फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (23 से 29 नवंबर): राशिनुसार जानिए इस सप्ताह किस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 23 Nov 2020 11:14 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि
सप्ताह का आरंभ आय के स्रोत तो बढ़ाएगा लेकिन अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताह के मध्य मान-सम्मान की वृद्धि होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं के क्रय तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। 26 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
वृषभ राशि
वृषभ राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए भाग्योन्नति का कारक बनेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा व्यापारिक निर्णय लेना चाह रहे हों तो शीघ्रता दिखाएं सफलता की संभावना सर्वाधिक है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। 28 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता लेकर आया हुआ है। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए जो भी निर्णय करना चाहें या अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो परिणाम लाभदायक रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह और बेहतर रहेगा।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर आपके अनुकूल रहेंगे और सभी विषम परिस्थितियों से छुटकारा दिलाएंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतर रहेगा अवसर जाने न दें। 23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला रहेगा इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानीपूर्वक करना पड़ेगा। अति आत्मविश्वास से भी बचना पड़ेगा। शीर्ष नेतृत्व का भी सहयोग मिलेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। सप्ताहांत ग्रह-गोचर की अनुकूलता हर तरह की कठिन परिस्थितियों से मुक्ति दिलाएगी। 25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
आपके लिए सम्पूर्ण सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरम्भ में नजले, जुखाम, बुखार आदि का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से बचें और लेन-देन के मामलों में भी अधिक सावधानी बरतें अन्यथा दिया गया धन समय पर वापस नहीं मिलेगा। सप्ताह के मध्य मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। दैनिक व्यापारियों के लिए सप्ताह अति अनुकूल रहेगा। रोजगार की दिशा में किया हर गया प्रयास सार्थक रहेगा। 27 तारीख रहें ज़रा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
सप्ताह का आरंभ संतान संबंधी चिंता दूर करेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। कई दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। विद्यार्थियों अथवा शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। झगड़े विवाद के मामले बाहर ही सुलझाएं। सप्ताहांत ग्रह गोचर की अनुकूलता मानसिक शांति और कामयाबी देगी। 26 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में किसी न किसी कारण से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। माता- पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में सुधार कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। रणनीति कारगर सिद्ध होगी और लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, विवाह संबंधित कोई भी निर्णय लेना शुभ रहेगा। 29 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि
अपनी ऊर्जाशक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर विषम हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रुचि लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। तीर्थयात्रा और देशाटन का लाभ भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह मानसिक अशांति देगी किंतु सप्ताहांत ग्रह-गोचर की अनुकूलता इन सबको सुखद परिणामों में बदल देगी। 25 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि
सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह का सामना तो करवा सकता है किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कोई बड़ी महंगी वस्तु क्रय करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए भी किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। 28 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
सप्ताह का आरंभ आपमें नई ऊर्जा शक्ति का संचार कर देगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। अपने पौरुष के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। उच्चाधिकारियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। मकान-वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है प्रयास तेज करें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और खर्च के साथ होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। व्यर्थ विवादों से भी दूर ही रहें। सप्ताह के मध्य में गोचर ग्रहों में सुधार आने के फलस्वरूप सामाजिक पद और गरिमा की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णयों की भी सराहना होगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापारी  वर्ग को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। 27 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें