सिंह राशि- आपके लिए सप्ताह कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतरीन रहेगा किंतु, दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्तों में कड़वाहट ना पैदा होने दें। सप्ताह का मध्य विद्यार्थी वर्ग के लिए बेहतरीन रहेगा। परीक्षा में अच्छे अंक आने के लिए और प्रयास करें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। सप्ताहांत कार्यक्षेत्र में तनाव के योग, इसलिए कार्य निपटाएं और सीधे घर ही आएं। आज का दिन कुछ अशुभ।