फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (26 अक्तूबर से 01 नवंबर): जानिए इस सप्ताह राशिनुसार किस दिन रहें जरा बचके...

Sun, 25 Oct 2020 12:45 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि
सप्ताह के आरंभिक ग्रहगोचर आय के साधन बढ़ाएंगे। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी और रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह का नया कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। नए अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करने के योग। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। संतान संबंधी चिंता से छुटकारा मिलेगा। सप्ताह के मध्य अत्यधिक यात्राएं करनी पड़ेगी अधिक खर्च करने से परहेज करें। 28 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना सफल रहेगा। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग। सप्ताहांत किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। 31 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलतादायक रहेगा। कार्य-व्यापर आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो या विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हो दोनों तरह से सप्ताह अनुकूल फल देने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा, विवाह भी करना चाह रहे हों तो अंतिम निर्णय लें। सप्ताह के सभी दिन शुभ।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ व्यर्थ विवाद से मानसिक परेशानियों दे सकता है कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। तैरना ना आता हो तो गहरे पानी में जाने से बचें। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में आए सुधार से सभी विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। किसी विदेशी मित्र संबंधी अथवा कंपनी से शुभ समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताहांत मकान वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। 26 तारीख को रहें  जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। शासनसत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय अति अनुकूल। आपके द्वारा किए गए कार्यों तथा लिए गए निर्णय की सराहना होगी। इसी के परिणामस्वरूप आपके लिए किसी बड़े  सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। सप्ताह के मध्य कुछ षड्यंत्रकारी सक्रिय रहेंगे और आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र से भी काम संपन्न करके सीधे घर आयें। सप्ताहांत पुनः सब कुछ ठीक हो जाएगा। 29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी ग्रह गोचर प्रतिकूल है इसलिए सावधानियां बरतें। गुप्त शत्रुओं से भी बचते रहें। इस समय किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन सही समय पर वापस मिलने में संदेह रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंधों में और मधुरता लाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता देगी। सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। नौकरी में उन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। 1 नवंबर को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
सप्ताह का आरंभ शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, विवाह करने का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रु तथा विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप को नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। सप्ताहांत विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 31 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
आपके लिए सप्ताह काफी मिलाजुला फल देगा। आरंभ में किसी पारिवारिक कलह अथवा अप्रिय समाचार से मन अशांत हो सकता है। झगड़े विवाद से दूर रहें। यात्रा करते समय सामान चोरी होने से बचाएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य आकस्मिक सुखद समाचारों से मन प्रसन्न रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। नौकरी में उन्नति तथा स्थान  परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। 26 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि
सप्ताह आपके लिए अप्रत्याशित परिणाम दिलायेगा। अपने ओजस्वी प्रभाव कुशल नेतृत्व से विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कि कार्यों की सराहना तो होगी किंतु कठोर निर्णय के कारण आपके शत्रु भी बढ़ेंगे। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय निकाल पाना थोड़ा कठिन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। सप्ताह के मध्य किसी न किसी तरह से कलह अथवा अशांति का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। 29 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलायेगा। कोई बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी सप्ताह उत्तमफल देने वाला सिद्ध होगा। मिल रही सफलताओं के बावजूद भी किसी न किसी तरह से मानसिक अशांति का सामना करने करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। रूका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। मकान वाहन खरीदने का भी संकल्प को पूर्ण हो सकता है प्रयास तेज करें। 27 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करने अथवा घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। अपनी कार्यकुशलता के बल पर समाज में मान प्रतिष्ठा पाएंगे। किसी पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। 29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। व्यर्थ विवादों से बचें। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता सभी विषम परिस्थितियों से छुटकारा देगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी परिणाम अनुकूल ही रहेगा। रणनीतियों को गोपनीय रखें। 27 तारीख को रहें जरा बचके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें