फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (25 से 31 जनवरी तक): जनवरी के अंतिम सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 25 Jan 2021 11:19 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसीलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसे दृष्टि से कामयाबियों की संभावना सर्वाधिक रहेगी। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। साहस और  पराक्रम की वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- संपूर्ण सप्ताह काफी मिलाजुला रहेगा। बिना किसी कारण के ही पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महिला वर्ग के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा।| किसी भी तरह की महंगी वस्तु का क्रय कर सकती हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा सप्ताह के मध्य किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर अनुकूल होंगे और सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। सभी दिन शुभ।

विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों से सामना करवाएगा।  कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों या प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग।

4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह के आरंभ से ही अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में भी कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर की अनुकूलता सभी समस्याओं से मुक्ति प्रदान करेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी मतभेद ना होने दें।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- संपूर्ण सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरंभ में आयके साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए समय और अनुकूल रहेगा। इसलिए कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों  अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो विलंब ना करें। सप्ताह के मध्य भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर अनुकूल होंगे। 28 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- सप्ताह का आरंभ कार्यक्षेत्र का विस्तार करेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों या सरकारी विभागों में आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। सप्ताह के मध्य आयके साधन बढ़ेंगे, रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। सप्ताहांत भागदौड़ की अधिकता रहेगी। किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। 31 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है। इसलिए जो भी नया कार्य करना चाहेंगे उसी में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी भी तरह का चुनाव भी लड़ना चाह रहे हों तो ये सप्ताह सफलता दर सफलता दिलाता जाएगा। सप्ताह के मध्य किसी अप्रत्याशित सुखद समाचार से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नजला, जुखाम, बुखार आदि से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके मनमें  नौकरी को लेकर चल रहा भय व्यर्थ सिद्ध होगा। सप्ताह के मध्य से ग्रह गोचर में परिवर्तन सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल होने के योग। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग बनेंगे। 26 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि- सप्ताह कई तरह के उतार-चढ़ाव दिखाएगा। आरंभ में विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। दैनिक व्यापारियों के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताहांत ग्रह-गोचर की अनुकूलता सभी कठिनाइयों से मुक्ति प्रदान करेगी और भाग्य उन्नति होगी। 29 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि- सप्ताह कई तरह की नई चुनौतियां पेश कर सकता है इसलिए हर कार्य तथा निर्णय सावधानीपूर्वक करें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान देय रहेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता से शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा किंतु सप्ताहांत पुनः कठिनाइयां आ सकती हैं। 30 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह का आरंभ विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें। समय को व्यर्थ ना जानें दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी। सप्ताहांत दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी विवादित मामलों का भी निपटारा होगा। 27 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह के आरंभ में किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार के योग किंतु, सप्ताह के मध्य से गोचर ग्रहों की अनुकूलता अप्रत्याशित सफलता दिलायेगी। नए व्यापार में उन्नति होगी। व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। 26 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें