मंगलवार, 7 मई को शाम 7:19 बजे मंगल मथुन राशि में प्रवेश करते हैं जहाँ राहू पहले से विराजमान हैं। ज्योतिष में इसे अंगारक योग कहा जाता है। इस गोचर में व्यक्ति स्वभावतः उग्र और नकारात्मक उर्जा से भर जाता है। हालाँकि किस भाव में ये योग बन रहा है, इसपर भी बहुत कुछ निर्भर करता है। प्रायः देखने में आता है कि वह भाव पीड़ित हो जाता है। अंगारक योग शुभ और अशुभ दोनों तरह का फल देने वाला होता है। गोचर में इस योग के बनने पर जातक अपने परिश्रम से नाम और पैसा कमाता है। इस योग के प्रभाव में व्यक्ति के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। धन से संबंधित परेशानियां भी बनी रहती है। पारिवारिक और व्यवसायिक दोनों तरह के रिश्तों पर असर होता है।
इस सप्ताह शुक्रवार, 10 मई को संध्या समय 7:19 बजे शुक्र गोचरवश मेष राशि में प्रवेश करते हैं। अब मेष में तीन ग्रहों की युति बन जाती है-उच्चस्थ सूर्य, बुध और शुक्र। इस गोचर काल में कार्यक्षेत्र की निपुणता बढ़ जाती है। व्यक्ति अपने काम पर ही ध्यान केन्द्रित रखता है, जस कारण कुछ लोग उन्हें स्वार्थी मान लेते हैं। ऐसे समय में अतिआत्मविश्वास के साथ आर्थिक और व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। ऐसे में देखते हैं वर्तमान गोचर विभिन्न राशियों पर क्या डालते हैं: