फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: नवंबर के अंतिम सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 25 Nov 2019 11:40 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
इस सप्ताह इस दिन जरा बचके
दैनिक दिनचर्या और कार्य-व्यापार के हानि-लाभ एवं दैनिक घटने वाली घटनाओं में चंद्रमा का गोचर एवं उनकी कलाओं का सर्वाधिक महत्व रहता है। इसीलिए साप्ताहिक राशिफल इनके गोचर और उस गोचरकाल में अन्य ग्रहों के साथ बनने वाले शुभ-अशुभ योगों के आधार पर ही किया जाता है। यदि इनकी युति शुभग्रहों के साथ शुभभाव में हो तो फलादेश उत्तम रहता है किंतु, अशुभ ग्रहों के साथ अशुभ भाव में युति हो रही हो तो फलादेश अच्छा नहीं कहा जा सकता। नामराशि के आधार पर चन्द्र के गोचर काल में नवंबर का अंतिम सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा किन्तु सप्ताह का मध्य कुछ तनाव देगा, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। षड्यंत्र का शिकार होने से बचे। सप्ताह का अंत अति उत्तम रहेगा। विदेश यात्रा, देशाटन का योग बनेगा। भाग्य उन्नति एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ फिर भी 25 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ थोड़ा सा उतार-चढ़ाव के साथ होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। प्रयास करें कि किसी को बड़ी राशि कर्ज के रूप में न दें। सप्ताह के मध्य में कार्य व्यापार में उन्नति और इस दिशा में किया जा रहा अन्य प्रयास भी सार्थक रहेगा। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। मध्य कुछ मानसिक तनाव देगा संयम रखें। किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। 29 तारीख का दिन कुछ अशुभ है।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन लाभ देगा। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में कुछ मानसिक तनाव रहेगा किंतु सप्ताहांत कार्य व्यापार में उन्नति एवं रुके हुए धन के आगमन से तनाव भी दूर हो जाएगा। फिर भी सप्ताह की 30 तारीख अशुभ रहेगी
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि- आपकी राशि का गोचर संपूर्ण सप्ताह अच्छा रहेगा अतः कोई भी कार्य अथवा बड़े से बड़ा निर्णय लेना चाहें तो परिस्थितियां और परिणाम दोनों ही आपके पक्ष में रहेंगे। मकान वाहन के खरीदने का योग बन रहा है किंतु यदि यात्रा कर रहे हों तो सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह का मध्य और अंत दोनों बेहतरीन रहेगा और कामयाबियों का सिलसिला चलता रहेगा। फिर भी 28 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि- आपके लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही समाज में मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपके लिए गए निर्णयों एवं कार्यों की सराहना भी होगी। सप्ताह के मध्य में कुछ मानसिक तनाव रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। सप्ताह का अंत सभी गिले-शिकवे दूर कर देगा। प्रतियोगिता में लाभ एवं नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। 26 तारीख थोड़ी अशुभ।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि- सप्ताह आरंभ में ही किसी महंगी वस्तु का क्रय का योग बना रहा है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए योजनाओं को भी गोपनीय रखें और जब तक पूर्ण हो जाए उसे सार्वजनिक ना करें। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे, इसीलिए सप्ताह कार्य व्यापार की दृष्टि से अति अनुकूल रहेगा जो चाहे करें सफलता की संभावना सर्वाधिक है। 29 तारीख कुछ अशुभ।

8 of 13
rashi
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए कार्य व्यापार की दृष्टि से संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन रहेगा। जैसी भी कामयाबी चाहेंगे हासिल करेंगे किंतु सप्ताह के मध्य में अत्यधिक भागदौड़ और तनाव से थकान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान दें नेत्र विकार से बचें। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह वरदान की तरह है इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और मेहनत करें। 27 तारीख का दिन मानसिक तनाव वाला रहेगा।
 

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि- सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ एवं थकान से हो सकता है। कुछ कष्टकारक यात्रा भी करनी पड़े इसीलिए अपव्यय से बचें। सप्ताह के मध्य में कामयाबियों से जुड़े गिले-शिकवे दूर होंगे। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे, विदेश यात्रा से संबंधित कोई कार्य रुका हुआ हो तो उसे पूर्ण करें यात्रा का बेहतरीन योग बन रहा है। 28 तारीख का दिन कुछ अशुभ।
 

10 of 13
rashi
धनु राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी तथा प्रतीक्षित परिणाम भी अनुकूल ही आएगा। सप्ताह का मध्य अत्यधिक भागदौड़ और खर्च करवाएगा। धर्म-कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्य व्यापार के क्षेत्र में भी आशाअनुरूप सफलता मिलेगी। सप्ताहांत मानसिक तनाव एवं पारिवारिक कलह से बचें। इसे बढ़ने न दें। 30 तारीख का दिन कुछ अशुभ रहेगा।

11 of 13
rashi
मकर राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह कमोवेश अच्छा ही रहेगा रणनीति भी कारगर सिद्ध होगी। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। इस अवधि के मध्य उच्चाधिकारियों से सम्बंधों में प्रगाढ़ता लायें। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। सप्ताह के अंत में कुछ भागदौड़ और घर से आर्थिक तंगी आ सकती है। 29 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन रहेगा। भाग्योन्नति एवं शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ तथा संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सप्ताह के मध्य में पद वृद्धि के योग। स्थान परिवर्तन भी चाह रहे हों तो प्रयास कर सकते हैं सफलता मिलेगी आय के साधन बढ़ेंगे और रुका हुआ धन वापस आएगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी अधिक करेंगे। 30 तारीख थोड़ी अशुभ।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि- सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधी चिंता तंग कर सकती है। षडयंत्र का शिकार होने से बचे। कार्यक्षेत्र से काम निपटाएं और सीधे घर आयें। सप्ताह का मध्य बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा। विदेश यात्रा के योग, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह के अंत में उच्चाधिकारियों से सहयोग बढेगा। नई सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं, 25 नवंबर का दिन कुछ अशुभ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें