फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल (06 से 12 अप्रैल): महीने के दूसरे सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके

Sun, 05 Apr 2020 02:33 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope  (06 से 12 अप्रैल) : जानिए इस सप्ताह आपको किस दिन संभलकर रहना होगा। हफ्ते की कौनसी तारीख़ आपके लिए अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- सप्ताह का आरंभिक ग्रह-गोचर सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। विद्यार्थियों के लिए तो हर तरह से सुखद रहेगा। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। मध्य में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव से थकान महसूस करेंगे सप्ताहांत स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 12 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- आरम्भ में सप्ताह कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति देगा किसी को अधिक कर्ज देने से बचें। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय करेंगे। मकान वाहन के क्रय संबंधी निर्णय सार्थक रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। रुका हुआ धन तो आएगा ही आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। 6 तारीख अशुभ।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों का आरंभिक ग्रह-गोचर स्वभाव में शालीनता लाएगा, इसी तरह अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो कामयाबियाँ आपके कदम चूमेगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे, निर्णय लेने में विलंब ना करें। आलस्य पर विजय पाएं। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, गुप्त शत्रुओं से भी बचें। 7 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह से अशांत रहेंगे किंतु, शीघ्र ही सब सामान्य हो जाएगा। विवाह संबंधी वार्ता का परिणाम सुखद रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए ये सप्ताह अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। सप्ताहांत शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 9 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक सिद्ध होगा। किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य अथवा निर्णय लेना चाहे तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े विभागों के कार्यों का निपटारा होगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की भी योग। विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाहें तो उसका परिणाम भी सकारात्मक रहेगा। 8 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- आपके के लिए सप्ताह व्यर्थ भागदौड़ कराएगा। किसी अप्रिय समाचार से आप दुखी भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें, दैनिक व्यापारियों के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत बेहतर। विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक व्यय, मकान-वाहन का क्रय करना चाहें तो वार्ता आगे बढायें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। दवाओं के रिएक्शन से बचें। 9 तारीख अशुभ।

8 of 13
राशि
तुला राशि- सप्ताह के आरंभ में रुका हुआ धन आएगा। परिवार के बड़े सदस्यों से सहयोग मिलेगा। मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। मध्य में यात्रा का संयोग बनेगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता हेतु आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है। अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बलपर विषम हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। आपके निर्णय की सराहना भी होगी। 11 तारीख अशुभ

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- आपके लिए ये सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है, ग्रह-गोचर की अनुकूलता आपके लिए किसी बड़े शुभ समाचार की ओर इशारा कर रही है अतः कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो विलंब ना करें। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन का पूर्ण लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 10 तारीख अशुभ।

10 of 13
राशि
धनु राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता वाला है, आप केवल अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए योजनाओं को जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो है ही किसी महंगी वस्तु का विक्रय करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें। सप्ताहांत किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा और कष्ट कारक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। 12 तारीख अशुभ।

11 of 13
राशि
मकर राशि- इस सप्ताह के आरंभ से ही बना हुआ शुभ ग्रह-गोचर एवं त्रिग्रही योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यद्यपि इन्हीं ग्रहों प्रभाव स्वरूप आपमें क्रोध की अधिकता भी हो सकती है किंतु इस पर नियंत्रण रखते हुए कामयाबी के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे तो सफलता का ग्राफ बहुत ऊपर जाएगा। सप्ताहांत व्यर्थ भागदौड़ और अपव्यय से आर्थिक तंगी के योग। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। 6 तारीख अशुभ।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह का आरंभिक ग्रह गोचर मान-सम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा की वृद्धि कराएगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो परिणाम सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें, विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय करेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन करना सफल रहेगा। मित्रों अथवा संबंधियों से सुखद समाचार मिलेगा। 7 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- सप्ताह के आरंभ में आप निर्णय लेने के समय कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे जिसके परिणाम स्वरूप कार्य आरंभ में विलंब हो सकता है अतः इसके प्रति चैतन्य रहें और नुकसान ना होने पाए इसका ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 9 तारीख अशुभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें