कन्या इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम ही कहा जायेगा। व्यावसायिक सन्दर्भ में यह सप्ताह कुछ जातकों के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। छात्रों के लिए यह समय थोडा संघर्षपूर्ण हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए तरक्की का समय है। नौकरीपेशा जातक यदि अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा परिणाम प्राप्त सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उम्मीद से अधिक लाभ नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता आएगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में लिप्त जातक इस समय थोडा असहज महसूस कर सकते हैं। लम्बे समय से बीमारी से पीड़ितलोगों को राहत मिल सकती है।