फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक साप्ताहिक राशिफल : धन और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता, पढ़ें 13 से 19 मई का राशिफल

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
अभी सूर्य उच्च का होकर शुक्र और बुध के साथ मेष राशि में युति बनाये हुए हैं। बुधवार, 15 मई को सुबह 11:18 बजे वृषभ राशि से गोचर करेंगे जहाँ शनिवार, 18 मई को रात्रि 11:42 बजे बुध भी वृषभ में चले जायेंगे। सूर्य के अच्छे प्रभावों से जातकों को जीवन में विभिन्न प्रकार की सुख-सुविधाएँ प्राप्त होती हैं तथा कुंडली में अनुकूल रहने पर सरकारी पद-प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है। वो लोग जिनकी कुंडली में सूर्य अनुकूल स्थिति में है उन्हें सरकारी पद प्राप्त होने की संभावनाएं भी अधिक रहती हैं।

वहीं अगर सूर्य कुंडली में अनुकूल अवस्था में नहीं है तो जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनता है। बुध बुद्धि को और सूर्य प्रतिष्ठा को सूचित करता है। इसलिए इन दोनों ग्रहों का योग सहजता से शुभ फल देने में समर्थ होता है। गुरु और शनि पहले की तरह वक्री चलेंगे। राहू-मंगल की युति मिथुन राशि में बनी हुई है। ऐसे में देखते हैं वर्तमान गोचर विभिन्न राशियों पर क्या डालते हैं:
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशिफल
राशिस्वामी मंगल पराक्रम भाव में राहू के साथ युति बना रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र आपकी राशि में उच्च के सूर्य और बुध के साथ युति में हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि वक्री होकर केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। अष्टम स्थान से धन भाव पर वक्री गुरु की दृष्टि है। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण फैसला इस दौरान ले सकते हैं। इस समय आप जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस समय आपको विशेष प्रयास करने की जरूरत है, क्योंकि समय आपके अनुकूल है, यानि आपको ही नेतृत्व करना है, साथी थोड़ा टालमटोल कर सकते हैं। अपने कार्यों पर ध्यान लगाये रखें, मन इधर उधर के कार्यों में भटक सकता है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे लेकिन नौकरी पेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ असंतुष्ट रह सकते हैं क्योंकि उनको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें, लेकिन अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। आप काफी व्यावहारिक बने रहेंगे। केवल वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशिफल
आपका राशिस्वामी शुक्र बारहवें भाव में उच्च के सूर्य और धनभाव के स्वामी बुध के साथ युति बना रहे हैं। लाभेश गुरु महाराज सप्तम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। धन के मामले में सचेत रहना पड़ेगा। इस सप्ताह का अधिकतर समय तनावपूर्ण स्थिति में व्यतीत होगा। अज्ञात भय मानसिक अवस्था पर हावी रहेगा। हालांकि डरने जैसी कोर्इ बात नहीं क्योंकि आप समस्या से बाहर निकलने में सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों पर ऋण चुकाने का दबाव बढ़ेगा। कानूनी एवं सरकारी जांच का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने करीबी मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। बाद में ऋण एवं वित्त संबंधित कार्यों में प्रगति आएगी। आय में वृद्धि के प्रयासों के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। आपको अपने खर्च पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। तकनीकि क्षेत्र, विशेषज्ञता वाला व्यापार या स्वयं की सलाहकार कंपनी वाले लोगों को लाभ हो जायेगा। कार्यस्थल पर आक्रामकता के बजाय कौशल से ही आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में कुछ नए लोगों से परिचय होने की भी संभावना है। व्यवसाय में किसी तरह का जोखिम भरा निर्णय ना लें और ना ही अहंकार दिखाएँ। इस सप्ताह किसी निवेश को लेकर प्लानिंग हो सकती है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशिफल
आपका राशिस्वामी बुध लाभभाव में उच्च के सूर्य और शुक्र के साथ विराजमान हैं। धनेश चन्द्रमा आपके तृतीय भाव से छठे भाव तक गोचर करेंगे। राहू और लाभेश मंगल आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। अपनी गलतियों के प्रति सावधान रहें। आप अपने तर्क से दूसरों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं परन्तु इससे आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला, बेहतर हो शांतचित्त होकर अपनी समस्याओं को समझें और उसका वास्तविक हल ढूढें। कुछ काल्पनिक समस्याएं भी जन्म लेंगी इस समय। कोई भी आर्थिक निर्णय अभी ना लें क्योंकि उसका परिणाम सार्थक नहीं होने वाला। हाँ, पूर्व में आपके लिए हुए निर्णयों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, प्रयासों का फल मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से की गयी यात्रा फलदायी रहेगी क्योंकि समय बेहतर होता जायेगा। शेयर, सट्टा और लाटरी से उचित दूरी बनाकर रखें। हालाँकि आरंभ में भले आपका हाथ तंग हो, काम चलाने लायक पैसे की कमी नहीं होगी। सप्ताह के अंत में अचानक कोई खर्चा आपको परेशान कर सकता है। अपने उत्साह और विचारों को थोड़ा संयमित रखें और योजनाओं को सार्वजानिक ना करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति में निरंतर उतार-चढ़ाव की संभावना के बावजूद आपकी मेहनत आपको उचित फल अवश्य देगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशिफल
सोमवार को आपके राशिस्वामी चन्द्रमा आपके पराक्रम भाव से तथा सप्ताहांत में पंचम भाव में नीच का होकर गोचर करेंगे। धनभाव के स्वामी सूर्य कर्मभाव में उच्च का होकर बुध और लाभभाव के स्वामी शुक्र के साथ विराजमान हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर अधिक व्यस्तता होगी। काम में तेजी आयेगी और आपकी मेहनत भी बढ़ेगी। अधिकारीयों से प्रशंसा मिलेगी, वेतन वृद्धि अथवा कुछ इंसेंटिव भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा यदि बहुत ही जरुरी लगे तो अपनी बात बहुत नपे-तुले शब्दों में शालीनता के साथ कहें। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से आप अच्छे अवसरों से वंचित हो सकते हैं। आप अपने व्यवसायिक संसाधनों का समुचित उपयोग कर लाभ कमाने की निरंतरता को बनाये रखने का प्रयास करते रहेंगे। आत्मविश्वास बनाये रखना होगा, तभी आपको अपने अनुभव और ज्ञान का लाभ मिल सकेगा। आपकी संघर्ष क्षमता सराहनीय है। व्यावसायिक योजनाओं के प्रस्तुतीकरण को त्रुटिहीन बनाने के आपके प्रयास सफल होंगे। अपने प्रयासों से लाभ को यथावत बनाये रख सकते हैं। सभी क्षेत्रों में प्रयासों को बढाने की आवश्यकता है। कुछ जातक इस अवधि में अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशिफल
आपके राशिस्वामी सूर्य नवम भाव से उच्च का होकर धनभाव और लाभभाव के स्वामी बुध और शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। आपके लाभ भाव में राहू और मंगल अंगारक योग बनाते हुए विराजमान हैं। धंधे-नौकरी में आप इस समय एकाग्रतापूर्वक आगे बढ़ सकेंगे। परिस्थितियां आपको सहयोग करेंगी। किसी प्रकार की उदासीनता को त्याग दें। नौकरी वर्ग भी जोश और कल्पनाशक्ति के बल पर प्रगति करने में कामयाब रहेंगे। दुश्मनों और छिपे शत्रुओं से आपको बचाव करना होगा। भागीदारी के कार्यों में बाधाएं आने का खतरा है। कार्यस्थल की कार्यशैली में एकाएक किसी परिवर्तन होने की सम्भावना है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ साहसिक फैसले ले सकते हैं। इस अवधि में आप पूरी तत्परता और लगन के साथ अपना काम करेंगे। वाणिज्य-व्यापार करने वालों को इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। अभी प्रगति के कई मौके मिलेंगे। सरकारी कार्यों में आपको संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। अगर धन को लेकर पहले से कुछ समस्याएं चल रही हैं तो इस सप्ताह वो दूर हो सकती हैं। अभी आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको शांतचित्त होकर अपने उद्देश्यों पर ध्यान देना चाहिए। कुल मिलाकर वर्तमान गोचर नौकरी और व्यवसाय में बेहतर स्थिति का संकेत देती है। नौकरीपेशा लोगों को दूसरों पर निर्भर होने के बजाय, खुद के बल पर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशिफल
आपके राशिस्वामी बुध अष्टम भाव से उच्च के सूर्य और शुक्र के साथ युति बनाकर अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश चन्द्रमा इस सप्ताह द्वादश भाव से तृतीय भाव तक गोचर करेंगे। शनि की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी। ये चुनौती स्वीकार करने का सप्ताह है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है, तभी परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। तनावग्रस्त होने से समाधान नहीं मिलेगा। संयम से काम लें और घटनाक्रम का समग्रता से आकलन करें। आप स्वयं की बुद्धि प्रतिभा से उज्जवल भविष्य का मार्ग तैयार करेंगे। इस समय आपके मन में अनैतिक विचार न आएं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। सरकारी कार्यों, उच्च अधिकारियों की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आप कार्य काफी उत्साह से करेंगे, किंतु स्वभाव में उग्रता के कारण किसी के साथ जाने अनजाने में विवाद हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको विशेष आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जातकों को सरकारी कार्यों, अचल संपत्ति इत्यादि के काम में धन कमाने के अवसर मिलेंगे। जातक बौद्धिक प्रतिभा से भी धन कमाने का प्रयास करेंगे। भागीदारी के काम में आपके साथी के परिश्रम और प्रयास से आर्थिक लाभ हो सकता है। जो नौकरीपेशा जातक नौकरी बदलना चाहते हैं, उनको अभी रुकना होगा।

8 of 13
राशि
तुला राशिफल
राशिस्वामी शुक्र सप्तम भाव में लाभ भाव के स्वामी उच्च के सूर्य और बुध के साथ युति बना रहे हैं। धनेश मंगल भाग्य भाव में राहू के साथ विराजमान हैं। वक्री गुरु धन भाव में हैं। साहसवृत्ति का स्तर काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे की बात करें तो आपकी आमदनी धीमी गति से चालू रहेगी, किंतु, धीरे-धीरे बढ़कर आपको संतुष्टि देगी। साथ ही हाल में आपके द्वारा की मेहनत का फल भविष्य में अच्छा मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अपने कौशल, कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मक शक्ति के बल पर उच्च पद की दावेदारी या उम्मीद कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन से उच्चाधिकारियों का दिल जीत लेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में अच्छे लोगों के साथ मुलाकात होने की संभावना है। इस सप्ताह आप के पास धन की आमदनी मर्यादित रहने की संभावना है, लेकिन कमी नहीं महसूस करेंगे। हालांकि, धन खर्च की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। परिवार को खुश करने के लिए विलासिता सम्बन्धी चीजों की खरीददारी करने की इच्छा पर रोक लगायें। फ्रीलांसिंग एवं छोटे मोटे कार्य करने वाले जातकों को भी अच्छी आमदनी की संभावना है। साझेदारी से संबंधित काम आसानी से बन सकते हैं, लेकिन नाना प्रकार के विचारों में उलझकर भ्रमित ना हों। सरकारी और कानूनी काम का सोच-समझ कर निपटारा करें, टालें तो बिलकुल नहीं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशिफल
आपके राशिस्वामी मंगल अष्टम भाव में राहू के साथ युति में अंगारक योग बना रहे हैं। धनभाव के स्वामी गुरु वक्री होकर आपकी राशि में ही विराजमान हैं। लाभेश बुध छठे भाव से उच्च के सूर्य और शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। वक्री शनि और केतु धन भाव में युति बनाये हुए हैं। आप अपने लंबित पड़े कार्यों को संपन्न करने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। इस सप्ताह धन लाभ होने में थोड़ा सा विलंब होगा या आपको धन प्राप्त करने के लिए कड़े प्रयास करने होंगे। आप खर्च से अधिक धन बचत पर ध्यान दें। नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह अपने कौशल के बल पर ऑफिस में माहौल अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे एवं आपका मनोबल बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आप प्रतिद्वंदियों को छोड़कर आगे बढ़ पाएंगे क्योंकि समय पर आपका लक्ष्य पूर्ण होगा। इस सप्ताह आप आकस्मिक लाभ मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। अगर काफी समय से आपकी उधारी कहीं फंसी हो तो इस सप्ताह निकल सकती है। अगर संभव हो तो फिलहाल अचल संपत्ति में निवेश से दूर रहें। अलबत्ता सरकारी योजनाएं या फिर सुरक्षित उपायों में बचत के लिए यह समय अनुकूल है। इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

10 of 13
राशि
धनु राशिफल
आपकी राशि से धनभाव के स्वामी शनि महाराज वक्री होकर केतु के साथ गोचर कर रहे हैं इसलिए साढ़े-साती के बावजूद स्थिति उत्तम रहेगी। लाभ भाव के स्वामी शुक्र आपके चौथे भाव से उच्चस्थ सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहे है। राशिस्वामी गुरु वक्री होकर बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह मिश्रित फल मिलने की सम्भावना है। आपको थोडा़ सतर्क रहकर एवं ध्यानपूर्वक कार्यों को करने की जरुरत है। आत्मविश्वास भी रखना होगा और मेहनत भी खूब करनी होगी। यदि किसी पैतृक संपत्ति के विवाद से जूझ रहे हैं तो अभी कुछ समय तक प्रतीक्षा करें, क्योंकि जल्दबाजी और विवाद करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला बल्कि आप अपना बहुमूल्य समय और दिमाग दोनों का ही नुकसान कर रहे हैं। वैसे आर्थिक उत्थान के लिए बेहतर समय है। आपके किये हुए कार्यों के परिणाम अब अत्यंत सार्थक रूप में सामने आयेंगे जिसके कारण धन प्रचुर मात्रा में और एक से अधिक स्रोतों से आएगा। विवाद उत्पन्न तो होंगे परन्तु दब जायेंगे। छिपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति को कमजोर करने का प्रयास कर सकते है। विदेश-व्यापार या अन्य विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में वृद्धि होगी। व्यावसायिक निर्णयों में देरी से बचें।

11 of 13
राशि
मकर राशिफल
आपका राशिस्वामी और धनभाव के स्वामी शनिवक्री होकर आपके व्यय भाव से केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल आपके लाभ भाव के स्वामी हैं और छठे स्थान से राहू के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल और शनि आपस में समसप्तम दृष्टि बनाये हुए हैं। दुस्साहसी कार्यों से दूर रहें। आप जो इस समय विचार करें, शायद वो हकीकत के करीब न हो, अंत में आपको निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है। मानसिक शांति बनाये रखने से पुराने कर्ज़ की वापसी का भी रास्ता बन सकता है। लोगों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अपने निर्णय कुछ देर के लिए टालें, फिर विचार विमर्श करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचें। कारोबार में नया उधार न लें। इस समय थोडे़ में ही काम चलाने की कोशिश करें। क्योंकि अतिरिक्त आय की स्थिति कम ही है और खर्च की अधिकता परेशान करने वाली हो सकती है। कार्यस्थल पर भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि कोर्ट- कचहरी के मामले चल रहे हैं तो अभी कोई राहत नहीं मिलेगी। यदि अनावश्यक और विलासिता सम्बन्धी खर्चों से बच पाते हैं तो आर्थिक सहजता बनी रहेगी। व्यापार और नौकरीपेशा लोग विरोधियों को आसानी से हरा पाने में सफल होंगे।

12 of 13
राशि
कुम्भ राशिफल
आपका राशिस्वामी शनि वक्री होकर आपके लाभ भाव से केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। गुरु आपके धनभाव और लाभभाव दोनों के स्वामी हैं और वक्री होकर आपके कर्मभाव से गोचर कर रहे हैं। आप शनि से द्रष्ट हैं। इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सुखद रहने की संभावना है। फिर भी वाणिज्य-व्यापार के मोर्चे पर आपको सतर्क और गतिशील रहना होगा। इस सप्ताह आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ हो सकती है एवं उनके सहयोग से आपको असरदायक लाभ मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एवं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी सकारात्मक संकेत दे रहा है। सहकर्मियों और अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको कुछ आर्थिक चिंताएं रह सकती हैं लेकिन धैर्य और विवेक के साथ काम करने पर आर्थिक मामलों में मनोनुकूल सफलता मिल जाएगी। किसी शुभ कार्य में कुछ खर्चे हो सकते हैं। यदि आर्थिक मामलों को लेकर कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो यह एक दूरगामी परिणाम वाला निर्णय होगा। कोई अनुभवी व्यक्ति इस काम में आपकी मदद कर सकता है। यदि पहले से ही कहीं से पैसा मिलने की उम्मीद है तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। भ्रमित ना हों और सोच-समझकर ही निर्णय लें। सप्ताहांत में आप कोई लाभदायी सौदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशिफल
राशिस्वामी गुरु वक्री होकर भाग्यभाव में गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी मंगल चतुर्थ भाव से राहू के साथ गोचर कर रहे हैं। शनि लाभ भाव के स्वामी हैं और वक्री होकर केतु के साथ आपके कर्मस्थान में विराजमान हैं। कार्यक्षेत्र में आप इस सप्ताह अच्छा काम करेंगे। जीवन में सफलता मिलने से मानसिक शांति एवं संतोष प्राप्त होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगतिपूर्ण समय है। विदेश संबंधित व्यापार के समय उत्तम है। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी जो आपको करियर पथ पर सफलता दिलाएगी। अति उत्साहित होकर व्यवसाय में गलत कदम उठाने से बचें। नौकरीपेशा जातक अपने कौशल के बल पर आगे बढ़ने में सफल होंगे। थोड़ा आत्ममंथन कीजिए और परिस्थितियों के हर पहलू का आकलन विवेकसम्मत तरीके से करें। करियर के लिए जो भी योजना बनायेंगे उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भविष्य की योजना बनाने के लिये भी यह एक बेहतर समय हो सकता है। अभी विचार-विमर्श खूब करें, भले कार्यान्वयन बाद में करें। उधार वसूली हो जाएगी जो आपको नयी स्फूर्ति देगी और आपकी आर्थिक शक्ति बढ़ जाएगी। व्यापार के सिलसिले में सार्थक यात्रायें भी होंगी। नौकरीपेशा लोगों को सबका सहयोग मिलेगा। अपने काम से उच्चाधिकारियों को प्रभावित कर सकेंगे। अपने कौशल और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सोचें तो उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें