कन्या राशि- सप्ताह के आरंभ में रोजगार से संबंधित प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो समय अनुकूल। सप्ताह के मध्य विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो बेहतर रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसके फलस्वरूप आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी, प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 5 तारीख अशुभ।