इस राशि वाले जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। आपका आक्रामक रुख आपके लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से सामान्य नहीं रहने वाला । कमर में पीड़ा इस सप्ताह हो सकती है। नौकरी वालो के लिए यह समय मन मारकर काम करने का है। व्यापार में शीघ्रता नुकसानदेह है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।