फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: फरवरी के अंतिम सप्ताह (24 से 01 मार्च) में किस दिन जरा बचके

Sun, 23 Feb 2020 12:23 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में सभी 12 राशियों पर ग्रहों के गोचर एवं योगों का प्रभाव कैसा रहेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण इस तरह है।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- सप्ताह का आरंभिक ग्रह गोचर बेहतरीन सफलताओं के साथ शुरुआत करेगा। लगभग सभी दिन अच्छे रहेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति एवं रोजगार के नए-नए योग बनेंगे। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग है। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। अंत में कुछ पारिवारिक कलह से मानसिक पीड़ा हो सकती है किंतु मकान वाहन के क्रय का योग बना हुआ है लाभ उठाएं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- आपके लिए भी संपूर्ण सप्ताह अच्छी कामयाबी देगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेश यात्रा से संबंधित किए गए सारे कार्य सफल रहेंगे। यदि स्थान परिवर्तन के लिए भी प्रयास कर रहे हो तो परिणाम सकारात्मक रहेगा। सप्ताह के मध्य रुका हुआ धन आएगा। सोची समझी रणनीति भी कारगर रहेंगी। सप्ताहांत आर्थिक तंगी आ सकती है। सावधान रहें सप्ताह के सभी दिन शुभ रहेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह आपके लिए प्रबल भाग्योदय के साथ शुभारंभ कर रहा है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। किसी भी विदेशी कंपनी में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। सप्ताह के मध्य और भी बेहतरीन योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सप्ताहांत धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों का सुअवसर।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव से होगा। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव रहेगा किंतु, मध्य से सभी परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो सफलता सर्वाधिक रहेगी। सप्ताहांत के अंत में किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। यात्रा पर खर्च होगा। 24 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- इस सप्ताह शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते और मधुर बनेंगे। सप्ताह के मध्य कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र हो सकता है। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्य में कार्य व्यापर के क्षेत्र में उन्नति एवं किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। अंत और भी बेहतरीन रहेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 26 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फलदायक रहेगा। सफलताएं तो मिलेगी किंतु कार्यक्षेत्र से मानसिक तनाव अधिक मिलेगा। अपने खिलाफ षड्यंत्र न होने दें, उच्चाधिकारियों से संबंध अच्छे रखें। सप्ताह के मध्य में शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग यहां तक कि नए व्यापार भी आरंभ करना चाह रहे हों, तो बेहतरीन अवसर है लाभ उठाएं। 28 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि- आपके लिए सप्ताह का आरंभ सुखद समाचारों के साथ होगा प्रतियोगिता में सफलता तो मिलेगी ही यदि आप विद्यार्थी हैं तो थोड़ा और प्रयास करेंगे तो परीक्षा में अच्छे अंक भी आएंगे संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं सप्ताह के मध्य प्रभाव वृद्धि होगी और नए अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करना चाह रहे हो तो अवसर बेहतरीन रहेगा यात्रा देशाटन से मन प्रसन्न रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- आपके लिए सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक अशांति देगा और त्वरित निर्णय लेने में आप काफी सोच विचार करेंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें,सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य रुके  हुए कई परिणाम अप्रत्याशित रूप से लाभदायक सिद्ध होंगे। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। वाहन के क्रय का योग भी बन रहा है। सप्ताहांत मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। 24 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
 

10 of 13
राशि
धनु राशि- आपके लिए सप्ताह बेहतरीन सफलताओं का शुभारंभ करेगा। स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति बढ़ने दें परिवार के बड़े सदस्यों से मेलजोल बनाकर रखें। मध्य में कार्य व्यापार में उन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन का योग बनेगा। फिर भी 27 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ थकान का अनुभव करेंगे किंतु, ग्रहगोचर के अनुसार किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के आंशिक योग बनेंगे, अवसर का लाभ उठा सकते हैं ,आपके आसपास के लोग आप के खिलाफ ही षड्यंत्र करेंगे। अतः सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। किसी को अधिक धन कर्ज के रूप में न दें। 25 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है। सभी दिन शुभ है। आरंभ में सभी रुके हुए कार्य बनेंगे और आपकी सभी योजनाएं भी फलीभूत होंगी। सप्ताह के मध्य में किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। अपनी वाक्चातुर्यता के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर। सप्ताहांत कामयाबियां और बढ़ेंगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- सप्ताह का आरंभ अधिक भागदौड़ कर आएगा, जिसके कारण आप थकान का अनुभव करेंगे। विदेश यात्रा से संबंधित वीजा आदि का आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना हो तो अवसर अनुकूल है। सप्ताह के मध्य आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे सरकारी कार्यो का निपटारा होगा। शत्रु परास्त होंगे और न्यायिक मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के योग सप्ताहांत कुछ मानसिक अशांति रहेगी। 29 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें