथुन राश‌ि: कई मामलों में आप सफलता हास‌िल कर सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी शुभ कहा जा सकता है। आप अपने आस-पास एक सकारात्मक ऊर्जा के संचार को महसूस कर सकते हैं। आपका कोई करीबी इस हफ्ते आपको ढेर सारी खुशियां दे सकता है। दूसरों की सहायता से आप अपने घर के कुछ रुके हुए काम भी निपटा सकते हैं। यदि कोई काम बहुत समय से अटका है या कोई गुत्थी जिसे लंबे समय से आप सुलझा न पा रहे हों इस हफ्ते इस तरह के रुके हुए काम भी सिरे चढ सकते हैं जिससे आप राहत की सांस ले सकते हैं। कार्यस्थल पर काम के प्रति केंद्रित रहने व तय समय में अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः जीवन में बदलाव देखने को म‌िलेंगे

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह को आप एक अच्छे सप्ताह के रुप में बिता सकते हैं। परिजनों के साथ भरपूर समय बिताने को मिल सकता है। यदि आप किसी पारीवारिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय बहुत उचित है। अपने परिवार के साथ एक यादगार पार‌िवारिक यात्रा का आनंद आप ले सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में कुछ बदलाव भी आप इस हफ्ते महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से यह बहुत शुभ समय आपके लिये कहा जा सकता है। जो अविवाहित जातक अभी प्रेम बंधन से मुक्त हैं उनकी मुलाकात अपने खास से हो सकती है। कार्यस्थल पर भी आप एक नई ऊर्जा के साथ काम करेंगें और तय समय से पहले लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः वाद-व‌िवाद से दूर रहने की कोश‌िश करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
यह सप्ताह आपके लिये मिला-जुला कहा जा सकता है। इस सप्ताह आपको व्यक्तिगत से लेकर व्यावसायिक जीवन तक में मुश्किलों का सामना तो करना पड़ेगा लेकिन धैर्य के साथ इन मुश्किलों से पार भी आसानी से पा सकते हैं। घर की मुश्किलों में परिजनों व दफ्तर की मुश्किलों में सहकर्मियों के साथ बातचीत कर समाधान की ओर बढ़ सकते हैं। आपके लिये यह वो समय है जब किसी भी तरह की बहसबाजी से आपको दूर रहना चाहिए। फिर भी अगर बहस का हिस्सा बनना जरुरी ही हो तो अपने विचार दृढ़ता से रखने व दूसरों की बात को अच्छे से सुनने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति ठीक-ठीक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आर्थ‌िक पक्ष मजबूत होगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
यदि पिछले कई दिनों से आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इस हफ्ते एक अच्छे समय की उम्मीद कर सकते हैं जो आपको इन परेशानियों से निकलाने में आपकी सहायता करे। यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है खासकर प्रेम के मामले में। जो जातक किसी के प्यार में पड़ने के लिये बेकरार हैं उनकी अपने खास से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों के आपसी संबंध भी प्रगाढ़ होने के आसार हैं। कार्यस्थल पर भी आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसकी उम्मीद की जा सकती है। एक उत्साह, उत्सुकता एक नया जोश आप इस सप्ताह अपने अंदर महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

तुला राश‌िः सप्ताह भाग्यशाली हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
यह सप्ताह आपके लिए व्यवसायिक तौर पर काफी व्यस्तताएं लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातक अपना कार्य बदलने का विचार भी कर सकते हैं, यह समय आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आप जो भी निर्णय लेंगें उनके परिणाम सकारात्मक मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि व्यक्तिगत स्तर पर आप घरेलु समस्याओं का समाधान निकालने में असहजता महसूस कर सकते हैं। हो सकता है इससे आपको कुछ समय के लिये तनाव से भी गुजरना पड़े। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के आसार हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से साथी के नखरे उठाने पड़ सकते हैं लेकिन सप्ताहांत तक सब कुछ सामान्य होने के आसार हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः मन बेचैन रहने से काम में मन नहीं लगेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों को करने के लिये यह सप्ताह आपके लिये काफी शुभ है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। हो सकता है परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का विचार बनायें। लेकिन कहते हैं माता-पिता के चरणों में ही सारे धाम होते हैं इसलिये आप अपने माता-पिता की सेवा करके भी पुण्य कमा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका मन कम ही लगेगा लेकिन कहते हैं काम ही पूजा है इसलिये अपने मन को काबू में कर उसे ठिकाने पर लाने का यत्न करें। रोमांटिक जीवन की बात करें तो अपने सबंधों में एक उदासीनता को महसूस कर सकते हैं, आपके स्वभाव में आये बदलाव से हो सकता है आपके सबंधों में खटास भी पैदा हो।

धनु राश‌िः सेहत के प्रत‌ि सावधान रहें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी हद तक अच्छा कहा जा सकता है व्यक्तिगत से लेकर व्यावसायिक जीवन तक सबकुछ सुगमता से चलने के आसार हैं लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी अतिरिक्त सावधानी इस सप्ताह रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का मौका भी मिल सकता है लेकिन ऐसे अवसर पर अपने खाने-पीने को थोड़ा नियंत्रित रखेंगें तो आपकी सेहत के लिये बेहतर रहेगा। रोमांटिक जीवन की बात करें तो संबंध पहले से मधुर होने के आसार हैं। अविवाहित प्रेमी जातकों में से कुछ परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय भी ले सकते हैं। विवाहित जातक संतान के लिये विचार बना सकते हैं।

मकर राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे ऑफर्स मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहने के आसार हैं जिससे आपके पद व कद दोनों में वृद्धि के आसार हैं। व्यक्तिगत जीवन में यदि साथी के साथ अनबन चल रही है तो शांति से अपने प्यार के जीवन में चल रही परेशानियों का हल ढूंढने की कोशिश रंग ला सकती है। अपने सबंधों को बेहतर करने के लिये हो सकता है आपको कुछ अच्छे कदम भी उठाने पड़ें। भविष्य की योजना बनाने के लिए यह समय उत्तम है।
 

कुंभ राश‌िः अतिरिक्त कार्यभार भी लेना पड़ सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप थोड़ा तनावग्रस्त रह सकते हैं| बेहतर भविष्य के लिये अतिरिक्त कार्यभार भी आपको लेना पड़ सकता है। रोमांटिक जीवन में भी आपके साथ इस सप्ताह काफी कुछ रोमांचित करने वाला घट सकता है। हो सकता है किसी पुराने दोस्त के साथ आपका रिश्ता एक ख़ास मोड़ ले और आप दोनों इसे एक नए स्तर पर ले जाने का निर्णय ले लें| इस सप्ताह आपकी बातों को, विचारों को सुना जा सकता है, दोस्तों व परिजनों का सहयोग आपको एक नयी दिशा, एक नयी गति दे सकता है| सप्ताहांत के दौरान परिवार के साथ आनंदमय समय बिता सकते हैं|
विज्ञापन

मीन राश‌िः इस हफ्ते आपको उलझन और तनाव से गुजरना पड़ सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह खुद को हर तरह की परिस्थितियों का खुलकर सामना कर सकें इसके लिये तैयार रहने की आवश्यकता है। आप जो भी कहना चाहते हैं जिससे भी कहना चाहते हैं यह जरुरी है कि सामने वाला उसे उसी रुप में ग्रहण भी करे। अपनी बात को अच्छे से रखने के नये तरीकों पर भी आप विचार कर सकते हैं। घर से लेकर दफ्तर तक कहीं भी अनावश्यक बहस में शामिल न होना ही आपके लिये इस सप्ताह बेहतर विकल्प है। साथी के साथ संवाद बनाये रखें अन्यथा आपके प्रेमजीवन में गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं। व्यावसायिक रुप से आपके संबंध काफी मजबूत और विस्तृत होने की उम्मीद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें