वृश्चिक राशि- सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नजला, जुखाम, बुखार आदि से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके मनमें नौकरी को लेकर चल रहा भय व्यर्थ सिद्ध होगा। सप्ताह के मध्य से ग्रह गोचर में परिवर्तन सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल होने के योग। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग बनेंगे। 26 तारीख को रहें जरा बचके।