फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Rashifal: चार राशि वालों के लिए यह हफ्ता रहेगा भाग्यशाली, धन लाभ के अवसरों में होगी वृद्धि

Sun, 17 Nov 2024 03:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Rashifal: यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा, सप्ताह के दौरान लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
1 of 7
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
Weekly Rashifal: ग्रहों की चाल का विशेष महत्व ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है। ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। नवंबर महीने का यह तीसरा सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। इस सप्ताह किसी भी ग्रह या नक्षत्र का राशि परिवर्तन नहीं होगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक 18 से 24 नवंबर के दौरान ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य मंगल की राशि वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे, शुक्र धनु राशि में होंगे। मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान होंगे, कर्मफलदाता शनि कुभ राशि में मार्गी अवस्था में चलेंगे। गुरु शुक्रदेव का राशि वृषभ राशि में विराजमान होंगे, शुक्र धनु राशि में, बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वहीं राहु-केतु मीन और कन्या राशि में रहेंगे। 

इस सप्ताह अगर शुभ योगों की बात करे तो वृश्चिक राशि में बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य योग, शनि के अपनी राशि कुंभ में रहने से शश राजयोग, मंगल-शुक्र से षडाष्टक योग, मंगल-राहु से नवपंचम राजयोग और धनलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में ग्रहों चाल का प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर बहुत ही शुभ रहने वाला है, वहीं कुछ राशि वालों को इस सप्ताह ज्यादा सतर्क रहने की जरूर है। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह ( 18 नवंबर से 24 नवंबर तक) किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा और किसके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
इन राशियों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ
मेष राशि 

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए एक साथ कई शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ की संभावना है। करियर में एक नई दिशा प्राप्त होगी। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दोस्तों से मेल-मिलाप होगा। छोटी दूर यात्राएं संभव है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
आने वाला सप्ताह आपको ढ़ेर सारी खुशियां मिलेंगी। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। बचत में इजाफा होगा। परिवार संग मौज-मस्ती का समय बीतेगा। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। 

4 of 7
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ इस पूरे सप्ताह आपको मिलेगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्चो में कमी आएगी। परिवार संग छोटी दूर की यात्राओं के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों को मुनाफे में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होगा। सोचे गए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। निवेश संबंधी योजनाओं में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कुछ नया करने के मौका इस सप्ताह आपको मिलेगा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
इस सप्ताह दो राशि वाले रहें सतर्क 
कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्य में इस सप्ताह कुछ अड़चनें आ सकती हैं। आपके ऊपर शत्रु हावी हो सकते हैं। धन हानि की संभावना है। मन विचलित रहेगा। कडी मेहतन करने के बावजूद अच्छी सफलता नहीं मिलेगी। बेफिजूल खर्चे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कठिनाईयों से भरा रह सकता है। लाभ के अवसरों में गिरावट देखने के मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लड़ाई होने की संभावना है जिसमें आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। किसी को पैसे उधार देने से बचें। परिवार के सदस्यों से मनमुटाव रह सकता है। वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें