फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (02 से 08 नवंबर): इस सप्ताह राशिनुसार जानिए किस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 02 Nov 2020 11:58 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि-
सप्ताह का आरंभिक ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता दिलाने का संकेत दे रहा है। कोई भी दिन अशुभ नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। मकान वाहन के खरीदने का संकल्प तो पूर्ण हो ही सकता है विलासितापूर्ण वस्तुओं के भी क्रय का योग। सप्ताह के मध्य परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों में सहयोग आपसी तालमेल बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति होगी। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा।
 
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि-
सप्ताह के आरंभ में कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपनी पूरी ऊर्जाशक्ति के साथ कार्य में लगे रहें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह करने की दृष्टि से भी निर्णय लेने का सही समय। 5 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि-
सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत फिर भी व्यर्थ विवादों से बचें। 2 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
राशि
कर्क राशि-
सप्ताह के आरंभ में आय के साधन बढ़ेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो ग्रह गोचर अनुकूल फल दिलाएगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। नौकरी में भी पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। शीर्ष अधिकारियों से भी रिश्ते मधुर होंगे। सप्ताह के मध्य यात्रा और व्यर्थव्यय आर्थिक तंगी भी आ सकती है सावधान रहें। 4 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि-
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी कामयाबी ला रहा है कोई भी दिन और अशुभ नहीं है इसलिए अपनी रणनीतियों एवं योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य की सफलता के लिए पूरी तन्मयता के साथ लग जाएं। केंद्र अथवा राज्य सरकार में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। व्यापारिक वर्ग के लिए समय और अनुकूल रहेगा इसलिए किसी भी नई कार्य योजना का आरंभ करना हो तो उसे अंतिम रूप दें। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के योग।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि-
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। किसी मित्र अथवा संबंधी के द्वारा भी सुखद समाचार मिल सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह का मध्य और शुभ रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सरकार अथवा समाज द्वारा आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा होने के योग। सप्ताह के सभी दिन शुभ।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि-
आपके लिए सप्ताह काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। आरंभ में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्रकारी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे इसलिए व्यर्थ विवादों से बचते हुए कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर अनुकूल होते जाएंगे और कठिन परिस्थितियों से आप निकलते जाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए प्रयास अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। 3 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि-
सप्ताह के आरंभ में  ग्रह गोचर की अनुकूलता आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगी। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे और शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है इसलिए नजले, जुकाम तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। 4 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि-
ये सप्ताह आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला सिद्ध होगा। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपके खिलाफ षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे। आर्थिक मामलों में किसी को भी अधिक कर्ज देने से बचें अन्यथा दिया गया धन वापस मिलने में संदेह। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल किंतु, सप्ताहांत पुनः विषम परिस्थितियों खड़ी होंगी। 8 तारीख को रहें  जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि-
सप्ताह का आरंभ विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अति अनुकूल। इसलिए अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सरकारी विभागों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। लेन-देन के मामलों में भी अधिक सावधानी बरतनी पड़ेगी। सप्ताहांत ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। 6 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि-
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरंभ में किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य संतान संबंधी चिंता से मुक्त होंगे। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में आपसी विश्वास बढ़ेगा, प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। 4 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि-
सप्ताह का आरंभ आपके लिए साहस और पराक्रम की वृद्धि कराएगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन से कठिन हालात पर नियंत्रण पा लेंगे सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर अनुकूल होंगे और कठिन परिस्थितियां स्वतः समाप्त होंगी। 3 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें