फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 सितंबर : महीने के पहले हफ्ते में किसे मिलेगा फायदा

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। 
(विज्ञापन)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। वाहन, मकान आदि खरीदने वाले लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयां हल हो जाएंगी। सप्ताह के शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप तन और मन दोनों तरफ से तंदुरस्त नजर आएंगे। व्यवसाय में परिवर्तन के संयोग बनेंगे। नौकरी करने वाले अपने सहकर्मियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाये रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। प्रेम संबंधो में प्रगढ़ता आएगी। अपने साथी का विश्वास बनाएं रखें। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। एक कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरा कार्य शुरू करें। साझे के कार्यों में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में दान देने के आसार है। आशा के अनुरूप कार्य न होने से मन दुखी होगा। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। जातक की आमदनी अच्छी रहेगी किन्तु व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धो में थोड़ा सुधार संभव है। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

4 of 13
मिथुन
मिथुन- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। ईर्ष्यालु लोगों से अत्यधिक घनिष्ठता न बनायें। अपने खर्चों पर काबू रखें और हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। किसी कार्य को करने में विलंब न करें। बेवजह किसी से उलझे नहीं अन्यथा आपको हानि उठाना पड़ सकता है। जातक इस समय दिशा भ्रमित दिखाई देगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। नौकरी वाले जातकों के लिए इस समय थोडा संयम बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में धीरे धीरे स्थिरता आएगी। प्रेम करने वाले इस समय प्रफुलित नजर आएंगे। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। एकतरफा लगाव आपकी खुशियों को उजाड़ सकता है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। इस सप्ताह आमदनी के अच्छे आसार है। आँखों की परेशानी आपको परेशान कर सकती है।  व्यापार में निवेश के लिए यह समय उत्तम है। नौकरी में अड़चने आ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम करने वालों के लिए थोडा असहज स्थिति रहेगी।

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी अजनबी व्यक्ति के सहयोग से कोई कार्य बनेगा। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। महिलाओं से सावधानी रखें वरना कोई हानि हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। नौकरी पेशावालों को अपने बॉस से सम्बन्ध अच्छे रखने होंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति ठीक हो सकती है। प्रेम करने वाले इस समय साथी में विश्वास करेंगे। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। कार्यक्षेत्र के नजरिए से यह समय आपका है इसका भरपूर फायदा उठाएं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल है। नौकरी वालों के लिए यह समय ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में सुखद रहेगी। प्रेम करने वालों के लिए यह समय संशय भरा रहेगा। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

8 of 13
राशि
तुला- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। शत्रुओं से सावधानी बरतने की जरूरत है वरना धन हानि हो सकती है। जातक अति आत्मविश्वास में आकर कार्य करेगा जिससे उसे हानि उठानी पड़ेगी। जातक की आमदनी अच्छी नहीं रहेगी और व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। आप इस समय शारीरिक समस्या से जूझ रहे होंगे।  व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय कठिनाइयों से भरा होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस से परेशान रहेंगे।

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

9 of 13
राशि
वृश्चिक-  इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जो लोग प्रशासनिक कारणों  से परेशान चल रहे हैं उनको कुछ राहत मिलेगी। सन्तान की ओर से शिकायत मिलेगी जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। झूठे आडंबर को अपनी शान शौकत न बनायें। किसी कारणवश दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी। खानपान अच्छा रखे। नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे है। व्यापार में जैसे तैसे काम चलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय रोमांच से भरा रहेगा। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

10 of 13
राशि
धनु - इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। अनावश्यक कार्यो में अपना समय बर्बाद न करें। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेगें तभी आप-अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे। आफिस के कार्यो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट रहेगी। कान में आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी पेशा वालो के लिए समय ठीक नहीं रहेगा अपने महिला साथी से सचेत रहें। व्यापार करने वाले उधार न करें। वैवाहिक सम्बन्धो में आपसी तनाव रहेगा। प्रेम संबंधो में जल्दबाजी न दिखाएँ। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

11 of 13
राशि
मकर- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। दूसरों को यह बताने के लिए ज्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। आपको अत्यधिक परिश्रम से ही धन लाभ होगा। खानपान अच्छा रखे नहीं तो आप मोटापा जैसे रोग की चपेट में आ सकते है। व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखें। वैवाहिक स्थिति में धीरे धीरे सामंजस्य बढेगा। प्रणय सम्बन्धो में संवाद बनाये रखें। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)

12 of 13
राशि
कुंभ- इस राशि वालों के लिए जुलाई का सप्ताह अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान आप नई जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपना बाकी वक्त बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। दांत के दर्द से परेशनी बढ़ सकती है। नौकरी वाले लोग मौज करेंगे। व्यवसाय में प्रगति संभव है जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर होंगे। प्रेम करने वाले इस समय अपने सबसे अच्छे समय से गुजरेंगे। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन- व्यापार करने वाले जातकों की स्थिति जस की तस रहेगी है। अपने शुभचिंतक आपका पूर्ण सहयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए थकावट का समय है। आमदनी के लिहाज से यह सप्ताह ठीक नहीं है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। वैवाहिक जीवन में उलझने बढ़ेगी। प्रणय सम्बन्ध में खुशनुमा माहौल बना रहेगा लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। कफ की समस्या वाले सावधान रहें। 

कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम, जानिये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें