फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: जुलाई का आखिरी हफ्ता पांच के लिए रहेगा लकी, पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल

विज्ञापन
1 of 13
राशिफल
सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 
(विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष    
इस राशि वाले जातकों के लिए यह मध्यम कहा जा सकता। भाग्य के भरोसे न बैठे। जीवन साथी के सहयोग से भी लाभ मिलेगा। वाणी की अभिव्यक्ति से कुछ अच्छे सम्बन्ध बनेगे। दैविक शक्तियों के प्रति आस्था का भाव प्रकट होगा। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थय की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा तो नौकरीपेशा वालों के लिए संयम बरतने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन सम्बन्ध मधुर बना रहेगा। प्रणय संबंधो में अस्थिरता का माहौल रहेगा। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष    
इस राशि वाले जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। नैतिकता के प्रति मन आकर्षित रहेगा। आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए सामान्य नही रहेगा। बीपी की समस्या वाले सावधान रहे। व्यवसाय करने वालो के लिये समय अच्छा नही रहेगा। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझे नहीं तो हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में नोकझोक की स्थिति बनी रहेगी । प्रेम संबंधो में प्रगढ़ता आएगी। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

4 of 13
rashi
मिथुन    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। शत्रुओं से सावधानी बरतने की जरूरत है वरना धन हानि हो सकती है। जातक अति आत्मविश्वास में आकर कार्य करेगा जिससे उसे हानि उठानी पड़ेगी। जातक की आमदनी अच्छी नहीं रहेगी और व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। आप इस समय शारीरिक समस्या से जूझ रहे होंगे।  व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय कठिनाई भरा होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस से परेशान रहेंगे। जीवन साथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है।

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क    
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें वरना हानि हो सकती हैं। धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते है। व्यावसायिक कार्यो में सक्रियता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। नौकरी आपके दरवाजे पर दस्तक देकर चली जायेगी। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे।  वैवाहिक संबंधो में सुधार की सम्भावना है। प्रणय संबंधो में कटुता रहेगी। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह    इस राशि वाले जातको के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जाएगा। मित्रो से सहयोग मिलेगा जिससे आपकी कुछ परेशानी कम होगी। सामाजिक कार्यों में उपलबिधयां प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आयेगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीक ठाक है। व्यवसाय के लिए समय अच्छा नही रहेगा। नौकरी पेशा लोगो को समय से खुद को परिवर्तन करना पड़ेगा । जीवनसाथी का सहयोग न के बराबर रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता। अच्छे समय का इंतजार करें। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। मित्रों से सम्बन्ध बनाये रखें। यह समय आपको पद प्रतिष्ठा दिलाएगा।  कुछ नए लोगो से मुलाकात आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे। आर्थिक स्थिति- महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। स्वस्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार करने वालो के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते है। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव के साथ सम्बन्धो में मधुरता आएगी। प्रेमीजन अपने प्रेम का इजहार करने से न चुकें। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

8 of 13
rashi
तुला    
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा माना जायेगा। रिश्तेदारी में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। स्वस्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार करने वालो के लिए यह समय अच्छा रहेगा । नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम करने वालों के लिए यह समय ठीक रहेगा। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

9 of 13
rashi
वृश्चिक    
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य ही रहेगा। हर किसी पर विश्वास न करे। रिश्तेदारों से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध बने रहेंगे। नजदीकी लोगो से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आप थकान महसूस कर सकते है। नौकरी करने वालो के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय करने वाले थोड़ा समझदारी से कम ले। वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम करने के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

10 of 13
rashi
धनु    
इस राशि वालों के लिए जून का सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। इस समय गुरुजनों का सम्मान करें और आशीर्वाद अवश्य लें। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। किसी मामले में दखलनदाजी न करें। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन समय के साथ गिरावट आ जायेगी। स्वास्थय में समस्या बनी रहेगी। खाने पर विशेष ध्यान दे। इस समय नया निवेश नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

11 of 13
rashi
मकर  
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जायेगा। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दे। मित्रो से सम्बन्ध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन का आलसपन छोड़ना होगा। नित-नये कार्यों के प्रति मन विचलित रहेगा। आपको मेहनत से ही धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। नौकरी प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे और नौकरी करने वाले लोगों के पदोन्नति के अवसर बनेंगे । व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचे। वैवाहिक जीवन में प्रारम्भ जीवन साथी के साथ थोड़ी कटुता रहेगी और मध्य तक ठीक हो जायेगा। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

12 of 13
rashi
कुंभ  
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह सप्ताह जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। छात्रों के लिए यह समय थोडा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला। मोटापे के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। व्यापार में अनिश्चितता का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के भरपूर सहयोग से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय थोडा मुश्किल भरा रहेगा। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन  
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जायेगा। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। नैतिकता के प्रति मन आकर्षित रहेगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएगी। सप्ताह के शुरुआत में आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी। आप तन और दोनों तरफ से तंदुरस्त नजर आएंगे।  व्यवसाय में परिवर्तन के संयोग बनेंगे। नौकरी करने वाले अपने सहकर्मियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाये रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें