फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 मई : कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से कैसे बीतेगा सप्ताह

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
मंगलवार, 7 मई को शाम 7:19 बजे मंगल मथुन राशि में प्रवेश करते हैं जहाँ राहू पहले से विराजमान हैं। ज्योतिष में इसे अंगारक योग कहा जाता है। इस गोचर में व्यक्ति स्वभावतः उग्र और नकारात्मक उर्जा से भर जाता है। हालाँकि किस भाव में ये योग बन रहा है, इसपर भी बहुत कुछ निर्भर करता है। प्रायः देखने में आता है कि वह भाव पीड़ित हो जाता है। अंगारक योग शुभ और अशुभ दोनों तरह का फल देने वाला होता है। गोचर में इस योग के बनने पर जातक अपने परिश्रम से नाम और पैसा कमाता है। इस योग के प्रभाव में व्यक्ति के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। धन से संबंधित परेशानियां भी बनी रहती है। पारिवारिक और व्यवसायिक दोनों तरह के रिश्तों पर असर होता है। 

इस सप्ताह शुक्रवार, 10 मई को संध्या समय 7:19 बजे शुक्र गोचरवश मेष राशि में प्रवेश करते हैं। अब मेष में तीन ग्रहों की युति बन जाती है-उच्चस्थ सूर्य, बुध और शुक्र। इस गोचर काल में कार्यक्षेत्र की निपुणता बढ़ जाती है। व्यक्ति अपने काम पर ही ध्यान केन्द्रित रखता है, जस कारण कुछ लोग उन्हें स्वार्थी मान लेते हैं। ऐसे समय में अतिआत्मविश्वास के साथ आर्थिक और व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। ऐसे में देखते हैं वर्तमान गोचर विभिन्न राशियों पर क्या डालते हैं:
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशिफल
राशिस्वामी मंगल धनभाव से गोचर कर रहे हैं, लेकिन मंगलवार को ये पराक्रम भाव में राहू के साथ युति बना रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर नीच के बुध के साथ व्यय भाव में हैं, लेकिन ये भी शुक्रवार को आपकी राशि में आ जायेंगे। लाभ भाव के स्वामी शनि वक्री होकर केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। उच्च के सूर्य आपकी राशि में हैं। अष्टम स्थान से धन भाव पर वक्री गुरु की दृष्टि है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग तो बनेंगे लेकिन कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। अभी व्यापार की सोचें, स्थायी संपत्ति में धन निवेश करने के लिए अभी थोडा इंतजार करना चाहिए। वाणिज्य-व्यवसाय के लिए अनुकूल समय बना हुआ है। अपना ध्यम लक्ष्य पर रखें तथा बदलती परिस्थितियों के प्रति सकारात्मक रुख रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशिफल
आपका राशिस्वामी शुक्र उच्च का होकर नीच के बुध के साथ लाभ भाव में युति बना रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को व्यय भाव में आ जायेंगे। मंगल आपकी राशि में सोमवार को विराजमान हैं, लेकिन मंगलवार को धनभाव में चले जायेंगे। लाभेश गुरु महाराज सप्तम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। समय अनुकूल बनाना पड़ेगा तभी भाग्य आपका साथ देगा। यह अवधि व्यवसाय और कैरियर के लिए बहुत अच्छी है, आपको धन लाभ होगा। धनार्जन के योग प्रबल हैं आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय में लगे हुए हैं वह सफलता को प्राप्त कर सकेंगे। जमीन-जायदाद के मामले को भी नियमानुसार ही निपटाएं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मी तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से बनाकर रखने से लाभ होगा।  अतिरिक्त खर्च भी इस सप्ताह आपके लिये तनाव का कारण बन सकता है इसलिये सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशिफल
आपका राशिस्वामी बुध लाभ भाव में उच्च के सूर्य के साथ विराजमान हैं। धनेश चन्द्रमा आपके द्वादश भाव से एकादश भाव तक गोचर करेंगे। राहू आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। लाभेश मंगल व्ययभाव में हैं लेकिन मंगलवार को ही आपकी राशि में आ जायेंगे। यह सप्ताह व्यावसायिक रुप से आपके लिये थोड़ा संभलकर चलने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो पार्टनर से संबंधों की समीक्षा कर ग़लतफ़हमी दूर करने का प्रयास करें, क्योंकि इस समय साझेदारी तोड़ना व्यवहारिक नहीं होगा। वाणिज्य-व्यापार संबंधी किसी भी प्रकार का जोखिम मोल नहीं लेना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति या अपने मनचाहे स्थान पर तबादले का भी बेहतर योग बन रहा है। कुल मिलाकर यह सप्ताह नौकरी करने वालों के लिए बेहतर परन्तु व्यापारियों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशिफल
सोमवार को आपके राशिस्वामी चन्द्रमा उच्च का होकर आपके लाभ भाव से तथा सप्ताहांत में आपकी राशि से गोचर करेंगे। धनभाव के स्वामी सूर्य कर्मभाव में उच्च का होकर बुध के साथ विराजमान हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर नवम भाव में गोचर कर रहे हैं लेकिन शुक्रवार को दशम भाव में चले जायेंगे। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। काम के सिलसिले में अधिक व्यस्तता रहेगी। परिवर्तन की इच्छा मन में बन सकती है, लेकिन थोड़ा रुक जाएँ तो अच्छा होगा।  सप्ताह मध्य के बाद बाधाओं में कमी आयेगी सफलता की सम्भावना भी बढ़ती रहेगी। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति उत्साहजनक बनी हुई है। उच्च अधिकारीयों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। यदि आप स्विच करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, बदलने के लिए उपयुक्त समय है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशिफल
आपके राशिस्वामी सूर्य नवम भाव से उच्च का होकर धनभाव और लाभभाव के स्वामी बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगलवार से लाभ भाव में मंगल भी आ जायेंगे और राहू के साथ अंगारक योग बनायेंगे। नौकरीधंधे में साहस करने वाले जातकों को अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। किसी फैसले को विचार करते रहने के नाम पर टालेंगे तो हाथ आया अवसर जाता रहेगा। धन की आमदनी धीमी परंतु एकसमान बनी रहेगी। कमाई के स्रोत यथावत रहेंगे। किसी नए साहस या नयी आमदनी खड़ी करने में मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। लंबी अवधि के निवेश करने पर आपको बाद में अपने हाथ पीछे खींच लेना पड़ सकता है। परिस्थितियां आपकी प्राथमिकताओं तक को निर्धारित कर सकते हैं।  व्यावसायिक क्षेत्र में आपके विवेक और बुद्धि-कौशल से लाभ होगा। नौकरी में प्रगति तथा उन्नति होगी, लाभ बढ़ेगा। रुका हुआ, डूबा हुआ धन मिल सकता है। अतिआत्मविश्वास से बचें। काम के सिलसिले में की गई यात्राओं से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशिफल
आपके राशिस्वामी बुध अष्टम भाव से उच्च के सूर्य के साथ युति बनाकर अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। लाभेश चन्द्रमा इस सप्ताह भाग्य भाव से लेकर लाभ भाव तक गोचर करेंगे। शनि की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी। पुराना रूका हुआ कार्य सहजता से पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। जरूरी कार्य आसानी से निपटा पाएंगे। आपके प्रयास नए अवसरों को जन्म देंगे। इस समय आपको कानूनी मामलों के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है या सरकारी प्रताड़ना झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन, उसके कारण आपके मन में अहंकार नहीं आना चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखें। आपकी मुलाकात प्रतिष्ठित लोगों के साथ हो सकती है एवं इससे आपको काफी लाभ भी मिल सकता है। 

8 of 13
राशि
तुला राशिफल
राशिस्वामी शुक्र उच्च का होकर छठे भाव में विराजमान हैं लेकिन शुक्रवार की शाम को ये सप्तम भाव में लाभ भाव के स्वामी उच्च के सूर्य और बुध के साथ युति बना लेंगे। धनेश मंगल सोमवार को तो अष्टम भाव में हैं लेकिन मंगलवार को ये भाग्य भाव में पहुँच जायेंगे। वक्री गुरु धन भाव में हैं। लाभ के साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा जातकों को काफी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पदोन्नति के साथ स्थानांतरण संभव है। बैंकिंग, अकाउंट, मीडिया, फाइनेंस, लेखन इत्यादि से जुड़े नौकरीपेशा जातकों के लिए समय उत्तम है। धन संचय का मामला अनुकूल हो सकता है। कामकाज से संबंधित बाहर की यात्रा लाभप्रद हो सकती है। सप्ताह के अंतिम चरण में हिस्सेदारी से पर्याप्त लाभ होने की संभावना है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशिफल
आपके राशिस्वामी मंगल सप्तम भाव में विराजमान हैं लेकिन मंगलवार को अष्टम भाव में राहू के साथ युति में आ जायेंगे। धनभाव के स्वामी गुरु वक्री होकर आपकी राशि में ही विराजमान हैं। लाभेश बुध छठे भाव से उच्च के सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं। वक्री शनि और केतु धन भाव में युति बनाये हुए हैं। वाणिज्य-व्यवसाय से जुड़े कार्य सरलता से संपन्न होंगे। रुके हुए कार्यों के समाधान होने के आसार बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। लेकिन वेतन वृद्धि और प्रशंसा मिल सकती है। कड़े परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। आपकी नियमित आय के अतिरिक्त आप कमाई के अन्य स्रोत खड़े कर सकते हैं। व्यापार में आप अपने प्रतिद्वंदियों को भी पछाड़ने में काफी हद तक सफल भी रहेंगे। साझेदारों की ओर से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। उधार की वसूली भी संतोषजनक रहेगी। सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशिफल
आपकी राशि से धनभाव के स्वामी शनि महाराज वक्री होकर केतु के साथ गोचर कर रहे हैं इसलिए साढ़े-साती के बावजूद स्थिति उत्तम रहेगी। लाभ भाव के स्वामी उच्चस्थ शुक्र आपके चौथे भाव से गोचर कर रहे है। राशिस्वामी गुरु वक्री होकर बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। व्यवसायी जातक कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाब हो सकते हैं। इधर-उधर ध्यान भटकाने के बजाय सिर्फ काम पर फोकस करें। व्यवसाय या धंधे से आमदनी अच्छी होगी और धन अभाव के कारण अटके हुए कार्य सफलतापूर्वक गति पकड़ेंगे। इस समय उधार में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। वित्तीय लेन देन में विशेष ध्यान रखें। 

11 of 13
राशि
मकर राशिफल
आपका राशिस्वामी और धनभाव के स्वामी शनि आपके व्यय भाव से केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल आपके लाभ भाव के स्वामी हैं और पंचम स्थान से गोचर कर रहे हैं और शनि पर दृष्टि बनाये हुए हैं। जल्दबाजी में किसी भी तरह का आर्थिक फैसला न लें। इस सप्ताह आप परिस्थितियों में सुधार महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर विरोधियों की चालों का शिकार होना पड़ सकता है। आप अपनी बुद्धि प्रतिभा के बल पर व्यावसायिक लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ लोगों को आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है। इसलिए पहले से तैयारी रखें एवं सतर्क रहें। वित्तीय मामलों के लेन देन में दूसरों पर विश्वास न करें। जो भी व्यवहार करें, उसको लिखित में करें। आर्थिक मामलों में वित्तीय सलाहकार से परामर्श भी ले सकते हैं। आर्थिक अनिर्णय से बचें। 

12 of 13
राशि
कुम्भ राशिफल
आपका राशिस्वामी शनि वक्री होकर आपके लाभ भाव से केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। गुरु आपके धनभाव और लाभभाव दोनों के स्वामी हैं और वक्री होकर आपके कर्मभाव से गोचर कर रहे हैं। आप शनि से द्रष्ट हैं। उच्च का शुक्र धनभाव में विराजमान हैं। भागीदारों या सहयोगियों की संगति से लाभ प्राप्ति की संभावना है। लेकिन सप्ताह के मध्य में पैसों को लेकर किसी तरह का विवाद सम्भव है। आपकी कोशिश यही होनी चाहिए कि आप उस विवाद से बचें अन्यथा और भी पैसे खर्च हो सकते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में नई तकनीकि का उपयोग करते हुए वाणिज्य-व्यवसाय को नई दिशा देने में सफल होंगे। इस सप्ताह अच्छी आमदनी होने के साथ साथ आकस्मिक खर्च भी होने की संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशिफल
राशिस्वामी गुरु वक्री होकर भाग्यभाव में गोचर कर रहे हैं। मंगलवार से धनभाव के स्वामी मंगल चतुर्थ भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि लाभ भाव के स्वामी हैं और वक्री होकर केतु के साथ आपके कर्मस्थान में विराजमान हैं। उच्च का शुक्र आपकी राशि में हैं। व्यावसायिक दृष्टि से देखें तो यह समय अनुकूल एवं उत्तम नजर आ रहा है। मधुर वाणी एवं अच्छे कौशल के बूते उच्च स्तर के लोगों से कार्य निकलवाने में सफल होंगे। सेल्स एवं मार्केटिंग से जुड़े जातकों को काफी अच्छी प्रगति मिलेगी। किंतु, किसी भी दस्तावेजी कार्य में विशेष सावधानी बरतें। विदेश या दूरस्थ रहने वाले लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा एवं लाभ की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आपको थोड़ा सा संभलकर चलना पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें