इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के पूरे आसार बन रहे है। जीवनसाथी के तरफ से अविश्वास की वजह से आपको परेशान रहना पड़ सकता है। अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। सरकारी कर्मचारियों को कुछ अतिरिक्त लाभ मिल सकता है, व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। क़ानूनी दस्तावेज पर देख परख कर ही हस्ताक्षर करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम करने वालो के लिए समय अनुकल है।