फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: नवंबर के पहले सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Tue, 05 Nov 2019 12:26 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
नवंबर में पहले सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में भी कई परिवर्तन और योग बन रहे हैं। बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के अनुसार सप्ताह में आपकी राशि के अनुसार कई नए शुभ-अशुभ ग्रह योग बनेंगे जिसका परिणाम प्रत्यक्ष दिखाई देगा इनके विषय में जानने की उत्सुकता भी सभी को रहती है अतः सभी 12 राशियों के अनुसार पहले सप्ताह का कौन सा दिन सावधानी बरतने वाला रहेगा। आइए इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- सप्ताह के आरंभ में ही विष बन रहा है इसलिए कोई भी कार्य धीरे-धीरे होगा। रुकावटें जरूर आएंगी बेहतर रहेगा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें। सप्ताह का अंत अच्छा भी रहेगा और आय में वृद्धि भी होगी। फिर भी सप्ताह की 3 तारीख कुछ अशुभ है।
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ स्वास्थ्य के लिए थोड़ा सा प्रतिकूल रहेगा किंतु मध्य भाग्योन्नति कराएगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे, विदेशी कंपनियों से भी लाभ के योग बन रहे हैं। सप्ताह का अंत नौकरी में पदोन्नति के योग बनाएगा फिर भी सप्ताह की 10 तारीख अशुभ।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ दांपत्य जीवन में कुछ कटुता के साथ होगा। प्रेम संबंधी मामलों में भी थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव रहेगा किंतु इसे अधिक तूल न दें, बेहतर रहेगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताह का अंत बेहतरीन रहेगा। 4 तारीख को सावधानी बरतें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- कर्क राशि के लिए सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा, किन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार की दृष्टि से भी सप्ताह अच्छा रहेगा गुप्त शत्रुओं से बचें। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। सप्ताहांत निर्णयों में अति सावधानी बरतें। 6 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- आरंभ में प्रेम संबंधी मामलों में तनाव बढ़ेगा अतः कटु बोलने से बचें। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा अथवा प्रतियोगिता में बैठने के लिए अच्छी तैयारी करें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा, फिर भी 3 तारीख का दिन अशुभ है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- सप्ताह का आरंभ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव देगा, चोरों से भय रहेगा अतः यात्रा के समय सावधानी बरतें, मध्य बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा मध्य में संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग बनेगा फिर भी 7 तारीख का अशुभ है।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि- सप्ताह के आरंभ में बेहतरीन लाभ के योग किन्तु पारिवारिक तनाव हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। आपके साहस एवं शौर्य की सराहना होगी नौकरी में नए अनुबंध के योग फिर भी 4 तारीख अशुभ।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- सप्ताह के आरंभ में अशांति एवं पारिवारिक कलह से उदास हो सकते हैं किंतु यह ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। मध्य में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य में लगे रहे हताश न हों कामयाब रहेंगे। 5 तारीख कुछ अशुभ।
 

10 of 13
राशि
धनु राशि- आपकी राशि पर बना हुआ विष योग स्वास्थ्य के लिए थोड़ा सा प्रतिकूल रह सकता है। अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन का भय रहेगा। मध्य और अंत बेहतरीन रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महंगी वस्तु के क्रय का योग, 6 तारीख अशुभ।

11 of 13
राशि
मकर राशि- सप्ताह का आरंभ अधिक यात्रा करवाएगा आर्थिक तंगी भी बढ़ेगी अतः फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आँख का ध्यान रखें। मध्य लाभ के अच्छे अवसर प्रदान करेगा किंतु, अंत फिर थोड़ा तनाव देगा। 5 नवंबर का दिन कुछ अशुभ।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी। मध्य अपव्यय कराएगा किसी महंगी वस्तु का क्रय करने का योग है। सप्ताह का अंत मान-सम्मान के वृद्धि करेगा फिर भी 3 तारीख को सावधानी बरतें।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- आपके लिए सप्ताह का आरंभ कार्य में कुछ शिथिलता लाएगा किंतु, मध्य सारेगिले-शिकवे दूर कर देगा। सप्ताह के अंत में कार्य व्यापार में लाभ एवं यात्रा देशाटन का भी आनंद मिलेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों पर अधिक व्यय होगा। 6 तारीख का दिन अशुभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें