फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (19 से 25 अक्तूबर): इस सप्ताह राशिनुसार जानिए किस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 19 Oct 2020 11:20 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि
सप्ताह का आरंभ स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल प्रभाव डालेगा इसलिए नजला जुखाम तथा पेट संबंधी विकार से बचें। खानपान के विषय में अधिक सावधानी बरतें। कार्यव्यापार में भी कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। तैरना न आता हो तो गहरे जल में जाने से बचें। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन कठिनाइयों से मुक्ति देगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। सप्ताहांत कार्य विस्तार होगा। उच्चअधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। 20 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि
सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। दैनिक व्यापारियों  के लिए समय और भी अनुकूल होगा फिर भी साझा व्यापार करने से दूर ही रहें। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सप्ताह का मध्य स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल रहेगा, थकान का अनुभव करेंगे। झगड़े विवाद से दूर रहें कोर्ट कचहरी के मामले ही बाहर ही सुलझाए तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। 21 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि
सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फलकारक सिद्ध होगा। आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी  चिंतनशील रहे। गुप्त शत्रुओं से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे सावधान रहें। किसी भी तरह के कर्ज के लेनदेन में भी सावधानी  बरतें। अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में भारी सुधार आने के प्रभाव स्वरूप बिगड़े कार्य बनते नजर आएंगे। शीर्ष  नेतृत्व से भी सहयोग मिलेगा। 24 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्तिएवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे किंतु वह आपका अधिक नुकसान नहीं कर पाएंगे इसलिए तनावमुक्त रहें। भाग-दौड़  में अत्यधिक खर्च होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार से मन दुखी रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। परिवार में  मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। 22 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति रहेगी इसलिए, झगड़े-विवाद से दूर रहें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधियों से रिश्तों में कटुता न आने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान  करेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। 19 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार प्राप्ति की भी घोषणा हो सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। धर्म-कर्म के  मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना और सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य कुछ समय के लिए अशांति रहेगी।  22 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
सप्ताह के आरंभ में आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। रुका हुआ धन आएगा। मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत सफलताओं के बावजूद पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है, अलगाववाद की स्थिति  उत्पन्न न होने दें। 25 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में ग्रहगोचर की अनुकूलता बेहतरीन सफलता दिलाएगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर बड़े से बड़े कार्य को अंतिम रूप देंगे। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। सप्ताह के मध्य किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह बढ़ सकती है व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें। 21 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय का सामना करना पड़ सकता है। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति के भी योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य नए कार्य व्यापार आरंभ करने के भी योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े कार्यों का निपटारा होगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल फिर भी मानसिक तनाव और थकान का अनुभव करेंगे। 20 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि
सप्ताह के आरंभ में आय के साधन बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से तो सहयोग मिलेगा ही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य यात्राओं पर अधिक खर्च होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेश यात्रा करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अति अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत फिर भी विवादों से दूर ही रहें। 21 तारीख को रहे जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
सप्ताह के आरंभ में ग्रहगोचर की अनुकूलता नए कार्य व्यापार आरंभ करने का अवसर प्रदान करेगी। सप्ताह के सभी दिन शुभ रहेंगे इसलिए सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन करना चाह रहे हों तो प्रयास तेज करें। रोजगार में निरंतर उन्नति होती रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों आसानी से सुलझ जाएंगे। सप्ताहांत अधिक व्यय और भागदौड़ होगा इसलिए अपव्यय से बचें।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आया हुआ है, कोई भी दिन अशुभ नहीं है। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे तीर्थयात्रा का भी लाभ मिल सकता है। विदेशी कंपनियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग, विदेशी नागरिकता के लिए भी वीजा का आवेदन करना चाह रहे हो तो भी अवसर अनुकूल। सप्ताह के मध्य कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो ग्रह अनुकूल, आय के साधन बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों द्वारा आपके पक्ष में किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें