फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर के तीसरे सप्ताह (18 से 24 नवंबर ) में इस दिन जरा बचके

Mon, 18 Nov 2019 09:18 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
शास्त्र कहते हैं कि मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मन के स्वामी चंद्रमा हैं जिनका सभी ग्रहों में श्रेष्ठतम स्थान है। चंद्रमा के गोचर और उनकी कलाओं के आधार पर अन्य ग्रहों से बनने वाले योगों के फलस्वरूप ही सभी राशियों का फलादेश जाता जाता है। नवंबर के तृतीय सप्ताह में 12 राशियों पर इनके गोचर एवं योगों का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं से होगा। गोचर ग्रहों में आया सुधार मकान-वाहन के क्रय का योग बनाएगा मित्रों एवं संबंधियों से सहयोग मिलेगा मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। मध्य शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता दिलाएगा। प्रेम विवाह का भी योग बनेगा। अंत थोड़ा सा तनावपूर्ण रहेगा। उस अवधि के मध्य स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें। 24 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन रहेगा। आरंभ में ही सफलताओं का सिलसिला आरंभ हो जाएगा। परिवार के वरिष्ठ एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। इस अवधि में मकान-वाहन के क्रय का मन बना रहे हैं तो निर्णय अच्छा रहेगा लाभ उठाएं अंत और भी बेहतरीन रहेगा फिर भी 20 तारीख कुछ अशुभ।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ में ही आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अपनी वाणी कुशलता से बड़े से बड़ा कार्य भी आसानी से करवा लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नेत्र विकार से बचें। सप्ताह के मध्य में सफलताओं में बढ़ोतरी होंगी बेहतर रहेगा कि अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखें और जब तक पूर्ण करने उसे दूसरों को ना बताएं। सप्ताह का अंत शिक्षा प्रतियोगिता की दृष्टि से बेहतर रहेगा फिर, भी 23 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए पूरा सप्ताह बेहतरीन रहेगा। रुका हुआ कार्य बनेगा प्रतीक्षित योजनाएं भी फलीभूत होंगी। जिधर भी जाएंगे मान सम्मान की वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी यदि आप भी आती है तो प्रतियोगिता हेतु प्रयास कर सकते हैं सफलता की संभावना सर्वाधिक है, मध्य में कुछ पारिवारिक कलह बढ़ सकती है इसे ग्रहयोग समझकर तूल ना दें। सप्ताह के अंत में और सुधार हो जाएगा 20 तारीख मानसिक तनाव वाली है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- आपके लिए सप्ताह के आरंभ में ही काफी भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा, अधिक खर्च से बचें, विदेश यात्रा के योग विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतुआवेदन करना चाहें तो बेहतरीन अवसर रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अच्छा रहेगा विशेषकर के आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोग ज्यादा सफलरहेंगे उच्चाधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा सप्ताह का अंत पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव देगा इसीलिए सावधान रहें, 19 तारीख कुछ अशुभ।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा, आरंभ में आय में बढ़ोतरी होगी, रुका हुआ धन आएगा, बड़े भाई अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी लाभ होगा। नई सर्विस हेतु आवेदन सफल रहेगा नौकरी में पदोन्नति के योग किन्तु, मध्य में अधिक भागदौड़ और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह के अंत में पुनः सुधार जाएगा जो आपको सफलताओं के चरम तक ले जाएगा फिर भी 20 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। पद एवं गरिमा की वृद्धि होगी नौकरी में पदोन्नति के भी योग है। किसी भी अन्य सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो सफल रहेगें। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा, उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के लिए भी अवधि वरदान की तरह है। अंत में अधिक भागदौड़ एवं अपव्यय से आर्थिक तंगी भी आ सकती है, इसके लिए सावधान रहें फिर भी 23 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह वरदान की तरह आया हुआ है, इसलिए बड़े से बड़ा कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाहें तो समय अनुकूल रहेगा। आपके लिए गए निर्णय पूर्णतः कामयाब रहेंगे, विदेश यात्रा देशाटन का संयोग बनेगा परिवार में मांगलिक कार्यों एवं नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, फिर भी 24 तारीख का दिन कुछ शुभ रहेगा इस दिन अधिक तनाव लेने से बचें।

10 of 13
राशि
धनु राशि- आपके लिए सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव वाला रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं अथवा षड्यंत्र का शिकार भी बनाने से परहेज नहीं करेंगे। मध्य भाग्य वृद्धि की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे नौकरी में पदोन्नति एवं नई सर्विस प्राप्ति के योग बनेंगे, अंत उच्च अधिकारियों से इस सहयोग दिलाएगा। 19 नवंबर का दिन कुछ अशुभ रहेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि- आपके लिए सप्ताह के आरंभ में ही शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी, प्रेम विवाह का योग बनेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा किंतु, मध्य मानसिक तनाव देगा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें सप्ताह के अंत में सफलताओं में बढ़ोतरी होगी शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए कार्य अथवा व्यापार का शुभारंभ करना चाहें तो सफलता के सर्वाधिक योग हैं फिर भी 21 तारीख अशुभ रहेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह विशेष सावधानी बरतने का है। आरंभ में ऋण रोग और शत्रुओं का दबाव रहेगा, प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। मध्य में व्यापार में उन्नति एवं नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। सप्ताह का अंत कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव देगा जिसके फलस्वरूप आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है अतः संयम बनाए रखें सप्ताह की 22 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए सम्पूर्ण सप्ताह ही बेहतरीन रहेगा। आरंभ में विदेश यात्रा के योग भाग्य में उन्नति और मध्य में कार्य व्यापार में बढ़ोतरी एवं उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेंगा। काफी दिनों से प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा हो सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी, अंत में अधिक खर्च और भागदौड़ बढ़ सकता है अतः अपव्यय से बचें सप्ताह की 24 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें